ऐसे ही होते हैं पति। कहां तो पत्नियां उनकी लंबी उम्र और सात जन्मों तक उनका साथ पाने के लिए दिन भर का कड़ा व्रत करती हैं वहीं पति उनका इस चीज के लिए मजाक उड़ाते हैं। अब तो हद ही गई है कि कुछ पति अपने पत्नियों से छुटकारा पाने के लिए व्रत भी करने लगे हैं। कुछ ऐसी ही खबरें महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आ रही है।
महाराष्ट्र की महिलाएं वट पूर्णिमा का व्रत कर अपनी पतियों की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं वहीं पुरुषों का एक समूह इस व्रत के दिन पूजा कर पत्नियों से ‘‘छुटकारा ’’ पाने की दुआएं मांग रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ये पुरुष अपनी पत्नियों के अत्याचारों से पीड़ित हैं और उनसे छुटकारा पाने के लिए वट सावित्री की पूजा कर रहे हैं। वट सावित्री पूजा के अवसर पर कुछ पुरुषों ने पीपल के पेड़ के चारों तरफ उल्टी दिशा में धागा बांधकर मन्नत मांगी की कि ऐसी पत्नियां उन्हें सात जन्म के लिए तो क्या सात सेकंड के लिए भी नहीं चाहिए।
दरअसल पत्नियां वट पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ को सीधी दिशा में सात बार गोल-गोल घूमकर धागा बांधती हैं और सात जन्म तक यही पति पाने की दुआ मांगती हैं। इसी कारण से पतियों ने उल्टी दिशा में सात बार घूमकर धागा बांधा और पत्नियों से छुटकारा पाने के लिए व्रत किया।
हिंदु धर्म में वट पूर्णिमा या वट सावित्री की पूजा शादीशुदा महिलाएं सात जन्म तक ऐसा ही पति मांगने के लिए करती हैं। इस दिन हिंदू महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं। यह पर्व सावित्री और सत्यवान की कथा पर आधारित है जहां सावित्री ने मृत्यु देवता यम से अपने पति सत्यवान का जीवन ‘‘वापस हासिल’’ कर लिया था।
Read More: घर में रखती हों गंगाजल तो न करें ये गलतियां
यह पूजा वालुज इलाके के पत्नी पीड़ित पुरुष संगठनों ने दूसरे तरीके से की। ये पुरुष अपनी पत्नियों से पीड़ित होने का दावा कर रहे हैं। संगठन के सदस्य तुषार वाखरे ने कहा, ‘‘हमारी पत्नियां कानूनी प्रावधानाओं का इस्तेमाल कर हमारा उत्पीड़न करती हैं। उन्होंने हमें इतनी दिक्कतें दी हैं कि हम उनके साथ सात सेकंड भी नहीं रहना चाहते, सात जन्म की बात ही छोड़ दीजिए।’’
ये गलत बात है कि पत्नी अपने पति का उत्पीड़न कर रही है। लेकिन ये भी तो गलत है कि पति अपने पत्नियों के प्रति गुस्सा जाहिर करने के लिए इस तरह से व्रत करें और समाज में ये फैलाएं कि पत्नियां भी समान स्तर पर दोषी होती हैं। खैर, देखते हैं कि भगवान इनकी मन्नत पूरी करते हैं कि नहीं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।