
लहोड़ी का त्योहार न्यूली वेड कपल के लिए बहुत ही खास होता है। खासतौर पर महिलाएं इस दिन विशेष रूप से सजती संवरती हैं। मेहंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा ही माना जाता है। ऐसे में शादी के बाद पहली लोहड़ी में आप हाथों पर मेहंदी लगवाने के बारे में सोच रही हैं, तो हम आपको आज कुछ ऐसी डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जो मात्र 10 मिनट में ही हाथों पर लग जाएंगी। मेहंदी की इन डिजाइंस से सजे आपके हाथ देखकर आपके पतिदेव का दिल खुशी से झूम उठेगा। तो लोहड़ी पर अगर आप भी कम समय में हाथों को मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन से सजाना चाहती हैं, तो नीचे हम आपको कुछ बेहतरीन डिजाइंस दिखा रहे हैं।
जाल मेहंदी में बहुत सारे पैटर्न हैं, जो मात्र 10 मिनट में ही हाथों पर लग सकते हैं। जाल के साथ-साथ आप दूसरे सजावटी एलिमेंट्स को भी अपनी मेहंदी डिजाइन में जोड़ सकती हैं। यह डिजाइवन मोटे और पतले दोनों तरह के हाथों पर बहुत ज्यादा अच्छी लगती हैं। इससे आपके नाम पतले और मोटे लगते हैं। आप इसे फ्रंट और बैक हैंड दोनों तरफ लगा सकती हैं। आप जाल के साथ इस मंडला डिजाइन भी मेहंदी में लगवा सकती हैं।

लोहड़ी पर आप हाथों में मोर मेहंदी भी लगवा सकती हैं। मोर मेहंदी में आप एक या दो मोर की आकृतियां बनवाकर भी मेहंदी को पूरा कर सकती हैं। इसमें आप उंगलियों में महीन और सुंदर डिजाइंस बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी की डिजाइन लगवाने में आपको बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और मेहंदी रचने के बाद बहुत ज्यादा अच्छी लगेगी। अगर आपकी अभी-अभी शादी हुई है और शगुन की मेहंदी लगानी है, तो आपको यह डिजाइन जरूर ट्राई करनी चाहिए।

फ्लेरल मेहंदी में आपको बहुत सारे आसान मेहंदी पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। अगर आपको एस्थेटिक चीजें पसंद आती हैं, तो आप ऊपर दिखाई गई डिजाइन भी अपने हाथों पर लगवा सकती हैं। लोहड़ी का त्योहार प्राकृति से जुड़ा भी होता है। ऐसे में हाथों पर फ्लोरल मेहंदी लगाने से लोहड़ी की फील भी आ जाती है। यह मेहंदी दिखने में ज्यादा घनी नहीं लगती है। इसमें फूल की पतली बेल के साथ आप हैवी बॉर्डर डिजाइन भी बना सकती हैं। इस तहर से आपकी मेहंदी कंप्लीट हो जाएगी।

ब्लॉक मेहंदी भी आजकल काफी लोकप्रिय हो रही है। इस तरह की मेहंदी बहुत जल्दी हाथों पर लग जाती है। बॉर्डर में आप लंबे और छोटे कैसे भी पैटर्न बना सकती हैं। हर पैटर्न में एक अलग डिजाइन बना सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में आपके हाथ भरे-भरे भी लगते हैं और लोहड़ी वाली फील भी आ जाती है। आप ब्लॉक पैटर्न वाली मेहंदी फ्रंट के साथ बैक हैंड पर भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Mehndi Designs: फ्रंट हैंड मेहंदी के लिए यहां से लें एक से एक डिजाइन्स आइडिया

बेल डिजाइंस मेहंदी का एवरग्रीन पैटर्न है और इसमें आपको इतने सारे विकल्प मिल जाएंगे कि आपके लिए किसी एक को चुनना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, बेल मेहंदी बहुत जल्दी लग जाती है, मगर आपको पतली बेल चाहिए डाबल या सिंगल बेल चाहिए या घनी बेल चाहिए यह आपको ही तय करना होगा। आप बेल में केरी, चौका, पराग और लताएं आदि डिजाइंस बनवा सकती हैं, जो दिखने के बाद बेहद खूबसूरत लगती हैं।
अगर आपको ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस लोहड़ी पर इनमें से एक जरूरी लगवाएं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो लेख को शेयर और लाइक करें, इसी तरह और भी इंटरटेनमेंट आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।