
Quick Mehndi Designs For Lohri: लोहड़ी का त्योहार केवल धार्मिक परंपरा नहीं है बल्कि यह एक उत्सव है, जो अब देश भर में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। महिलाओं के लिए यह त्योहार हमेशा से ही खास रहा है। इस दिन सजने-संवरने का क्रेज हर महिला में देखा जाता है। खासतौर पर कुछ महिलाओं को लोहड़ी पर मेहंदी लगाने का शौक होता है। जिनकी नई-नई शादी हुई है या फिर पहली लोहड़ी है, उनके लिए तो यह दिन विशेष होता है। ऐसे में मेहंदी में भी स्पेशल डिजाइंस का होना त्योहार को और भी खास बनाता है। इसलिए हमने मार्केट जाकर देखा कि मेहंदी आर्टिस्ट्स ने लोहड़ी की क्या तैयारी की है। हम ऐसे ही एक मेहंदी आर्टिस्ट अतुल शर्मा से मिले, जो ईस्ट दिल्ली के वसुंधरा इंक्लेव के डीडीए मार्केट में बैठते हैं।
इस इलाके में अतुल का बहुत नाम है। हर त्योहार पर अतुल के पास क्लाइंट्स की लंबी चौड़ी लाइन लग जाती है। अतुल बताते हैं, "बीते कुछ वर्षों से लोहड़ी पर भी महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए आने लगी हैं। ठंडियों का मौसम होता है इसलिए सभी को सिंपल लुक वाली मेहंदी ही चाहिए होती है, जो दिखने में सुंदर हो और कम समय में लग जाए।"
अतुल ने हमसे लोहड़ी पर लगने वाले कुछ खास मेहंदी डिजाइंस भी साझा किए हैं। वह इन डिजाइंस को दोनों हाथों पर मात्र 300 रुपये तक में लगा देते हैं। चलिए हम आपको इन डिजाइंस की तस्वीरें दिखाते हैं और डिजाइंस की खासियत बताते हैं।
लोहड़ी जलाने के चित्र से लेकर ढोल आदि की डिजाइन तक मेहंदी में आप यह सभी कुछ बनवा सकती हैं, जो फुल लोहड़ी के त्योहार का फील देती हैं। एक अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट के लिए यह सभी कुछ बनाना बाएं हाथ का खेल है। रचने के बाद यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगती है। आप एथनिक कपड़े पहने या वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट पर इस तरह की मेहंदी बहुत ज्यादा अच्छी लगती है।

बेल मेहंदी में आजकल कमल बेल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इस डिजाइन को बनाना आसान है और यह कम समय में लग जाती है। रचने के बाद इसका लुक अच्छा आता है। जिन महिलाओं को मेहंदी से भरे हुए हाथ अच्छे लगते हैं, मगर इस तरह की मेहंदी डिजाइन पतले और लंबे हाथों पर ज्यादा अच्छी लगती है। इसे आप फ्रंट के साथ बैक हैंड पर भी लगवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Mehndi Designs: फ्रंट हैंड मेहंदी के लिए यहां से लें एक से एक डिजाइन्स आइडिया

बहुत ही कम समय है और मेहंदी की डिजाइन भी अच्छी वाली चाहिए, तो आपको गोल टिक्की मेहंदी की यह डिजाइन चुन लेनी चाहिए। आपको वैसे गोल टिक्की मेहंदी में ढेरों विकल्प मिल जाएंगे। आप एक बड़ी सी गोल बिंदी के इर्द-गिर्द सुंदर सी महीने डिजाइन बनवाकर इन्हें कंप्लीट करा सकती हैं। लोहड़ी के लिए यह बहुत ही अच्छी डिजाइन हो सकती हैं।

केरी मेहंदी डिजाइन हर उत्सव और त्योहार की शान होती है। लोहड़ी पर आप केरी का जाल हाथों पर बनवाकर एक नई मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। यह बहुत ही फेस्टिव फील देती है और रचने के बाद यह बहुत ही अच्छी लगती है। केर के अंदर आप बारीक अन्य सजावटी डिजाइंस बनवाकर अपनी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं। आपको बता दें कि छोटे और मोटे हाथों के लिए यह बहुत ही अच्छा विकल्प है।
यह भी पढ़ें- Quick Mehndi Designs: 10 मिनट में लगाएं 10+ सरल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस देखें तस्वीरें

बॉर्डर मेहंदी में आपको बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे और आपके हाथ छोटे हों या बड़े, पतले हों या मोटे, बॉर्डर मेहंदी सभी तरह के हाथों पर अच्छी लगती है। मेहंदी आर्टिस्ट आपके हाथों की बनावट के अनुसार यह तय कर लेता है कि कैसे बॉर्डर वाली मेहंदी आपके हाथों को सुंदर दिखाएगी। कम समय में सबसे अच्छी मेहंदी डिजाइन चाहिए, बॉर्डर मेहंदी डिजाइन एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

| मेहंदी डिजाइन का नाम | खासियत | किसके लिए बेस्ट |
| लोहड़ी थीम मेहंदी डिजाइन | ढोल, अलाव और फेस्टिव मोटिफ्स | पहली लोहड़ी, नई शादी |
| कमल बेल मेहंदी डिजाइन | आसान, जल्दी लगने वाली | पतले और लंबे हाथ |
| गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन | सिंपल और एलिगेंट | कम समय में रेडी लुक |
| केरी जाल मेहंदी डिजाइन | फुल फेस्टिव फील | छोटे और मोटे हाथ |
| बॉर्डर मेहंदी डिजाइन | हर हाथ पर सूट करती है | ऑल हैंड शेप |
लोहड़ी की सभी को मुबारकबाद अगर आप हाथों में मेहंदी लगवाने के बारे में सोच रही हैं, तो ऊपर दिखाई गई डिजाइंस आप मात्र 300 रुपये लगवा सकती हैं। यह डिजाइंस आपको पसंद आई हों, तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिदंगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।