Chaitra Navratri Rangoli:चैत्र नवरात्रि आने में मात्र कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में लोग अपने घर की साफ-सफाई करने के साथ-साथ माता के आगमन के लिए अपने घर को सजाते हैं। इस खास पर्व बहुत सारे लोग नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रि के मौके पर लोग अपने घर को सजाने के साथ-साथ घर के मुख्य द्वार और मंदिर के सामने रंगोली बनाते हैं। हिंदू धर्म में खास मौके पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ शुरू करने से पहले पुजारी पूजा स्थल पर आटे का स्वास्तिक बनाते हैं। ऐसे में आप भी नवरात्रि के मौके पर घर- आंगन में स्वास्तिक रंगोली बना सकती हैं, तो चलिए देखते हैं स्वास्तिक डिजाइन वाली आसान और खास रंगोली...
नवरात्रि के खास मौके पर आप घर के मुख्य द्वार और मंदिर की दहलीज पर स्वास्तिक डिजाइन बना सकती हैं। स्वास्तिक रंगोली डिजाइन को आप फूल और कलर दोनों की मदद से बना सकती हैं।
नवरात्रि के मौके पर आप स्वास्तिक डिजाइन के लिए इस रंगोली को ट्राई कर सकती हैं। रंगोली के इस डिजाइन को आप फेविकोल बॉटल की मदद से बना सकती हैं। इसके लिए अपने मनपसंद कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्वास्तिक बनाने के बाद आप उसके अंदर डार्क और लाइट कलर भरें। खास और आकर्षक लुक देने के लिए आप रंगोली के किनारे पर दीपक जलाकर रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Navratri Rangoli Designs: इस नवरात्रि रंगोली के इन नए डिजाइन से सजाएं अपने घर का आंगन
नवरात्रि के खास मौके पर कलश रखा जाता है। ऐसे में अगर आप कलश और स्वास्तिक को एक साथ बनाना चाहती हैं तो इस डिजाइन को बना सकती हैं। इस डिजाइन को आप 20-25 मिनट में बनाकर तैयार कर सकती हैं। चावल की मदद से कलश का बेस तैयार करें। इसके बाद घर में मौजूद तिल की मदद से कलश बनाएं। अगर आप रंग की मदद से रंगोली बनाना चाहती हैं तो आप ब्राउन रंग की मदद से कलश बनाकर तैयार करें। कलश के ऊपर लाल रंग की मदद से स्वास्तिक बनाएं। रंगोली को और खूबसूरत बनाने के लिए लक्ष्मी चरण भी बना सकती हैं।
भरी-भरी और कम समय में रंगोली बनाने के लिए आप फूल वाली रंगोली को घर के आंगन में बना सकती हैं। इसके लिए आप गोल व चौकोर आकार वाले शेप में स्वास्तिक बना सकती हैं। रंगोली को आकर्षक दिखाने के लिए आप दो अलग-अलग रंग वाले फूल का इस्तेमाल करें।
नवरात्रि के मौके पर स्वास्तिक कलश वाली रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आपको पहले बड़े और छोटे दो राउंड शेप बनाना है। फेविकोल बॉटल की मदद से आप इस सर्कल को आसानी से बना पाएंगी। राउंड शेप बनाने के बाद इसके अंदर अलग-अलग कलर से इसे फिल करें। अंदर के हिस्से में सफेद रंग भरकर उसके ऊपर कलश बनाएं। अब खाली सफेद जगह को माचिस की तीली की मदद से डिजाइन बनाएं। कलश को आकर्षक बनाने के लिए आप अलग-अलग रंग से इसे फिल कर सकती हैं जैसे ऊपर तस्वीर में दिखाया गया है।
इसे भी पढ़ें-Gudi Padwa Rangoli Designs 2024: गुड़ी पड़वा के लिए 10 मिनट में बन जाएंगे ये कलश रंगोली डिजाइन, घर के आंगन पर बनाएं
स आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Instagram (@ nation rangoli)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।