चैत्र नवरात्रि शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। पूरे 9 दिनों तक इस पर्व में दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन दौरान लोग माता रानी के स्वागत के लिए साफ-सफाई करने के साथ घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार रंगोली बनाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। रंगोली घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती है। अगर आप भी इस नवरात्रि पर मंदिर की दहलीज पर रंगोली बनाना चाहती हैं तो इस लेख में आज हम आपको दुर्गा मां के चरण कमलों की आसान व लेटेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं।
नवरात्रि के खास मौके पर माता के मंदिर की दहलीज पर मां दुर्गा के पदचिन्ह की रंगोली बना सकती हैं। यह काफी आसान और प्रचलित रंगोली डिजाइन है। इस डिजाइन को आप लिए फेविकोल बोतल की मदद से कुछ ही देर में बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप अलग-अलग रंग का गोला बनाएं। अब हर एक गोले को उस रंग से भरें जिससे उसके बॉर्डर को तैयार किया है। रंग भरने के बाद बीच के हिस्से में मां दुर्गा के पद चिन्ह बनाएं। जैसा ऊपर तस्वीर में दिखाया गया है।
इसे भी पढ़ें-ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!
नवरात्रि के मौके पर आप मंदिर के पास इस डिजाइन को बना सकती हैं। इस डिजाइन के लिए आप अलग-अलग कलर का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए किनारे पर गोल आकार बनाकर उंगली की मदद से सभी में होल करें ताकि इसके अंदर दूसरा कलर भर सकें। कलर भरने के बाद बॉर्डर के बीच के खाली जगह को लाल रंग से भरें। अब आप इसके बीच में दुर्गा जी के पद चिन्ह बनाएं। रंगोली को और आकर्षक बनाने के लिए बॉर्डर के बाहर नारियल आकार से दूसरा बॉर्डर क्रिएट करें।
नवरात्रि में रंगोली बनाने के लिए आप चावल व अन्य अनाज का इस्तेमाल कर सकती हैं। चावल के साथ-साथ आप कलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अनाज की मदद से कलश को बनाने के बाद रंग की मदद से माता के पद चिन्ह बनाएं। रंगोली को खास बनाने के लिए आप अपने मनपसंद और अलग-अलग से इसे डिजाइन कर सकती हैं।
नवरात्रि के मौके पर आप माता के पदचिन्ह को घर के मुख्य द्वार पर भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप दो अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करें। कंघी की मदद से किनारे के रंग पर लाइन्स बनाएं। बीच के रंग पर माता के पद चिन्ह बनाकर रंगोली को पूरा करें। रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए आप दोनों किनारों पर पर्पल रंग के दो फूल बना सकती हैं।
नवरात्रि के मौके पर आप मंदिर की दहलीज को सजाने के लिए इस रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप मोर पंख में मौजूद अलग-अलग रंग को सेलेक्ट करें। सबसे पहले सर्कल को बनाएं। ध्यान रखें कि आप सर्कल को पूरा न बनाएं। मोर पंख बनाने के लिए पत्ती आकार में बनाने के बाद इयरबड्स की मदद से अंदर की फैलाएं। अब बचे हुए सर्कल एरिया को येलो कलर से फिल करें। फिल करने के बाद माचिस की तीली की मदद से माता के चरण बनाएं।
इसे भी पढ़ें-Chaitra Navratri Rangoli Design: नवरात्रि के लिए 10 मिनट में बनाएं ये स्वास्तिक रंगोली डिजाइन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- (@Rangoli nation)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।