करवा चौथ के दिन शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है। पंचाग के हिसाब से यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखने की मान्यता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष विधान है। बता दें, बिना चंद्रमा को अर्घ्य दिए पूजा अधूरी मानी जाती है। वहीं इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है और वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाती है।
अब ऐसे में करवा चौथ के दिन सरगी कब खाएं, करवा चौथ पूजा मुहूर्त, भद्रा का समय, चांद निकलने का समय क्या है और कथा सुनने का शुभ मुहूर्त क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर होगा और अगले दिन सुबह 21 अक्टूबर को 04 बजकर 16 मिनट पर असका समापन होगा।
इस साल करवा च का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर है। इसलिए करवा चौथ के दिन स्नान और सरगी खाने का समय सुबह 04 बजकर 30 मिनट तक है। इस दौरान सुहागिन महिलाएं सरगी खाकर व्रत का आरंभ कर सकती हैं।
करवा चौथ के दिन व्रत का समय सुबह 06 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 55 मिनट तक है।
इसे जरूर पढ़ें - विवाह में आ रही हैं अड़चनें तो मां पार्वती के इन मंत्रों का करें जाप, जल्द ही मिलेगा अच्छा वर
करवा चौथ पर भद्रा का साया सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। भद्रा को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।
करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय शाम 07 बजकर 55 मिनट पर है। इसलिए जगह से हिसाब समय में बदलाव हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Karwa Chauth 2024: पहली बार करने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो जरूर करें इन नियमों का पालन
करवा चौथ के दिन शाम 07 बजकर 58 मिनट के बाद चंद्रमा का पूजा कर सकते हैं और विधिवत रूप से अर्घ्य दे सकते हैं।
करवा चौथ के दिन शाम 05 बजकर 46 मिनट से लेकर 07 बजकर 02 मिनट के बीच आप करवा माता की पूजा कर सकते हैं और व्रत कथा भी सुन सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।