अपने पार्टनर को करना है प्रपोज, यहां से लें आईडिया

अगर आप अपने पार्टनर को प्रपोज करना चाहती हैं तो इन रोमांटिक आईडियाज की मदद ले सकती हैं।

romantic ways to propose m

अमूमन देखने में आता है कि लड़कियां किसी से प्यार तो कर लेती हैं, लेकिन उन्हें प्रपोज करने से कतराती है। अधिकतर लड़कियां लड़के के ही सामने से प्रपोज का इंतजार करती हैं। लेकिन हो सकता है कि वह लड़का भी अपनी बात आपके सामने कहने से डरता हो। ऐसे में दोनों ही इंतजार में रह जाते हैं और उनकी प्यार भरी कहानी शुरू ही नहीं हो पाती। वहीं कुछ लड़कियां ऐसी भी हैं, जो यह सोचती हैं कि वे किसी लड़के को प्रपोज नहीं कर सकती क्योंकि वे लड़कियां हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं।

किसी को प्यार करने या फिर उसे जताने के लिए gender को देखना जरूरी नहीं है। वैसे भी अब जब समय इतना बदल चुका है तो ऐसे में किसी लड़के को प्रपोज करने में कोई बुराई नहीं है। यकीनन यह आपके लिए काफी उलझन भरा हो सकता है। दरअसल, कुछ लड़कियों को तो यह समझ ही नहीं आता कि वह सामने वाले व्यक्ति को प्रपोज कैसे करें।

इसे जरूर पढ़ें-करीना को अपनी बेगम बनाने के लिए सैफ ने इस शहर में किया था उन्हें प्रपोज

अगर आप भी ऐसी ही किसी उलझन में हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको अपने पार्टनर को प्रपोज करने के बेहद रोमांटिक और क्यूट आईडिया बता रहे हैं-

बैठें घुटनों के बल

most romantic ways to propose

किसी को भी प्रपोज करने का यह बेहद क्यूट तरीका है। जब किसी लड़की के सामने कोई लड़का घुटनों पर बैठकर प्रपोज करता है तो यकीनन उस लड़की को काफी अच्छा लगता है। ठीक इसी तरह, अगर आप किसी से प्यार करती हैं तो क्यों ना आप उसे घुटने के बल बैठकर प्रपोज करें।

जरा सोचिए कि आप हाथों में गुलदस्ता या रिंग लेकर सामने वाले व्यक्ति से पूछती हैं कि क्या वह अपनी जिन्दगी आपके साथ बिताना चाहेगा तो यह सुनकर उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

मूनलाइट डिनर

most romantic ways to propose ()

अगर आप उस व्यक्ति को पहले से जानती हैं तो आप उससे डिनर के लिए पूछ सकती हैं। यकीनन वह आपको मना नहीं करेगा। आप वहां पर उन्हें स्पेशल तरीके से प्रपोज कर सकती हैं। जैसे आप किसी शांत लोकेशन पर फूलों या लाइटिंग की मदद से अपने दिल की बात सामने वाले व्यक्ति को बताएं।

कोशिश करें कि सामने वाले व्यक्ति को प्रपोज करने के लिए आप कुछ स्पेशल अरेंजमेंट करें ताकि आपका प्रपोजल और भी ज्यादा स्पेशल व रोमांटिक बन जाए।

तय करें खास दिन

most romantic ways to propose ()

अगर आप अपने प्यार को प्रपोज करना चाहती हैं तो उसके लिए एक खास दिन तय करें। कोशिश करें कि वह सामने वाले व्यक्ति के लिए एक विशेष महत्व रखता हो। जैसे उसका बर्थडे, वैलेंटाइन डे या आप जब उससे पहली बार मिली हों। इस दिन अगर आप उसे प्रपोज करेंगी तो आपका प्रपोजल भी उतना ही खास बन जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-कभी भी इन 5 मजबूरियों की वजह से न करें शादी, बाद में हो सकता है पछतावा

बैनर तरीका

most romantic ways to propose ()

यह भी किसी लड़के को प्रपोज करने का एक जबरदस्त और बेहतरीन तरीका है। अगर आप अपने प्यार को इस तरह प्रपोज करेंगी तो यकीनन उन्हें काफी अच्छा लगेगा। बस आप अपने दिल की बात को कुछ बैनर पर छपवाएं। अब आप इन छोटे साइज के बैनर को अपने पीछे रखें और जब अपने प्यार के सामने जाएं तो एक-एक करके वह बैनर उसके सामने लाएं। इस तरह आप अपने दिल की बात उन्हें कहें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP