तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा की नज़दीकियां अर्जुन कपूर से इस कदर बढ़ चुकी हैं कि अब उन दोनों से फैंस उनके रिश्ते पर सवाल पूछने लगे हैं। मलाइका और अर्जुन भले ही अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कबूल ना करें लेकिन जिस तरह से वो अकसर लेट नाइट पार्टी करके रेस्टोरेंट से बाहर आते हैं। पार्टी में एक साथ दिखते हैं। उसे देखकर हर कोई इनके रिश्ते के बारे में बाते करने लगा है। अरबाज़ खान से डिवोर्स लेने के बाद मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी लाइफ को अलग तरीके से जी रही हैं।
सोशल मीडिया पर जब से मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के नाम से जुड़ता हुआ पेंडेंट पहना है तब से हर कोई इनकी शादी की खबर आने का इंतज़ार कर रहा है। मलाइका अरोड़ा ने गले में MA लिखा पेंडेंट चेन में पहना है। फैंस इस MA का मतलब मलाइका अर्जुन लगा रहे हैं लेकिन मलाइका ने फैंस को कुछ भी अटकलें लगाने से रोकते हुए सोशल मीडिया पर यही सफाई दी है कि MA का मतलब मलाइका अरोड़ा है। मलाइका का ये पेंडेट वायरल हो रहा है। मलाइक फैशन और स्टाइल की मामले में तो वैसे भी सबसे आगे हैं वो हर चीज़ सोच समझकर ही पहनती हैं। अर्जुन कपूर से उनके रिश्ते के रुमर के बाद जब उन्होंने इस पैंडेंट के साथ अपनी पिक्चर पोस्ट की तो फैंस इसका मतलब मलाइका अर्जुन ही निकाल रहे हैं भले ही मलाइका इसे मलाइका अरोड़ा वाला MA बता रही हों।
अर्जुन कपूर अब बॉलीवुज के सुपरस्टार बन चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में खूब चल रही हैं। अर्जुन कॉफी विद करन में ये भी ऐलान कर चुके हैं कि वो अब सिंगल नहीं हैं। अर्जुन और मलाइका हाल ही में दीपिका रणवीर सिंह की वेडिंग रिसेप्शन पर कलर कॉर्डिनेटिड आउटफिट ही पहनकर पहुंचे थे जैसे कि हर कपल करता है। ऐसे में इनका रिश्ता कितना गहरा है इस बारे में भी फैंस बाते कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा की उम्र 45 साल है जबकि अर्जुन कपूर 33 साल के है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद अगर मलाइका अर्जुन भी शादी करते हैं तो इनका रिश्ता भी बॉलीवुड के उन कपल की तरह होगा जिसमें हसबैंड की उम्र उसकी वाइफ से कम है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।