herzindagi
Who Is Kgf Yash

KGF फेम यश ने राधिका को फोन पर किया था प्रपोज, किसी फिल्म से कम नहीं इनकी लव स्टोरी

KGF फेम यश और राधिका की लव स्टोरी भी उनकी फिल्म से कम नहीं, प्रपोजल के 6 महीने बाद मिला था जवाब। जानें उनकी फिल्मी लव स्टोरी के बारे में।
Editorial
Updated:- 2022-04-27, 15:06 IST

साउथ और कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार यश को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। साल 2018 में आई केजीएफ चैप्टर 1 उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया है। वहीं इन दिनों उनकी फिल्म KGF 2 धमाल मचा रही है। बता दें कि यश का असली नाम नवीन कुमार गोडा है। फिल्म इंडस्ट्री में वह यश के नाम से जाने जाते हैं। बता दें कि उनके फैंस उनके रियल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

अगर आप भी यश के फैन हैं, तो आपको यह लेख जरूर पसंद आएगा। इस आर्टिकल में हम यश और उनकी पत्नी राधिका की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। बहुत कम लोगों को पता है कि यश की पत्नी राधिका भी एक्ट्रेस थी। फिल्म के सेट से ही दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। आइए जानते हैं कैसी थी इन दोनों की लव स्टोरी।

पहली मुलाकात

ash and Radhika love story in hindi ()

यश और राधिका की शादी पांच साल पहले हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो के सेट पर हुई थी। साल 2004 में टीवी शो नंदगोकुला के सेट पर मिले थे। पहली मीटिंग के दौरान राधिका ने यश से बात नहीं की थी, क्योंकि उन्हें लगा कि वह बहुत घमंडी होंगे। लेकिन उनकी किस्मत में साथ होना लिखा था। शूट के लिए दोनों को एक ही कैब में जाना होता था। शुरुआत के समय में वह कम बोलते थे। लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई। (बेस्ट साउथ इंडियन फिल्म)

इसे भी पढ़ेंःजानें फिल्म ‘विवाह’ की पूनम और आरजे अनमोल की क्यूट लव स्टोरी के बारे में

इस अंदाज में किया था प्रपोज

ash and Radhika love story in hindi

यश और राधिका की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने राधिका को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। यश राधिका को मन ही मन में बेहद पसंद करते थे। वह अक्सर राधिका को बतों ही बात में हिंट देते थे, कि उनकी लाइफ में कोई है जिसे वह बहुत प्यार करते हैं। वहीं राधिका को इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था। वह यश को टिप्स देती थी कि वह उस लड़की से कैसे अपने दिल की बात कहें। जिसके बाद वैलेंटाइन-डे के खास मौके पर यश ने राधिका को प्रपोज करने की कोशिश की थी। असफल होने के बाद उन्होंने फोन पर राधिका को प्रपोज कर दिया था। (प्रपोज करने का तरीका)

इसे भी पढ़ेंःकाजल अग्रवाल और गौतम किचलू की लव स्टोरी, जानें कहां से शुरू हुआ प्यार

6 महीने बाद प्रपोजल का मिला जवाब

Yash Radhika wedding

यश ने वैलेंटाइन डे के दिन राधिका को कॉल करने के उनके प्लान के बारे में पूछा। जिसके बाद राधिका ने बताया कि वह फिल्म देखने जा रही हैं। ऐसे में उस समय यश राधिका को अपनी फीलिंग्स के बारे में बताना नहीं चाहते थें। वह नहीं चाहते थे कि उनकी किसी भी गलती की वजह से उनकी दोस्ती खराब हो जाए। क्योंकि यश को राधिका की फीलिंग्स के बारे में कोई भी आइडिया नहीं था। ऐसे में यश उसी जगह गए जहां राधिका फिल्म देखने गई थी। इसके बाद यश ने एक गिफ्ट खरीदकर उनकी गाड़ी में रख दिया था। इसके बाद राधिका कार्ड और गिफ्ट देखकर समझ गई कि यह किसने दिया है, लेकिन राधिका और यश दोनों ने ही इस बारे में कोई बात नहीं की। जिसके बाद यश ने एक दिन फोन पर राधिका को अपने दिल की बात बताई। राधिका ने इस प्रपोजल का जवाब देने में 6 महीने का समय लगा दिया।

कब हुई थी शादी?

यश और राधिका की शादी बैंगलोर में 9 दिसंबर 2016 को हुई थी। उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में की गई थी। इसके बाद बैंगलोर में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया गया था। उनके रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स शामिल हुए थे। आज दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं। यश के बेटे का नाम यथर्व और बेटी का नाम आयरा है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।