एशिया के सबसे रईस इंसान मुकेश अंबानी अपने लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। साल 2018 में उन्होंने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी बिजनेसमैन आनंद पीरामल से की, जिसमें दुनियाभर से नामी हस्तियां शामिल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक यह शादी तकरीबन 700 करोड़ रुपयों में हुई थी।
आम जिंदगी में शाही तरीके से रहने वाले अंबानी का बंगला दुनिया के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है। अगर कीमत के हिसाब से बात करें तो एंटीलिया दुनिया की दूसरी सबसे कीमती इमारत ‘एंटीलिया’ है। एक आंकड़े के अनुसार इस 27 मंजिला घर की कीमत करीब 1.2 बिलियन डॉलर है यानी लगभग 85 अरब रुपये। यह सामान्य घर नहीं है, क्योंकि इसमें हेल्थ स्पा, सैलून, बॉल रूम, स्नो रूम, प्राइवेट थिएटर, 3 स्वीमिंग पूल, योगा और डांस स्टूडियो सहित कई लग्जरी वाली सुविधाएं हैं। यही नहीं, अंबानी परिवार की खातिरदारी में 600 लोगों का स्टाफ दिन रात लगा रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: भारत के इन शाही महलों की बात है निराली, जानिए इनकी खास बातें
मुंबई के पेडर रोड पर बना एंटीलिया में इतना ज्यादा स्पेस है कि यहां घूमने के लिए अच्छा-खासा समय चाहिए। यहां की 6 मंजिलों पर केवल पार्किंग और गैरेज है, जिसमें लगभग 168 कारें रखी जा सकती हैं। इसका नाम भी अपने आप में काफी यूनीक है, दरअसल इस बिल्डिंग का नाम एक पौराणिक द्वीप के नाम पर एंटीलिया रखा गया है। इस घर में तीन हैलिपैड भी हैं। अब इतना रॉयल घर हो तो और क्या चाहिए। लेकिन आपको हैरानी होगी कि 'एंटीलिया' दुनिया का पहला सबसे मंहगा घर नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें: दिल्ली की शान हैं ये 5 महल और हवेलियां, मुगलों की शाही जीवनशैली देखने के लिए यहां जरूर आएं
इंग्लैड में स्थित बकिंघम पैलेस ब्रिटिश राजघराने का रॉयल पैलेस है, जो दुनिया का सबसे कीमती और महंगा घर माना जाता है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ये घर जब बना, उस वक्त इसे महल का रूप नहीं दिया गया था। सूत्रों के अनुसार करीब 300 साल पहले ड्यूक ऑफ बकिंघम जॉर्ज तृतीय ने लंदन में रहने के लिए इसे घर के तौर पर बनवाया था। करीब 100 साल बाद यानी 1837 में महारानी विक्टोरिया के शासनकाल में इसे महल में बदला दिया गया और तभी से बकिंघम पैलेस ब्रिटिश राजघराने का आधिकारिक शाही महल बन गया।
इस राजमहल में कुल 775 कमरे हैं, जिसमें से 52 शाही कमरे हैं। इस महल का कुल एरिया 77 हजार स्क्वायर मीटर है। ये भी दिलचस्प है कि जिस जमीन पर बकिंघम पैलेस बना हुआ है, वहां कभी मलबरी गार्डन हुआ करता था। सूत्रों के मुताबिक इस घर की कीमत 1.55 बिलियन (डॉलर करीब 1 खरब रुपये) से ज्यादा है। इस घर में 7 ऐसे आकर्षण हैं, जिसे देखना किसी सैलानी के लिए सबसे बड़ी सौगात हो सकती है-
इसे जरूर पढ़ें: प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की रॉयल वेडिंग का केक बहुत खूबसूरती से डिजाइन किया गया
दूसरे विश्व युद्ध (1 सितंबर 1939 – 2 सितंबर 1945) के दौरान एक जर्मन बम बकिंघम पैलेस के छोटे चर्च पर गिरा था, जिससे यह नष्ट हो गया। इसकी जगह पर बाद में क्वीन्स गैलरी बनाई गई और 1962 में इसे रॉयल स्कल्पचर्स के कलेक्शन की प्रदर्शनी के लिए सार्वजनिक तौर पर खोल दिया गया।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।