हमारी दुनिया पुरुष प्रधान समाज द्वारा बनाए गए नियम-कानूनों से चलती है। जिस वजह से इतिहास से लेकर आज तक महिलाओं पर कई पाबंदियां लगाई गई, इन पाबंदियों का महिलाओं ने समय-समय पर विरोध भी किया है। यह पाबंदियां पहनने, आने-जाने और अलग-अलग रिति रिवाजों के रूप में महिलाओं के सामने आती रही हैं।
इतना ही महिलाएं किस जगह पर जा सकती हैं और किस जगह पर नहीं जा सकती यह भी पुरुष प्रधान समाज के लोग ही तय करते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आज भी महिलाओं के जाने पर सख्त मनाही है। समानता के लिए इतने प्रोटेस्ट्स के बाद भी दुनिया की इन जगहों पर महिलाओें का जाना मना है।
उत्तरी ग्रीस पर स्थित माउंट अथोस एक पवित्र स्थान है, जहां पर भक्षु रहा करते हैं। हजारों साल पहले से इस जगह पर महिलाओं जना मना है, इतना ही नहीं इस जगह पर जानवरों को आने पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। वहां के भक्षुओंं का मनना है कि यह जगह महिलाओं के आने के लिए उचित नहीं है, महिलाओं के वहां जाने से जगह की स्प्रिचुएलटी पर फर्क पड़ेगा। इसके खिलाफ कई महिलाओं ने प्रोटेस्ट भी किया पर आज भी यहां महिलाओं के आने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
जापन में स्थित माउंट ओमीन में यामाबूशी भक्षु निवास करते हैं, इस जगह पर भी महिलाओं के आने पर मनाही है। यहा के लोगों का मनना है कि यह उनकी धार्मिक मान्यता है और किसी को भी इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद कई फैमिनिस्ट महिलाएं इस जगह पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग करती हैं। आज भी मंदिर के दरवाजे पर लिखा हुआ है कि इस स्थान पर महिलाओं का आना वर्जित है।
इसे भी पढ़ें-Children’s Day 2021: बाल दिवस पर बच्चों को घुमाएंं दिल्ली की ये 10 प्रमुख जगह।
भारत में कई धार्मिक स्थल हैं जहां महिलाओं के जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, इनमें पुष्कर में स्थित यह कार्तिकेय भगवान का मंदिर भी शामिल है। इस मंदिर की मान्यता है कि अगर कोई महिला इस मंदिर में प्रवेश करेगी तो वह शापित हो जाएगी, उन्हें कभी भी इस मंदिर का आशीर्वाद नहीं लगेगा। इस अंधविश्वास के चलते महिलाएं खुद भी यहां जाने की बात नहीं कहती हैं।
इसे भी पढ़ें-भारत की पवित्र नदियों में से एक गोदावरी की कुछ अनोखी है कहानी, जानें इसका इतिहास
यह एक गोल्फ क्लब है जो अमेरिका के मेरीलैंड में स्थित है। यहां अमेरिका के नामी-गिरामी लोग गोल्फ खेलने आया करते हैं, पर आज भी इस जगह पर महिलाओं के आने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
जापन देश में स्थित ओकिनोशीमा एक खूबसूरत द्वीप है, जिसे युनेस्को ने वर्ल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा भी दिया हुआ है। यहां पर रहने वाले शिंतो ट्रेडिशन के भक्षुओंं ने महिलाओं के आने पर प्रतिबंध लगा रखा है, जिस वजह से महिलाएं यहां नहीं आ सकती हैं। इस पूरे द्वीप पर ही महिलाओं के आने पर मनाही है, इससे आप समझ सकते हैं कि समानता की बात कितनी मुश्किल है।
तो ये थी कुछ फेमस जगहें जहां महिलाओं के आने पर मनाही है, पर आपको बता दें कि इसके अलावा भी कई जगहें हैं जहां महिलाएं नहीं जा सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit-curlytail.com,gstatic.com, amazonnaws.com, iranian paradise.com, fundabook.com and other google searches
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।