'बेबी डॉल' जैसा सुपरहिट सॉन्ग गाने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस की शिकार हो गई हैं। कनिका कपूर ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर दी है। जी हां कनिका कपूर का शुक्रवार को कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ था जो पॉजिटिव पाया गया। कनिका कपूर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका कपूर हाल ही में लंदन से लौटी हैं और मीडिया रिपोर्टो में बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने इंफेक्शन के बारे में झूठ बोला था, और वह शहर में कई जगहों पर भी गई थीं। यही नहीं, रिपोर्टों में यह कहा जा रहा है कि कोरोनोवायरस की शिकार होने के बावजूद उन्होंने होटल में पार्टी भी दी थी।
इसे जरूर पढ़ें:Coronavirus की वजह से घर में quarantine हैं सोनम कपूर, सास से कुछ ऐसे कर रही हैं बात
खबरों के अनुसार, कनिका ने लंदन से लौटकर फैमिली और फ्रेंड्स को पार्टी दी थी, जिसमें करीब करीब 400 लोग शामिल हुए थे। जी हां लखनऊ में शुक्रवार को 4 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें सिंगर कनिका कपूर भी शामिल हैं। वह कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरी थीं। इसके बाद वह एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंनेलंदन से लौटने की बात किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे। कनिका की रिपोर्ट पॉजीटिव होने के बाद इन सभी के भी कोरोना से संक्रमित होने की संभावना बढ़ गई है।कोरोना वायरस के चलते घर से काम करने पर दिया जा रहा है जोर, जानिए इसके कई लाभ
कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सभी को नमस्कार, पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण थे, मैंने जब चेकअप करवाया तो Covid 19 पॉजिटिव आया। दूसरा कोई संक्रमित न हो इसलिए मैं परिवार के लोगों से भी अलग अकेले डॉक्टर की देखरेख में आइसोलेशन हूं। मैं डॉक्टरों की सलाह का पूरी तरह से पालन कर रही हूं। जिन लोगों के साथ मैं संपर्क में आई हूं, उनके बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। मुझे एयर पोर्ट पर नॉर्मल प्रोसेस के अनुसार 10 दिन पहले स्कैन किया गया था जब मैं घर वापस आई, तो लक्षण केवल 4 दिन पहले विकसित हुए हैं।'
कनिका कपूर ने अपने फैंस को भी नसीहत दी है कि इस स्थिति में खुद को और दूसरों को इंफेक्शन से बचाए रखने के लिए घर में बने रहें। कनिका ने कैप्शन में लिखा, इस लेवल पर मैं आप सभी से अपील करना चाहूंगी कि अगर आपको इसे लेकर बिल्कुल भी किसी भी तरह का संकेत मिले तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
इसे जरूर पढ़ें: PM Modi ने Coronavirus को लेकर लिया बड़ा फैसला, इस दिन लगाया 'जनता कर्फ्यू'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लेकर चिंतित ना हों। मैं एक नॉर्मल फ्लू और हल्के बुखार की तरह ही महसूस कर रही हूं। हालांकि हमें इस समय समझदार नागरिक होने की जरूरत है ताकि हम अपने साथ दूसरों के बारे में भी सोचें। सबसे जरूरी है कि हम धैर्य ना खोएं। राज्य और केंद्र सरकार के निर्देशों को सुनें। सभी की हेल्थ की कामना। जय हिंद। हालांकि उनके फैंस के लिए यह गुड न्यूज है कि फिलहाल वह पूरी तरह हेल्दी हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों