जानें क्या है मकर संक्रांति का भगवान विष्णु और शनिदेव से नाता

मकर संक्रांति पर सूर्य पूजन का विधान है। वहीं, इस पर्व का संबंध भगवान विष्णु और शनि देव से भी है।  

makar sankranti  significance

Makar Sankranti 2023: बस कुछ ही दिनों में मकर संक्रांति आने को ही है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023, दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु से मेष राशि में प्रवेश करते हैं। इसी कारण से मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा का विशेष महत्व है।

वहीं, धर्म शास्त्रों में मकर संक्रांति के दिन भगवान विष्णु और शनि देव की पूजा को भी महत्वपूर्ण और शुभ फलदायी माना गया है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बता दें कि मकर संक्रांति का भगवान विष्णु और शनिदेव से गहरा नाता है।

आज हम आपको इसी विषय पर समस्त जानकारी देने जा रहे हैं और साथ ही, इसके पीछे की बड़ी ही दिलचस्प पौराणिक कथा के बारे में भी आपको बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कि सूर्य देव के साथ-साथ भगवान विष्णु और शनिदेव की मकर संक्रांति पर पूजा करना क्यों आवश्यक माना गया है।

पहली कथा

shanidev

एक पौराणिक कथा के अनुसार, हनुमान जी ने सूर्य भगवान और शनिदेव (शनिदेव के वाहनों का अर्थ और महत्व) के बीच के मतभेद को खत्म कर उन्हें पुनः मिलवाया था। शनिदेव हनुमान जी के कहने पर ही सूर्य देव से मिलने गए थे और तभी से पिता पुत्र का संबंध मधुर हो गया।

इसे जरूर पढ़ें:आखिर क्यों इस भक्त ने तान दी थी मां काली पर तलवार? जानें रोचक कथा

इसके बाद जब शनि देव के बुलाने पर सूर्य देव पहली बार शनि लोक गए थे तब ग्रहों की चाल परिवर्तित हुई थी और शुभ फल की प्राप्ति के योग बने थे। इसी कारण से सूर्य देव के शनिदेव के घर जाने को शुभ माना जाने लगा और इस दिन को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाने लगा।

दूसरी कथा

bhagwan vishnu

एक अन्य कथा भी है जो मकर संक्रांति से जुड़ी हुई है। इस कथा का सार भगवान विष्णु से आरंभ होता है। कथा के अनुसार, भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) ने पृथ्वी लोक पर असुरों का भयंकर संहार किया था। इस संहार में पृथ्वी के समस्त दानव मारे गए थे।

इसे जरूर पढ़ें:सिर्फ मनुष्य ही नहीं भगवान भी बने हैं पंचतत्त्व से, जानें हिन्दू धर्म में इसका रहस्य

माना जाता है कि उन सभी दानवों के शीश अपने चक्र से काटकर भगवान विष्णु ने मंदरा पर्वत पर गाड़ दिये थे। इसी कारण से इस दिन को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाने लगा। मकर संक्रांति के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान यहीं से शुरू हुआ।

तो ये था भगवान विष्णु और शनि देव का मकर संक्रांति से नाता। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Pinterest

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP