हमारे देश में कई लोग शादी बहुत धूम-धाम से करते हैं क्योंकि वह उनकी जिंदगी का एक खूबसूरत पल होता है। वहीं जो लोग शादी में खुश नहीं होते हैं वो दूसरी शादी करते है लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ पुरुष ऐसे भी थे जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि कई शादियां करी थीं और इतिहास के पन्नों में अपना नाम शामिल कर दिया। इस लेख में हम आपको उनके बारे में बताएंगे।
1) इस शक्स ने करी थीं 80 शादियां
आपको बता दें कि कोलोराडो शहर में रहने वाले वॉरेन स्टीड नाम के पुरुष ने 80 महिलाओं से शादी की थी। आपको भले इस बात पर विश्वास नहीं होगा पर इस शक्स ने साल 2002 में अपने पिता की मौत के बाद अपनी मां और सौतेली मां से भी शादी कर ली थी। आपको बता दें कि इस पुरुष के 250 बच्चे हैं।(समय के साथ भुला दिए गए भारत के ये ऐतिहासिक स्थान, जानें आज कैसे हैं इन जगहों के हालात)
वॉरेन स्टीड का जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। आपको बता दें कि बाल यौन शोषण के मामलों में उन्हें साल 2004 में सबसे पहले आरोपी पाया गया था। वॉरेन स्टीड को साल 2007 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में भी रखा गया था। जिसके बाद उनके ऊपर कई यौन शोषण के मामले दर्ज हुए। फिर साल 2011 में वॉरेन स्टीड को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
इसे भी पढ़ें- दुनिया की इन जगहों पर महिलाओं का जाना है मना
2) वाजिद अली शाह ने भी करी थी कई शादियां
आपको बता दें कि वाजिद अली शाह के हजारों महिलाओं के साथ संबंध थे। उन्होंने 300 से भी ज्यादा महिलाओं के साथ शादी की थी। यही नहीं उन्होंने अफ्रीकी महिलाओं से भी की शादियां करी थी क्योंकि कई अफ्रीकी महिलाओं को उन्होंने अपना सेवक बना रखा था इसलिए वाजिद अली शाह उनसे जबरन शादी कर लेते थे।
इतिहास के पन्नों में यह बताया गया है कि वाजिद अली शाह ने एक घर अलग से बनवाया था जहां उनकी सभी पत्नियां रहती थी और अपने मनोरंजन के लिए वाजिद अली शाह ने वहां पर नृत्य और संगीत का कार्यक्रम भी कई बार आयोजित करवाया था। आपको बता दें कि अवध के आखिरी नवाब भी वाजिद अली शाह ही थे।
इसे भी पढ़ें- गुजरात की इस लड़की ने बिना दूल्हे के रचाई शादी
3) फतह अली शाह
सबसे पहले आपको बता दें कि कतर के दूसरे शासक फतह अली शाह थे। इन्होंने 158 महिलाओं के साथ शादी करी थी और इनके 260 बच्चों के अलावा 786 पोते- पोतियां भी थे।
आपको बता दें कि फतह अली के पहले बेटे का नाम मोहम्मद अली मिर्जा दौलत शाह था। फतह अली शाह को अलग-अलग जगहों की महिलाओं के साथ शादी रचाना बहुत पसंद था इसलिए उन्होंने अपने जीवन में इतनी सारी शादियां करी थी।
तो ये थे वो सभी पुरुष जिन्होंने कई सारी शादियां करी थी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों