बॉलीवुड एक्ट्रेस और होस्ट नेहा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, वो और उनके पति अंगद बेदी दोनों ही अपने दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि नेहा ने साल 2018 में अंगद बेदी से शादी की थी। उनकी शादी ने लोगों को हैरान कर दिया था, क्योंकि अंगद उस वक्त नोरा फतेही को डेट कर रहे थे, दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी थे, लेकिन इनका रिश्ता मुकाम पर पहुंचने से पहले ही टूट गया।
नोरा फतेही और अंगद बेदी का रिश्ता भले ही कुछ समय के लिए रहा था, लेकिन एक्टर ने जब अचानक नेहा धूपिया से शादी करने का फैसला किया था तो ना सिर्फ फैंस बल्कि नोरा को भी बड़ा झटका लगा था। उस वक्त नोरा इंडस्ट्री में अपना पैर जमा रहीं थीं, जबकि नेहा अपना रंग जमा चुकी थीं। ऐसा कहा जाता है कि अंगद ने नेहा के लिए नोरा फतेही से ब्रेकअप कर लिया था। वहीं इन तीनों की ट्राएंगल लव स्टोरी बेहद दिलचस्प थी, आइए जानते हैं-
नोरा फतेही और अंगद बेदी की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। यही नहीं दोनों स्टार्स हमेशा एक-दूसरे को दोस्त बताते थे। हालांकि, दोनों को पहली बार साथ में युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी फंक्शन में देखा गया था, जहां दोनों एक-दूसरे के साथ डांस करते दिखाई दिए थे। दरअसल युवराज और हेजल कीच की शादी के कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें दोनों को जमकर साथ में डांस करते देखा गया। यही नहीं यहां से दोनों के अफेयर की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। इसके बाद से दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते थे। कई बार यह मीडिया से नजर छुपाते हुए भी दिखे थे। होली फंक्शन हो या फिर पार्टी दोनों अक्सर साथ नजर आते थे। इसके अलावा नोरा और अंगद दोनों ही एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते थे। अंगद के अनुसार, नोरा एक प्यारी लड़की हैं और इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें:इस वजह से अधूरी रह गई थी अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित की प्रेम कहानी
नेहा धूपिया से शादी करने के कई महीने बाद अंगद बेदी ने अपने और नोरा फतेही के रिश्ते को लेकर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा- ''हर चीज में एक सम्मान होता है, कुछ रिश्ते काम करते हैं और कुछ नहीं। ऐसे में आप कोशिश करेते हैं कि आपका रिश्ता बना रहे, अगर ऐसा होता है तो यह काफी शानदार अनुभव है, लेकिन ऐसा नहीं होता तो वह बहुत दुखद है। नोरा एक बहुत ही प्यारी लड़की है और जल्द ही वह स्टार बनने वाली हैं। जिस तरह का पार्टनर वह चाहती हैं, उन्हें जल्द मिलने वाला है। फिलहाल यह समय उनके स्टारडम का है और इसके बाद परिवार का समय होगा।''
उस वक्त नोरा फतेही और अंगद बेदी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाई हुई थीं, लेकिन इसी बीच नेहा धूपिया से शादी कर एक्टर ने सभी को झटका दे दिया था। दरअसल नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की खबर किसी को नहीं थी। इसके बाद नोरा फतेही ने अंगद बेदी से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। यही नहीं एक बार जब इंटरव्यू में नोरा फतेही से अंगद बेदी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'वो कौन हैं'। खैर समय के साथ नोरा आगे बढ़ गईं हैं और वह इंडस्ट्री में अपने स्टारडम को एन्जॉय कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें:अपनी पसंद का गाना न बजने तक दुल्हन ने आगे बढ़ने से किया इंकार, देखें वायरल वीडियो
उस वक्त भले ही अंगद बेदी और नोरा फतेही का अफेयर सुर्खियों में रहा था, लेकिन अंगद के अनुसार वह शुरू से ही नेहा धूपिया के दीवाने थे। नेहा और उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प थी। दोनों पहली बार जिम में मिले थे, उस वक्त वह दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलते थे और नेहा धूपिया मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखते ही अंगद अपना दिल दे बैठे थे। तब उस वक्त उनका प्यार सिर्फ एकतरफा था। अंगद ने उन्हें पहली बार देखने के बाद अपने दोस्तों से वादा किया था कि वह इस लड़की से एक दिन जरूर बात करेंगे। इसके बाद नेहा और अंगद अक्सर एक-दूसरे से मिलते रहते थे। नेहा अंगद को लेकर सीरियस नहीं थीं, ऐसे में 4 साल तक दोनों एक-दूसरे की फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज थे। नेहा के अनुसार एक पार्टी में करण जौहर ने उन्हें एहसास दिलाया कि अंगद उनके प्यार में कितने पागल हैं। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
उम्मीद है नोरा फतेही, अंगद बेदी और नेहा धूपिया से जुड़ा यह किस्सा आपको पसंद आया होगा। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।