इंसान एक विचित्र जीव है, इस बात में कोई संदेह नहीं है। समय-समय पर हमें ऐसी खबरें सुनने को मिला करती हैं, जिसे सुनकर हम दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। ऐसी ही एक मामला वडोदरा शहर से सामने आ रहा, जहां बिना दूल्हे के लड़की से शादी की है। शादी में मेहंदी, मंडप, फेरे से लेकर सभी रीति-रिवाज का पालन किया गया है। लेकिन इस शादी में लड़की ने खुद से ही शादी की है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, यह शादी बिना दूल्हे के ही हुई है। सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी की फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
9 जून को गुजरात के वडोदरा की रहने वाली क्षमा बिंदु शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। यह कोई आम शादी नहीं है, क्योंकि क्षमा ने बिना दूल्हे के ही सात फेरे लिए है। बता दें कि क्षमा किसी युवक के साथ नहीं बल्कि खुद के साथ 7 जन्मों के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने बताया है कि वह हमेशा से दुल्हन बनना चाहती थी लेकिन किसी पुरुष से शादी नहीं करना चाहती थी।
इसे भी पढ़ें-आखिर मां क्यों नहीं देखती है अपने ही बेटे के फेरे? पुराने जमाने में इस वजह से बना था ये अजीब नियम
View this post on Instagram
दुनिया भर में कई प्रकार की शादियां(कितने तरह की होती है शादियां) हैं। ऑटोगैमी यानी सोलोगैमी भी इनमें से एक है। इसका मतलब खुद को जीवन साथी के रूप में चुनना होता है। दुनिया भर में कई लोग इस प्रकार की शादी का समर्थन करते हैं, जिनका मानना है कि यह शादी आपको खुद से प्यार करना सिखाती है।
मीडिया संस्थान से बातचीत में क्षमा ने बताया कि वो कभी भी शादी नहीं करना चाहती थीं। लेकिन उनका सपना हमेशा से ही दुल्हन बनने का था, जिस कारण उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला लिया। इसके बाद क्षमा ने ऑनलाइन सर्च किया कि क्या कभी किसी लड़की ने खुद से शादी की है, इसका जवाब उन्हें नहीं मिला। हालांकि यह से उन्हें एकल विवाह करने से प्रेरणा मिली। क्षमा का यह मानना है कि वो इस फैसले के साथ देश की पहली ऐसी लड़की बनेंगी, जिसने खुद से शादी की है।
इसे भी पढ़ें-थप्पड़ मारने से लेकर मुंह पर मिठाई फेंकने तक का साक्षी बना मंडप, देखें वायरल वीडियो
View this post on Instagram
यह शादी खुद में ही बेहद खास है। बता दें कि क्षमा पूरे रीति-रिवाज के साथ खुद से शादी करने वाली हैं। साथ ही वो हनीमून(हनीमून डेस्टिनेशन) पर 2 हफ्ते के लिए गोवा भी जाने वाली हैं। जब क्षमा ने अपनी शादी के फैसले के बारे में घरवालों को बताया, तो वो काफी हैरान हुए। लेकिन आखिरकार अपनी बेटी को समझते हुए वो शादी के लिए राजी हो गए। पेरेंट्स ने उन्हें इस शादी के लिए आशीर्वाद भी दिया।
View this post on Instagram
आजकल महिलाओं के बीच खुद से शादी करने का क्रेज चल रहा है। दुनिया भर में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां लोग खुद से शादी करना पसंद कर रही हैं। आने वाले समय में क्या विवाह चलन में आएगा, यह तो देखने लायक होगा।
यह थी इस अनोखी शादी से जुड़ी अहम जानकारियां। आपको हमारा यह आर्टिकल अहर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।