herzindagi
the famous Indian paintings

आप कितना जानते हैं भारत की इन मशहूर पेंटिंग्स के बारे में

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के कुछ मशहूर पेंटिंग्स के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-09-15, 16:33 IST

भारत की सबसे फेमस और मशहूर पेंटिंग्स के बारे में शायद आप जानती ही होंगी, और अगर नहीं जानती हैं तो आज इस लेख में मैं आपको भारत की सबसे मशहूर पेंटिंग्स बारे में बताने जा रहा हूं। ये यकीन से मैं बोल सकता हूं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी भारत की मशहूर पेंटिंग्स के बारे में जानकर हो जायेंगी। ये पेंटिंग भारत में ही नही, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। तो फिर बिना देर किए प्रारंभ करते हैं इस सफर को और जानते हैं पेंटिंग्स के बारे में-

भारत माता की तस्वीर 

famous Indian paintings inside

वर्तमान में भारत माता की जैसी भी तस्वीर आपने देखी हो, लेकिन भारत की आजादी के आसपास अवनींद्र नाथ टैगोर के द्वारा भारत माता की ये पेंटिंग बनाई गई थी, जो बेहद प्रसिद्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अवनिंद्रानाथ टैगोर रबीन्द्रनाथ टैगोर के भतीजे थे और एक लेखक भी थे।

इसे भी पढ़ें: एक नहीं बल्कि दो-दो राजधानियां हैं भारत के इन राज्यों की

मदर टेरेसा की तस्वीर

famous Indian paintings inside 

मदर टेरेसा के बारे में शायद आप बखूबी जानती ही होंगी, अगर नहीं जानती, तो आपको बता दें कि मदर टेरेसा प्रथम भारतीय महिला थीं जिन्हें मानव-कल्याण कार्यों और सेवा के लिए नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया था। जिस तस्वीर के बारे में मैं बात कर रहा हूं उस तस्वीर को मशहूर पेंटर एम.ऍफ़ हुसैन ने बनाया है।

 

सोहनी महिवाल की तस्वीर 

about famous Indian paintings inside

आपने शायद सोहनी महिवाल की प्रेम कहानी ज़रूरी सुनी होंगी। तक़रीबन साल 1937 और 1979 के बीच सोहनी महिवाल की कई मशहूर पेंटिंग बनाई गई। इस पेंटिंग को प्रसिद्ध चित्रकार शोभा सिंह द्वारा बनाया गया था। ये पेंटिंग सोहनी महिवाल की प्रेम कहानी को दर्शाती है। (गुजरात में स्थित हैं भारत के कुछ बेहतरीन म्यूजियम)

 

इसे भी पढ़ें: लकड़ी की साइकिल देख आप भी चाहेंगी ख़रीदना, तस्वीरें देखें   

महत्मा गांधी की तस्वीर 

know about famous Indian paintings inside

वर्ष 1930 दांडी मार्च आंदोलन के दौरान नंदलाल बोस ने इस तस्वीर को बनया था। अगर आप दिल्ली में और ये पेंटिंग देखना चाहती हैं, तो ये पेंटिंग आज भी दिल्ली के नेशनल आर्ट ऑफ गैलरी में जाकर देख सकती हैं।

भगवान श्री कृष्णा की तस्वीर 

know about famous Indian paintings inside

इस तस्वीर में श्री कृष्णा बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच एक पेड़ के नीचे बैठे हैं। इस तस्वीर को 'कुल्लू की बसंत में कृष्णा' भी कहा जाता है। इस पेंटिंग को एक विदेशी पेंटर ने बनाया था। इस तस्वीर के बारे में कहा जाता है कि ये आज भी न्यूयॉर्क के निकोलस संग्रहालय में राखी गई है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@dn.shopify.com,webneel.com,www.artic.edu,pload.wikimedia.org)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।