
खूबसूरती के पैमाने पर लंबे हाथों को हमेशा से आदर्श माना गया है। इन हाथों पर जब मेहंदी लगाई जाती है, तो उनकी सुंदरता और भी निखर कर सामने आती है। लेकिन, मेहंदी की डिजाइंस का चयन करते समय सावधानी बरतना बेहद ज़रूरी है, नहीं तो आपके हाथों की लंबाई डिजाइन में छुप जाती है और सारी सूंदरता फीकी पड़ जाती है। आने वाले दिनों में अगर आपको किसी शादी या उत्सव में शामिल होना है, तो आज हम आपको मेहंदी की कुछ ऐसी डिजाइंस दिखाने वाले हैं, जो आपके लंबे हाथों को और भी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक दिखाती हैं।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लंबे हाथों पर अगर आपको जाल, बॉर्डर, मोर, बेल, केरी या फिर झरोखा मेहंदी लगानी है, तो उनके साथ और कौन सी डिजाइंस को क्लब कर सकती हैं और अपनी मेहंदी डिजाइंस को कंप्लीट कर सकती हैं।
जाल मेहंदी डिजाइंस लंबे हाथों के लिए एक क्लासिक और खूबसूरत विकल्प हैं। इसमें हाथों पर बारीक जालीदार पैटर्न बनाया जाता है, जो हाथों की लंबाई को उभारने का काम करता है। आप इसे उंगलियों से लेकर कलाई तक या फिर पूरे हाथ पर फैला सकती हैं। जाल डिजाइंस में अगर बेल और केरी के पैटर्न जोड़े जाएं, तो इसका आकर्षण और भी बढ़ जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-Mehndi Designs 2024: इस वर्ष इन मेहंदी डिजाइंस ने जमा दिया रंग और मचा दिया धमाल, आप भी करें ट्राई
झरोखा डिजाइंस में पारंपरिक राजस्थानी शैली की झलक होती है। इसमें ज्यामितीय आकृतियां और झरोखे जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं। आपको इसमें फूल, कमल, गुलाब, हाथी, दीप आदि के झरोखा डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। यह डिजाइंस लंबे हाथों पर बेहद खूबसूरत लगती हैं। आप इसे गहरी और बारीक रेखाओं के साथ ट्राई कर सकती हैं, जिससे आपकी मेहंदी और भी भरी-भरी और आकर्षक लगे।
अगर आप सरल और एलिगेंट डिजाइंस पसंद करती हैं, तो बेल पैटर्न आपके लिए परफेक्ट है। बेल डिजाइंस को आप कलाई से उंगलियों तक खींच सकती हैं, जो आपके हाथों की लंबाई को उभारने का काम करेगा। इसमें फूल, पत्तियां और मोटिफ्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे और भी सुंदर बनाता है। आप सिंगल, डबल और ट्रिपल बेल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।
लंबे हाथों पर बॉर्डर मेहंदी डिजाइंस का असर गजब का होता है। इसमें हाथों के दोनों किनारों पर बारीक बॉर्डर बनाए जाते हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। इस डिजाइन को आप झरोखा, बेल या जाल के साथ मिक्स कर सकती हैं, जिससे यह और भी शानदार दिखे। वैसे तुर्की और बोहिमन मेहंदी डिजाइन में इस्तेमाल होने वाले कुछ एलिमेंट्स को भी आप इसमें जोड़ सकती हैं।
केरी डिजाइंस को हमेशा से ही पारंपरिक मेहंदी में खास महत्व दिया गया है। यह डिजाइंस आपके लंबे हाथों पर बहुत ही भव्य लगती हैं। केरी पैटर्न को आप बेल और फूलों के साथ कंबाइन कर सकती हैं, जिससे आपके हाथों की लंबाई और खूबसूरती दोनों निखरकर सामने आएगी। केरी मेहंदी के साथ गोल टिक्की, मंडला आर्ट और अरेबिक पैटर्न भी बहुत जंचता है, तो आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।
मोर डिजाइंस लंबे हाथों पर बेहद शानदार लगती हैं। यह डिजाइंस पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह की मेहंदी आर्ट में इस्तेमाल की जा सकती हैं। वैसे मोर मेहंदी में माड़वाड़ी मेहंदी की झलक होती है। आप अगर किसी त्योहार, शादी या उत्सव के लिए मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो आपको एक बार इस तरह की डिजाइन ट्राई करनी चाहिए।। मोर की आकृतियों को जाल और बेल पैटर्न के साथ मिलाकर भी आप एक यूनिक और खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Bridal Mehndi Designs: नए जमाने की दुल्हनों को खूब पसंद आती हैं ये मेहंदी डिजाइंस, आप भी देखें तस्वीरें
लंबे हाथों के लिए मेहंदी डिजाइंस चुनते समय उनकी डिटेलिंग और पैटर्न का खास ख्याल रखें। जाल, झरोखा, बेल, केरी, और मोर जैसी डिजाइंस आपके हाथों को एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक देंगी। साथ ही, इन डिजाइंस को सही तकनीकों के साथ लगाएं, ताकि आपकी मेहंदी का रंग गहरा और उसकी खूबसूरती लंबे समय तक बनी रहे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: best_mehndi_designs1/instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।




