herzindagi
celebrities and their first earning

शनाया कपूर की तरह इन बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी पहली कमाई से खरीदी थी कार

शनाया कपूर ने अपनी पहली कमाई से ऑडी Q7 खरीदी है। उनकी तरह ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी पहली सैलरी को कुछ ऐसे इंवेस्ट किया था। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-03-23, 12:43 IST

हमारी पहली कमाई बहुत स्पेशल होती है और इसी तरह पहली कमाई से खरीदी हुई चीजें भी बहुत स्पेशल हो जाती हैं। क्या आपको आपका पहला स्कूटर याद है? पहली खरीदी हुई कार? कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो पुरानी होने के बाद भी हमारे दिल में खास जगह बनाए रखती हैं। ये चीजें और भी खास तब हो जाती हैं, जब हम इन्हें पहली सैलरी से खरीदते हैं।

हममें से कुछ लोगों ने अपनी पहली सैलरी से फोन खरीदा होगा, तो किसी ने मां को पैसे थमाए होंगे। किसी ने अपनी ड्रीम कार खरीदी होगी तो कोई लंबी छुट्टी पर गया होगा। कुछ ऐसा ही हमारे बॉलीवुड स्टार्स ने भी किया है। हाल ही में शनाया कपूर ने एक लग्जरी गाड़ी खरीदी। उन्होंने 80 लाख रुपये की ऑडी Q7 खरीदी।

आपको बता दें कि शनाया कपूर जल्द ही फिल्ममेकर करण जौहर की 'बेधड़क' से डेब्यू करेंगी। ऐसा कहा जा सकता है कि यह उनकी पहली कमाई से खरीदी हुई पहली कार है। सिर्फ शनाया ही नहीं अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक ने बॉलीवुड में नाम बनाने के बाद खुद को ऐसे ही शानदार तोहफा दिया था। आइए बॉलीवुड सेलेब्स की फर्स्ट अर्निंग के बारे में जानें-

शनाया कपूर की ऑडी

shanaya kapoor buys first car audi

शनाया कपूर ने अपनी पहली कमाई से Audi Q7 खरीदी है। शनाया की अपने पैरेंट्स और अपनी नई गाड़ी के साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो शनाया ने बॉलीवुड में अपने कदम रखने के बाद यह तोहफा खुद को दिया है। संजय कपूर की बेटी शनाया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। उनकी पहली फिल्म 'बेधड़क' होगी, जिसे निर्देशक शशांक खैतान डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म की घोषणा शनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से की थी। फिल्ममेकर करण जौहर सेलिब्रिटी किड्स को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं और शनाया को भी करण ही लॉन्च कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन की फियाट

amitabh bachchan first car

महानायक अमिताभ बच्चन आज इंडस्ट्री का ही नहीं, देश का एक जाना-माना चेहरा है। हालांकि उन्होंने कड़े संघर्ष के बाद यह नाम पाया है। आज जो भी उनके पास है उसके लिए उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगाया। एक टाइम था जब उनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही थी। मगर फिल्म 'जंजीर' उनके करियर का माइलस्टोन साबित हुई। जल्द ही वह मेगास्टार बन गए और उसके साथ ही एक लग्जरियस लाइफ ने उनका स्वागत किया। सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन को कारों का कितना शौक है। उनके गैराज में महंगी और शानदार गाड़ियों का एक अच्छा-खासा कलेक्शन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली गाड़ी एक सेकंड हैंड फियाट 1100 थी।

काजोल की मारुति

kajol first car maruti

काजोल ने हिंदी सिनेमा को कुछ जबरदस्त फिल्में दी हैं। उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में डेब्यू किया था, हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं। लेकिन उनकी परफॉर्मेंस ने सबका ध्यान खींचा। साल 1993 में शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी फिल्म 'बाजीगर' न सिर्फ हिट हुई बल्कि वह एक सक्सेसफुल अभिनेत्री की कैटगरी में भी शामिल हुई। आज भी काजोल का चार्म बिल्कुल वैसा है। स्टार फैमिली से ताल्लुक रखने वाली काजोल हमेशा डाउन टू अर्थ रहीं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के बाद अपनी पहली गाड़ी मारुति खरीदी थी, जो उनका पहला प्यार थी।

इसे भी पढ़ें : कई भाषाओं का ज्ञान रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

आलिया भट्ट की ऑडी

alia bhatt buys first car audi

आज जब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की बात की जाती है, तो आलिया भट्ट का नाम सबसे ऊपर आता है। निर्माता और निर्देशक अपनी फिल्मों में सिर्फ आलिया भट्ट को लेना चाहते हैं और हो भी क्यों न उन्होंने कम उम्र में अपनी अहम छाप छोड़ी है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा कमाल करती हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया ने हमेशा से एक्टिंग को अपना पैशन बताया और उसे साबित भी किया है। आलिया जाने-माने निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं और इसके बावजूद उन्होंने पहली फिल्म के लिए ऑडिशन दिए थे। आज आलिया के पास कई महंगी गाड़िया हैं, लेकिन उन्होंने साल 2015 में खुद को एक ऑडी गाड़ी गिफ्ट की थी।

इसे भी पढ़ें : सामंथा प्रभु से लेकर पूजा हेगडे तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट स्टार्स


कंगना रनौत की BMW Series 7

kangana ranaut first car bmw

कंगना रनौत एक सेल्फ-मेड एक्ट्रेस हैं। वह अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हिमाचल प्रदेश की इस बाला ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'गैंगस्टर' से की थी। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में टिके रहने के लिए कड़ी मेहनत की। एक समय था जब उन्हें उनकी अंग्रेजी के लिए ट्रोल किया जाता था लेकिन उन्होंने अपनी इस वीकनेस को भी ओवरकम किया। उन्होंने कुछ जबरदस्त फिल्में दीं और अपने अभिनय से हमेशा दर्शकों का दिल जीता। बॉलीवुड की इस क्वीन ने जब फिल्मों में अपना नाम बनाया तो खुद को एक डेढ़ करोड़ की BMW Series 7 गिफ्ट की थी।

इनके अलावा भी ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी पहली कमाई से अपने लिए स्पेशल चीजें खरीदीं। आपने अपनी पहली कमाई का क्या किया था, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : Instagram, Twitter & google searches

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।