herzindagi
top four bollywood love affairs story

बॉलीवुड में इस साल के सबसे चर्चित अफेयर्स कौन से रहे, जानिए

उन बॉलीवुड जोड़ियों के अफेयर्स की किस्से, जो इस साल के सबसे चर्चा का विषय रहें 
Editorial
Updated:- 2019-12-30, 13:45 IST

आज फिल्मी दुनिया जितना फिल्मों की वजह से चर्चाओं में आती है उतनी ही चर्चाएं पर्दे के पीछे के अफसानों की भी आती हैं। वो दौर गुजरने जमाने का हो या फिर मौजूदा समय का। पर्दे के पीछे के अफसानों हमेशा चर्चा का मुख्य विषय रहा है। अमूमन इन अफसानों में सबसे बड़े किस्से रोमांस और मोहब्बत की कहानियां ही रहे हैं। मौजूदा समय में अफेयर्स की कहानी उसी का एक नया क्रम है। सिनेमा का कोई भी दौर रहा हो प्रेम कहानियां हमेशा बनती, बिगाडती रही हैं।

बॉलीवुड में प्यार कभी छुप छुप कर हुआ तो कभी खुलेआम लेकिन चर्चा का विषय जरूर रहा है। हालांकि इस प्यार में कुछ सफल हुए तो कुछ असफल भी। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जोड़ियों के अफेयर्स के किस्से बताने जा रहे हैं जो इस साल के सबसे चर्चित अफेयर्स की कहानी में मौजूद रहे हैं-

1-मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर 

top bollywood love affairs story inside

मौजूदा समय में अगर सबसे चर्चित रोमांस और मोहब्बत की कहानी रही है तो वो जोड़ी है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की। कब बॉलीवुड अपना रंग बदल लेती है उसकी मिशाल है अर्जुन और मलाइका। जब से मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर के साथ देखा गया है बॉलीवुड की सबसे हॉट टॉपिक का विषय बना हुआ। फ़िलहाल अर्जुन और मलाइका अरोड़ा के लाइफ में कितना रोमांस है और वी कितने सच्चाई के साथ एक-दूजे के प्रति वफादार है ये उन से बेहतर कोई नहीं जनता है। लेकिन, अभी के दूर में फिल्मी दुनिया की सबसे चर्चित अफसाने ज़रूर है।

इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने मंगलसूत्र उतार पहना अर्जुन कपूर के नाम का गहना ?

2-रणवीर कपूर-आलिया भट्ट 

top bollywood love affairs story inside

किसी समय रणवीर कपूर का नाम दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा था और समय इस जोड़ी के सबसे अधिक चर्चे थे। लेकिन, अब समय बदल चूका है और रणवीर कपूर आलिया भट्ट की रोमांस और मोहब्बत की कहानियां चर्चा का केंद्र है। पिछले कुछ सालों से जो खबरे थी की आलिया और रणवीर बेहद प्यार करते हैं वो लगभग सही साबित हो रही है। आज हर जगह दोनों को साथ देख सकते हैं। बॉलीवुड में अफेयर्स के किस्से में दूसरी जोड़ी रणवीर कपूर-आलिया भट्ट का शामिल हो सकता है।

 

3-फरहान अख्तर-श्रद्धा कपूर और शिबानी दांडेकर

top bollywood love affairs story inside

एक समय में फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के अफेयर्स की कहानी सबसे अधिक चर्चा की विषय रही थी। बॉलीवुड में इन दोनों को लेकर शुरूआती समय में बहुत से अफवाह निकले थे। लेकिन बॉलीवुड में कब समय करवट बदल ले इसका अंदाजा किसी को नहीं रहता। श्रद्धा कपूर से अलग होने के बाद फरहान अख्तर आज कल शिबानी दांडेकर के साथ दिख रहे हैं। बॉलीवुड में इन दोनों की अफेयर्स को लेकर भी खूब चर्चा बनी रहती है।

 

इसे भी पढ़ें: इन टीवी सेलेब्स की ब्रेकअप और divorce रहे सबसे अधिक चर्चित

4- वरुण धवन-नताशा दलाल 

top bollywood love affairs story inside

बॉलीवुड में कदम रखते ही वरुण धवन सभी के लिए चर्चा का विषय बन गए थे। लेकिन जैसे ही वरुण का किसी के साथ अफेयर को लेकर बॉलीवुड में चर्चा चलने लगी वैसे ही वरुण चर्चा का विषय बन गए। आखिरकार वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ पाने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। ऐसी खबर भी है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधने भी जा रहे हैं।       

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।