herzindagi
all about famous painters of indian

कितना जानते हैं आप भारत के इन प्रसिद्ध पेंटर्स के बारे में

आज इस लेख में हम आपको भारत के मशहूर चित्रकारों के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2020-09-22, 14:42 IST

भारत में ऐसे कई प्रसिद्ध पेंटर्स का जन्म हुआ, जिन्होंने अपनी कला से भारत के साथ पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया। एमएफ हुसैन हो या फिर राजा रवि वर्मा हो, इन्होनें अपनी पेंटिंग्स से सभी को अभिभूत किया। लगभग हम सभी इनके प्रसिद्ध पेंटिंग्स के बारे में चर्चा करते हैं, पर इनके जीवन के बारे शायद बहुत कम ही लोगों को जानकारी हो। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के कुछ मशहूर चित्रकारों के बारे में कुछ रोचक और कुछ ज्ञानवर्धक बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए इस सफर को शुरू करते हैं-

अमृता शेरगिल 

these are famous painters of indian inside

भारत के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थी अमृता शेरगिल। इनके बारे में कहा जाता है कि इनकी अधिकांश पेंटिंग देश प्रेम को दर्शाती थी। वो पेटिंग के माध्यम से हर भारतीय को देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा और संदेश देती थी। उनके बारे ये भी कहा जाता है कि वो हमेशा अपनी पेंटिंग के माध्यम से ग्रामीण भारतीय महिलाओं के वास्तविक चित्र को दर्शाती थी। (मधुबनी पेंटिंग) अमृता शेरगिल बहुत कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गई। 

इसे भी पढ़ें: एक अनोखा गांव जहां रहते हैं केवल कलाकार और हर जगह दिखती है आर्ट

राजा रवि वर्मा 

know about famous painters of indian inside   

राजा रवि वर्मा को भारतीय इतिहास का सबसे महान चित्रकार होने के साथ आधुनिक चित्रकला का जनक कहा जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि बचपन से ही उन्होंने घर की दीवारों पर पेंटिंग करना शुरू कर दिया था। बाद में रवि वर्मा अपने चाचा से प्रेरित होकर पेटिंग्स करने लगे। उन्होंने साहित्य और संस्कृति के कई पत्रों का चित्रण अपने पेंटिंग में किया। राजा रवि के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कई अप्सराओं की न्यूड पेंटिंग्स बना डाली जिसे लेकर बाद में वो कभी विवादों में घिरे रहे। राजा रवि वर्मा का जन्म केरल के एक छोटे से गावं  किलिमानूर में 29 अप्रैल 1848 को हुआ था। (4000 वर्ष पुरानी love poems को चित्रों में पिरोया)

 

जामिनी राय

famous painters of indian inside

11 अप्रैल 1887 को बंगाल के बांकुड़ा जिले में जन्मे जामिनी राय भारत के मशहूर चित्रकार में से एक थे। जामिनी राय सबसे अधिक चर्चा में कालीघाट की पेंटिंग से रहे थे। जामिनी राय को भारत सरकार ने पद्म भूषण से भी सम्मानित किया। वो हमेशा ग्रामीण माहौल को अपने चित्र में दर्शाते थे। आज भी इनकी पेंटिंग्स भारत के साथ विश्व की अनेक आर्ट गैलरियों में मौजूद हैं। इनके पिता भी एक कलाकार थे।  

 

इसे भी पढ़ें: आप कितना जानते हैं भारत की इन मशहूर पेंटिंग्स के बारे में

मकबूल फ़िदा हुसैन

about famous painters of indian inside

भारत के मशहूर पेंटर्स में से एक थे मकबूल फ़िदा हुसैन यानि एमएफ हुसैन। चित्रकारी की फिल्ड में जिस ऊंचाई पर एमएफ हुसैन अपने तमाम जीवन में रहे शायद ही कोई चित्रकार अपने जीवन इतना में रहा होगा। आज आपको हर बड़ी और छोटी आर्ट गैलरी में एमएफ हुसैन की पेंटिंग देखने को मिल जायेंगे। इनके बारे में कहा जाता है कि 20वीं शताब्दी में भारत के साथ दुनिया में पिकासो के बाद वे सबसे चर्चित कलाकार रहे थे। इनका जन्म 17 सितंबर 1915 को महाराष्ट्र के पंधारपुर में हुआ था। (Finger Paintings से बच्चों को मिलते हैं ये फायदे)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@upload.wikimedia.org,hindi.thecriticalmirror.com,www.iloveindia.com,wikimedia.org)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।