Easy Lord Jagannath Rangoli Designs: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिशा के महत्तवपूर्ण त्योहार में से एक है। इस पर्व को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। पूरी दुनिया से लोग इस रथ यात्रा को देखने का जमावड़ा जग के नाथ के दरबार में लगता है। इस मौके पर लोग साफ-सफाई करने से लेकर भगवान के आगमन के लिए पूरे घर को फूल-माला से सजाते हैं। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार, आंगन से लेकर मंदिर के सामने रंगोली डिजाइन बनाते हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 07 जुलाई से शुरू होकर 16 तारीख तक होगी। इस मौके पर आप अपने घर के आंगन में जय जगन्नाथ की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। चलिए आर्टिकल में बताते हैं, किस तरह के डिजाइन बनने के बाद अच्छी लगेगी।
मोर पंख जय जगन्नाथ रंगोली डिजाइन(Mor Pankh Jay Jagannath Rangoli Design)
जगन्नाथ रथ यात्रा के मौके पर घर की दहलीज पर आप मोर पंख वाले जगन्नाथ भगवान की रंगोल डिजाइन बना सकती हैं। यह रंगोली देखने बेहद ही खूबसूरत और इसे बनाने में 15 मिनट का समय लगता है। इसे डिजाइन को बनाने के लिए फेविकोल बॉटल की मदद से डॉट रखते हुए एक सर्कल बनाएं। अब सर्कल के बाहर वाले हिस्से पर फूल आकार बनाते हुए आकृति बनाकर उसे सजाएं। फूल के बीच में बचे हुए जगह पर मोर पंख बनाएं। इतना बनाने के बाद सर्कल के हिस्से में भगवान जगन्नाथ का चेहरा बनाकर उन्हें सजाएं। रंगोली को आसानी से समझने के लिए तस्वीर को देख सकते हैं।
चूड़ी की मदद से बनाएं 'जय जगन्नाथ' रंगोली डिजाइन (Jay Jagannath Rangoli Design Idea)
जगन्नाथ रथ यात्रा के आठवें दिन आप घर के मुख्य द्वार पर भगवान जगन्नाथ की चूड़ी की मदद से रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए 15 से 20 चूड़ी को रखकर सर्कल बनाएं। सर्कल बनाने के बाद चूड़ी के अंदर दो रंग की मदद से छोटे-छोटे चार-चार डॉट रखें। अब इयरबड की मदद से इसे अंदर की ओर खींचते हुए फूल का आकार दें। अब बीचे के हिस्से में काला रंग भरें। इसके बाद उस पर भगवान जगन्नाथ का चेहरा बनाकर सजाएं। रंगोली को और आकर्षक बनाने के नीचे जय जगन्नाथ लिखकर किनारे पर दीपक रखकर पूरा करें।
डॉट्स रंगोली डिजाइन (Jay Jagannath Rangoli Design Images)
जगन्नाथ रथ यात्रा के आठवें दिन आप घर के मुख्य द्वार और आंगन के बीच में जय जगन्नाथ की रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। रंगोली डिजाइन बनाने वाली जगह को साफ कर थाली रखकर उसके किनारे फेविकोल बोतल की मदद डॉट रखते हुए एक छोटा और एक आधा बड़ा गोला बनाएं। अब दोनों डॉट के बीच में हरा रंग भरें अब इयरबड की मदद से अंदर की ओर खींचते हुए फैलाएं। इसके साथ ही बीच के हिस्से में फूल बनाएं। छोटे गोले के बीच में रंग भरकर उसके ऊपर पिंक कलर की मदद से जय जगन्नाथ लिखें। रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए फूल के ऊपर पत्ती और मोर पंख बनाते हुए पूरा करें।
इसे भी पढ़ें- Rangoli Designs for Jagannath Rath Yatra 2024: सुभद्रा, बलभद्र और भगवान जगन्नाथ की रंगोली से सजाएं घर, देखें डिजाइंस
झूले के साथ बनाएं जय जगन्नाथ रंगोली डिजाइन (Easy Rangoli Design Lord Jay Jagannath Rath Yatra 2024)
रथ यात्रा के मौके पर आप घर के आंगन में झूले और कमल पर बैठे हुए जगन्नाथ भगवान की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इस डिजाइन को आप 10-15 के अंदर बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए दो लाइन को एक साथ खींचें। इसके बाद इसके ऊपर कमल का फूल बनाकर भगवान जगन्नाथ का चेहरा बनाकर उसे सजाएं। अब भगवान के बगल में फूल और पत्ती की डिजाइन को इयरबड की मदद से बनाएं। रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए आप रंगोली के किनारे पर दीपक रखकर उसे सजा सकती हैं।
फूल-पत्ती के बीच बनाएं जय जगन्नाथ (Unique Rangoli Design Lord Jagannath Rath Yatra)
घर के आंगन और मंदिर के मुख्य द्वार पर आप फूल-पत्ती के बीच भगवान जगन्नाथ की रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए फेविकोल बोतल की मदद से चौकोर बॉक्स बनाएं। अब इसके ऊपर जगन्नाथ जी की तस्वीर बनाकर उसे सजाएं। भगवान के चेहरे के किनारे पर त्रिभुजाकार फूल बनाएं। एक-एक फूल छोड़कर पत्ती की डिजाइन बनाएं। इसके बाद चौकोर बॉक्स में कलर भरकर कांटे वाले चम्मच की मदद से फैलाते हुए डिजाइन बनाएं। रंगोली को और अधिक सुंदर बनाने के लिए जय जगन्नाथ और दीपक रखकर पूरा करें।
भगवान जगन्नाथ तस्वीर वाली रंगोली डिजाइन (Lord Jagannath Face Rangoli Design Make 10 minute)
घर के आंगन में आप भगवान जगन्नाथ की तस्वीर वाली रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए चौकोर बॉक्स बनाकर उसे दो अलग-अलग रंग से भरें। इसके बाद इसके ऊपर भगवान जगन्नाथ की तस्वीर बनाकर उनके गले में रंग की मदद से माला की डिजाइन बनाएं। भगवान के सिर के ऊपर जगन्नाथ मंदिर के साथ बगल में कमल का फूल बनाएं। रंगोली को आकर्षक बनाने के लिए किनारे पर दीपक रखकर पूरा करें।
भगवान जगन्नाथ चेहरा रंगोली डिजाइन (Jagannath Rangoli Design)
रथ यात्रा के खास मौके पर आप आंगन में भगवान जगन्नाथ का चेहरा बना सकती हैं। इसके लिए चॉक की मदद से गोलाकार बनाएं। अब इसमें भगवान का चेहरा बनाकर सजाएं। चेहरा बनाने के बाद सर्कल के बाहर वाले हिस्से में कीप की मदद से फूल बनाकर तीली की मदद से घुमावदार डिजाइन बनाएं। रंगोली और अधिक आकर्षक बनाने के लिए असली फूल की मदद से पूरा करें।
इसे भी पढ़ें- Jagannath Rath Rangoli: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं जगन्नाथ रथ रंगोली डिजाइन, देखते ही टिक जाएगी नजर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Instagram(rangoli nation)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों