herzindagi
must visit dinner date places main

डिनर डेट को बनाना है स्पेशल, तो मुंबई की इन जगहों पर जरूर जाएं

मुंबई में रोमांटिक रेस्त्रां की कोई कमी नहीं है। अगर आप अपने किसी खास दिन को और भी अधिक खास बनाना चाहते हैं तो मुंबई के इन रेस्टोरेंट में एक बार डिनर अवश्य करें।  
Editorial
Updated:- 2019-06-01, 10:29 IST

झिलमिलाती रोशनी और मन को सुकून देने वाले संगीत के साथ अगर आपको पूल साइड या रूफ टॉप पर भोजन का आंनद उठाने का मौका मिल जाए तो यकीनन पूरा दिन ही बन जाता है। मुंबई में ऐसे कई रेस्टोरेंट हैं, जो सिर्फ भोजन के साथ-साथ सेंटिमेंट्स भी परोसते हैं। चाहे कोई खास अवसर हो या आपको अपने पार्टनर प्रपोज करना हो या फिर एनिवसर्री सरप्राइज देना हो या फिर यूं ही अपने पार्टनर के साथ आप एक यादगार शाम बिताना चाहते हों तो मुंबई में आपको ऐसे कई रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, जहां आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट प्लॉन कर सकते हैं। यकीन मानिए, इन रेस्टोरेंट में जाने के बाद आप बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे-

पाम ग्रोव, रामादा प्लाजा 

palm grove ramada plaza

रामादा प्लाजा पाम ग्रोव मुंबई में जुहू बीच पर मौजूद एक फाइव स्टार होटल है। यह मुंबई के सबसे अच्छे रेस्त्रां में से एक है। मुंबई हवाई अड्डे के पास मौजूद यह होटल बीचफ्रंट रेस्त्रां के सभी फायदे आपको देता है। रमादा प्लाजा के कमरे और सुइट्स आपको  seaview वाले मिलेंगे। इसके अतिरिक्त होटल में बिजनेस मीटिंग व बैंक्वेट सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध होती हैं। अगर आप मुंबई के बेहतरीन कैफे में जाना चाहते हैं तो रमादा प्लाज़ा में टैंगेरिन कैफ़े में एक बार जरूर जाएं। टैंगेरिन कैफ़े अपने किसी खास के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां पर आपको वेज और नॉन वेज खाने के कई ऑप्शन मिलेंगे। स्वादिष्ट भोजन और पूलसाइड सेटिंग डिनर डेट को और भी अधिक खास बनाती है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो पास्ता, टी, फ्रेंच टोस्ट, नूडल्स आदि को जरूर टेस्ट करें।

इसे जरूर पढ़ें: गर्मी की छुटि्ट्यों में घूमिए 'दिल्ली का ताजमहल'

सेवन किचन 

seven kitchens

सेवन किचन एक अवॉर्ड विनिंग रेस्टोरेंट हैं, जहां पर दिन के किसी भी समय जाकर आप पिज्जा, कबाब और बेहतरीन स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं।इस होटल का इंटीरियर और नेचुरल लाइटिंग की व्यवस्था इसे और भी अधिक खास बनाती है। यह रेस्त्रां कपल्स के लिए जितना अच्छा है, फैमिली और दोस्तों के साथ एक यादगार शाम बिताने के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है

 

वैसे तो सेवन किचन का हर व्यजंन बेहद खास है, लेकिन अगर आप वहां जा रहे हैं तो वहां की प्रॉन डम्पलिंग, सुशी, पिज्जा, पास्ता, रबड़ी, वैफल्स और डिम सम्स का स्वाद अवश्य चखें। यह रेस्त्रां 24 घंटे खुला होता है और यहां पर दो लोगों के खाने का खर्च 4000 से 5000 रुपए के बीच आता है।

इसे जरूर पढ़ें: 'मिनी इंडिया' में घूमने और शॉपिंग करने के साथ मिलेगा टेस्टी खाने का मजा

असिलो, होटल पैलेडियम 

asilo hotel palladium

40 वीं मंजिल पर स्थित असिलो होटल पैलेडियम से मुंबई का एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। एक बेहद ही आरामदायक सोफे पर बैठकर आकाश के नजारों को देखने का आनंद कुछ और ही है। अगर आप मुंबई की electrifying nightlife के चेहरे को देखना चाहते हैं तो एक बार यहां अवश्य जाना चाहिए। बेहतरीन व्यू के साथ-साथ लाइटिंग और म्यूजिक माहौल को और भी अधिक खुशनुमा बना देता है। यह होटल शाम को 5:30 से सुबह के 1:30 बजे तक खुला होता है।

 

होटल इंटर कॉन्टिनेंटल, चर्चगेट 

hotel intercontinental churchgate

अगर आप सच में एक बेहद रोमांटिक डिनर डेट पर जाना चाहते हैं तो मुंबई के चर्चगेट पर स्थित होटल इंटरकांटिनेंटल में एक बार जाना तो बनता है। इस होटल ही सीटिंग अरेजमेंट से लेकर लाइटिंग आदि सबकुछ खास है। यहां पर आपको सबकुछ व्हाइट ही नजर आएगा, जो इस प्लेस को बेहद रोमांटिक बनाता है। इसके अलावा यहां बैठकर मरीन ड्राइव के नजारे यकीनन एक्साइटमेंट को और भी अधिक बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं, यहां का खाना, कॉकटेल और मॉकटेल सभी कुछ लाजवाब है। शाम होते ही जैसे ही यहां पर लाइट्स जलने लगती हैं तो यहां का नजारा देखते ही बनता है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।