herzindagi
neha dhupia gave birth again

Good News: नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे को दिया जन्म

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर बेटे का जन्म हुआ है। ये दोनों दूसरी बार माता पिता बने हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-10-03, 16:49 IST

नेहा धूपिया और अंगद बेदी किसी ना किसी तरह से चर्चा में बने रहते हैं। अब नेहा और अंगद के घर पर एक और खुशी आई है। नेहा धूपिया ने 3 अक्टूबर 2021 को एक बेटे को जन्म दिया है। नेहा और अंगद की लव स्टोरी हमेशा से ही फेमस रही है और नेहा और अंगद की बड़ी बेटी मेहर भी उतनी ही फेमस है। आपको बता दें कि नेहा और अंगद ने अपनी बेटी की तस्वीर उसके पहले बर्थडे तक शेयर ही नहीं की थी। ऐसे में ये कयास लगाई जा रही है कि अभी बेबी ब्वॉय की तस्वीर देखने के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

इस खुशखबरी के बारे में अंगद बेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है। अंगद बेदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'BEDIS का बेटा आ गया है।'

इस पोस्ट में आगे लिखा कि, 'ईश्वर ने हमें आज एक बेटे से नवाज़ा है और नेहा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। मेहर अब अपना 'बेबी' टाइटल नए बच्चे को देने के लिए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करे, नेहा शुक्रिया एक योद्धा की तरह ये यात्रा पूरी करने के लिए और अब हम चारों के लिए यादें संजोने का समय है। #bedisboy'

इसे जरूर पढ़ें- नेहा धूपिया महिलाओं को देती हैं इंडिपेंडेंट लाइफ जीने का संदेश

View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

नेहा और अंगद ने ये न्यूज जुलाई 2021 में ही शेयर की थी कि वो दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। इसे भी एक खूबसूरत तस्वीर के जरिए शेयर किया गया था।

नेहा और अंगद का सुहाना सफर-

नेहा और अंगद बेदी का सुहाना सफर बहुत ही खास रहा है। नेहा और अंगद पहले दोस्त थे फिर साथी बने और अब वो दोनों ही एक साथ माता-पिता होने की यात्रा का आनंद ले रहे हैं। शुरुआत में अंगद बेदी को नेहा से एकतरफा प्यार ही था, लेकिन धीरे-धीरे ये प्यार दोनों तरफ से हो गया।

ये सब पहले एक प्रपोजल फिर रिजेशन से शुरू हुआ। अंगद ने नेहा को 4 साल तक मनाने की कोशिश की और फिर गुपचुप तरीके से शादी कर ली। अंगद ने नेहा से कहा था, 'मैं तुम्हारे साथ रिलेशनशिप नहीं चाहता, या तो तुम मेरी पत्नी बनोगी या कुछ नहीं।'

neha and baby boy

सीक्रेट वेडिंग के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी मेहर ने जन्म लिया था। नवंबर 2018 में मेहर धूपिया बेदी के जन्म के 1 साल बाद तक इन दोनों ने ही उसकी तस्वीर शेयर नहीं की थी और फिर पहले जन्मदिन पर अपने दादा की पुश्तैनी कोठी में जाते समय नेहा और अंगद ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई थी।

इसे जरूर पढ़ें- नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी की तस्वीरें आईं सामने, पहले जन्मदिन पर कुछ इस अंदाज में दिखीं मेहर

मेहर अब 3 साल की होने वाली हैं और अब उन्हें साथ में खेलने के लिए एक छोटा भाई भी मिल गया है।

नेहा और अंगद की पहली बेटी के जन्म से लेकर उनकी शादी तक हर बात में किसी ना किसी तरह का विवाद जरूर रहा है। लेकिन इस बार फिर उनके घर खुशियों ने दस्तक दी है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी को उनके घर आई खुशियों के लिए बधाई। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।