Border Mehndi Designs For Ramadan 2024: छोटे हाथों पर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस, सुंदर दिखेंगे आपके हाथ

रमजान के महीने में झटपट लगानी है मेहंदी की खूबसूरत डिजाइंस, तो आर्टिकल में दिखाई गईं डिजाइंस को एक बार जरूर ट्राई करके देखें। 

border mehndi designs for ramadan  hindi

रमजान का महीना बहुत ही खूबसूरत होता है। यह महीना ईश्वर की इबादत का होता है और साथ ही खुशियां मनाने, साज-श्रृंगार करने का भी होता है। ऐसे में मेहंदी की बिना तो हर महिला का श्रृंगार अधूरा होता है। जब से रमजान का महीना शुरू हुआ है, तब से हम आपको मेहंदी की कई डिजाइंस दिखा चुके हैा। आज भी इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बॉर्डर मेहंदी की कुछ यूनिक डिजाइंस दिखाएंगे।

आपको बता दें कि बॉर्डर का मेहंदी डिजाइन में बहुत महत्व होता है। यह आपकी मेहंदी डिजाइन को खूबसूरत बनने के साथ-साथ एक डिजाइन से दूसरी डिजाइन को जोड़ने का काम करते हैं। आप मेहंदी में बॉर्डर की बहुत तरह की डिजाइंस बना सकती हैं। आज इस आर्टिकल कें माध्यम से हम आपको कुछ बॉर्डर मेहंदी की बेहद खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे। जिन्हें बहुत कम समय में आसानी से आप हाथों पर बना सकती हैं।

henna for hand designs

फ्लोरल मेहंदी बॉर्डर डिजाइंस

आप बॉर्डर में फ्लोरल डिजाइन बना सकती हैं। इसमें आप कमल , गुलाब, गुड़हल और मोगरा के फूल की डिजाइंस बना सकती हैं। फ्लोरल मेहंदी में आप फूल के साथ पत्‍ती, मोर या पराग और लताएं आदि भी बनाकर बॉर्डर डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। यह बोल्‍ड डिजाइन होगी इसलिए आपको डबल या ट्रिपल लाइन का बॉर्डर बनाना चाहिए। आप इससे ज्यादा चौड़ा बॉर्डर भी बना सकती हैं, इसके लिए आप हर लाइन के बाद एक डिजाइन डाल सकती हैं। डिजाइन में डॉट्स, चेन या गोल टिक्की को शामिल कर सकती हैं। इस तरह का बॉर्डर ट्रेडिशनल, कंटेम्प्रेरी या मुगल मेहंदी डिजाइंस में बहुत ही अच्छा लगता है। इस तरह की बॉर्डर आर्ट को आप हाथों के फ्रंट या बैक किसी भी साइड कर सकती हैं। रचने के बाद यह बहुत अच्छा लगता है।

इसे जरूर पढ़ें- Keri Mehndi Designs: छोटे हाथों पर कैरी मेहंदी की ये 5 डिजाइंस लगेंगी बेमिसाल

henna for ramdan festival

बेल मेहंदी बॉर्डर डिजाइंस

बेल मेहंदी डिजाइंस भी बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। आप इस तरह की डिजाइन को बॉर्डर में भी बना सकती हैं। आप कई तरह की बेल बॉर्डर में बना सकती हैं। आजकल रिवर्स बेल डिजाइंस को बहुत पसंद किया जा रहा है। आप बॉर्डर में बोल्‍ड लीफ बेल या फिर फ्लावर बेल भी बना सकती हैं। आपको इस तरह की बेल बनाते वक्‍त ध्‍यान रखना है कि यह बड़ी छोटी न हो। आप इसे 2 लाइन बॉर्डर पर तैयार कर सकती हैं। इस तरह की बॉर्डर मेहंदी आर्ट आपकी मेहंदी को एक नायब लुक देगी। आप बेल बॉर्डर के साथ झरोखा या जाल डिजाइन भी बना सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी ज्‍यादा घनी नजर आएगी और रचने के बाद हाथ बेहद खूबसूरत लगेगी। बेल बॉर्डर मेहंदी डिजाइन आप हाथों के फ्रंट साइड पर लगाएंगी तो हाथ लंबे नजर आएंगे।

mehndi designs for ramadan

जाल मेहंदी बॉर्डर डिजाइंस

जाल मेहंदी में आपको एक नहीं बल्कि हजारों नए पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन में महीने और मोटे दोनों तरह के जाल बना सकती हैं। आपको बहुत ज्यादा घनी मेहंदी नहीं चाहिए है तो आप मोटे और चौड़े जाल बनाएं। इस तरह की बॉर्डर मेहंदी आर्ट में आप जाल के अंदर डॉट्स या फिर फिलर डिजाइंस बना सकती हैं। जाल वाले बॉर्डर आपके हाथों को लंबा लुक देते हैं। आप हाथों के फ्रंट और बैक दोनों साइड में इस तरह का बॉर्डर बना सकती हैं। आप बॉर्डर में आधे में जाल और आधे में फूल की बेल भी बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Jaal Mehndi Designs For Ramadan 2024: त्योहार के मौके पर हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस

ramadan  border mehndi designs

सेलफिश पैटर्न बॉर्डर मेहंद डिजाइंस

सेलफिश पैटर्न बॉर्डर आपको मेहंदी में बहुत देखने को मिलेगा। अगर आप किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट से मेहंदी लगवा रही हैं, तो उससे इस पैटर्न पर बॉर्डर मेहंदी आर्ट करने को कहें। इसमें बीच में डिजाइन होती है और बाकी बची हुई जगह को मेहंदी से भर दिया जाता है। जब हम जल्दी और आसान मेहंदी डिजाइंस की तलाश में होते हैं, तो इस पैटर्न को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। मगर सधे हुए हाथों से ही इस मेहंदी डिजाइन को आप हाथों पर लगा सकती हैं।

ज्योमैट्रिक पैटर्न बॉर्डर मेहंद डिजाइंस

अगर आप मोरक्कन मेहंदी आर्ट पसंद करती हैं, तो ज्योमैट्रिक पैटर्न पर आप बॉर्डर मेहंदी लगा सकती हैं। इस पैटर्न पर मेहंदी लगाना आपके लिए कठिन भी नहीं होगा। आपको केवल एक सेट पैटर्न पर बॉर्डर को ज्योमैट्रिक डिजाइंस से फिल करना होगा। यह डिजाइन आप डबल लाइन बॉर्डर या फिर ट्रिपल लाइन बॉर्डर पर लगा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP