herzindagi
coornavirs updates kanika kapoor facts

18 साल की उम्र में हो गई थी शादी, बकिंघम पैलेस में गा चुकी हैं गाना, जानिए कनिका कपूर के बारे में कुछ अनसुनी बातें

कनिका कपूर हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए हम बताने जा रहे हैं उनके बारे में कुछ जरूरी फैक्ट्स।
Editorial
Updated:- 2020-03-23, 15:51 IST

इन दिनों भारत में कोरोना वायरस को लेकर बहुत कुछ चल रहा है। जहां एक ओर देश लॉकडाउन में जाने को तैयार है वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में क्वारेंटाइन हैं। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने ये घोषणा की है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कनिका कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये लिखा था कि, 'मैंने कोरोना वायरस को लेकर अपना टेस्ट करवाया और मैं Covid-19 पॉजिटिव निकली हूं। मेरा परिवार और मैं पूरी तरह से क्वारेंटाइन में हैं और अब चिकित्सक सलाह ले रहे हैं। जितने लोगों से मैं मिली हूं उनकी मैपिंग चल रही है।'

इस वक्त कनिका कपूर लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें लेकर कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी चल रही हैं। लोग उन्हें दोषी मान रहे हैं। कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से वापस आई थीं और इसी बीच उन्होंने कुछ पार्टियों में भी शिरकत की थी। हालांकि, बॉलीवुड स्टार्स जैसे सोनम कपूर ने कनिका का सपोर्ट किया है और कहा है कि जिस वक्त वो लंदन से वापस आई थीं उस वक्त भारत में होली मनाई जा रही थी और इस तरह से सेल्फ क्वारेंटाइन का कोई नियम नहीं था। इसी बीच कनिका को लेकर सोशल मीडिया पर युद्ध छिड़ गया है कि उन्होंने सही किया या नहीं।

इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कनिका कपूर की जिंदगी से जुड़े कुछ खास फैक्ट्स।

1. 18 साल की उम्र में हुई थी कनिका की शादी-

कनिका कपूर के बारे में ये शायद आपको न पता हो, लेकिन उनकी शादी 18 साल की उम्र में ही हो गई थी और वो लंदन चली गई थीं। उनके पूर्व पति का नाम राज चंदोक है। शादी के 5 साल बाद कनिका ने अपने पति से अलग रहना शुरू कर दिया। इसके 2 साल बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। एक इंटरव्यू में कनिका ने कहा था कि उन्होंने अपने पति से तलाक लिया क्योंकि वो किसी और को डेट कर रहे थे।

kanika kapoor and her controversies

इसे जरूर पढ़ें- 'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर भी हुईं कोरोना वायरस की शिकार, लंदन से आने के बाद की थी ये गलती

2. सिंगल मदर हैं कनिका-

कनिका सिंगल मदर हैं। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने बहुत कुछ देखा है और काफी बुरे दौर से गुजरी हैं। कनिका सिंगल मदर हैं और उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा। जब वो अपने पति से अलग हुई थीं तो वो अपने बच्चों के साथ छोटे से फ्लैट में रहती थीं। उनकी मां लंदन गई थीं उनके बच्चों की देखरेख करने।

kanika kapoor kids

3. गाने का शौक-

कनिका कपूर हमेशा गानों में इंट्रेस्टेड रही थीं। इसलिए उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में भी काम किया था। ऑल इंडिया रेडियो में काम करते वक्त उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। 2012 में कनिका ने डॉक्टर ज्यूस के साथ म्यूजिक वीडियो जुगनी जी में काम किया। ये पाकिस्तानी गाने का रीमेक था। उस साल ये बहुत फेमस हुआ और उस साल के नंबर वन गाने में से एक था।

 

4. बेबी डॉल से मिली सफलता-

कनिका कपूर वैसे तो इंडस्ट्री से जुड़ी थीं, लेकिन उन्हें सफलता ट्रैक बेबी डॉल के बाद ही मिली। इसे कनिका का बॉलीवुड डेब्यू माना जाता है। ये ट्रैक आज भी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। इसके अलावा, कमली, लवली, सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना, नचन फर्राटे, टुकुर-टुकुर जैसे कई गाने कनिका ने गाए और बेबी डॉल के लिए तो उन्हें कई अवॉर्ड मिले।

इसे जरूर पढ़ें- Corona Virus के बारे में आई नई रिपोर्ट, अगर हो रहे हैं ये लक्ष्ण तो तुरंत लें डॉक्टरी सलाह

 

5. बहुत फैशनेबल हैं कनिका कपूर-

क्या आप जानते हैं कि कनिका कपूर ने कई अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर्स के लिए काम किया है? यही नहीं वो अपना फैशन लेबल कनिका कपूर नाम से चला रही हैं। उनके फैशन लेबल में चिकनकारी का काम प्रमोट किया जाता है और साथ ही साथ लखनवी क्राफ्ट भी।

6. बकिंघम पैलेस में कर चुकी हैं परफॉर्म-

कनिका कपूर बकिंघम पैलेस लंदन में भी परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। वो बकिंघम पैलेस में परफॉर्मेंस देने वाली पहली भारतीय महिला थीं। ये प्रिंस चार्ल्स द्वारा स्थापित किए गए ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट की 10वीं सालगिराह के मौके पर था। उन्होंने इंग्लिश में गानों के साथ-साथ सूफी गाने भी गाए थे।

हाल ही में कनिका कपूर ने अपने साथ हो रहे व्यवहार के बारे में भी बात की है। कनिका का आरोप है कि अस्पताल वाले उन्हें अच्छे से ट्रीट नहीं कर रहे हैं और यहीं अस्पताल वालों का कहना है कि कनिका मरीज की तरह नहीं बल्कि एक सेलेब की तरह बर्ताव कर रही हैं। उम्मीद है कि कनिका जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगी और भारत जल्द ही इस कोरोना वायरस की विपत्ती से निकल जाएगा।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।