Hibiscus Mehndi Art For Mahashivratri 2025: शिव जी के प्रिय पुष्प को इस तरह करें मेहंदी डिजाइन में शामिल

Mahashivaratri Mehndi Design 2025: महाशिवरात्रि के अवसर पर आप भी अपने हाथों पर आर्टिकल में दिखाई गई गुड़हल के फूल वाली मेहंदी डिजाइंस लगा सकती हैं। आर्टिकल पढ़ें और तस्वीरें देखें। 
hibiscus flower mehndi designs for mahashivratri festivals new

आमतौर पर आपने मेहंदी में गुलाब और कमल के फूल ही देखे होंगे, मगर गुड़हल के फूल की डिजाइन मेहंदी को बहुत ही ज्‍यादा खूबसूरत लुक देती है। आज हम आपको कुछ मेहंदी लुक दिखाएंगे, जिन्‍हें आप मेहंदी डिजाइन में जोड़ सकती हैं। महाशिवरात्रि पर आप इस तरह की मेहंदी डिजाइंस लगा सकती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न कर सकती हैं।

hibicus art

hibicus mehndi art

hibiscus mehndi designs

गुड़हल की बेल मेहंदी डिजाइन

मेहंदी में बेल डिजाइंस बहुत ही प्रचलित हैं और बेल डिजाइन में आप फूल-पत्‍ती और कैरियों की डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा और बेल को और भी खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो गुड़हल के फूल की सिंगल या डबल बेल बना सकती हैं। इस बेल में कैरियां, पराग कोश, लताएं आदि भी निकाल सकती हैं। इससे आपकी बेल चौड़ी नजर आएगी और बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगेगी। गुड़हल के फूल के साथ उसकी पत्तियां और कलियां भी आप बना सकती हैं। अगर आपको अपनी बेल मेहंदी और भी ज्‍याद अच्‍छा लुक देना है, तो आप एक तरफ बेल और एक तरफ जाल का कॉम्बिनेशन भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप चेक डिजाइन या फिर चेन मेहंदी डिजाइन भी बना सकती हैं।

hibiscus flower mehndi designs for mahashivratri

गुड़हल का बाग मेहंदी डिजाइन

आजकल बाग मेहंदी डिजाइन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। यदि आप भी हाथों में इस तरह की मेहंदी लगवा रही हैं, तो आप गुड़हल के फूल और छतरी डिजाइन भी बना सकती हैं। यह हैवी मेहंदी डिजाइंस होती हैं और मुगल मेहंदी आर्ट में आपने इस तरह की डिजाइन देखी होंगी। यदि आप छतरी नहीं बनाना चाहती हैं, तो एक छोटा सा मंदिर और मंदिर में शिवलिंग बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन महाशिवरात्रि के हिसाब से बहुत अच्छी लगेगी। आप इसमें झरोखा मेहंदी डिजाइन भी बना सकती हैं। मेहंदी डिजाइन को और भी घना और अच्छा लुक देने के लिए आप मोर और हाथियों की डिजाइन को भी मेहंदी में जोड़ सकती हैं। आपको बता दें कि आप इस तरह की मेंहदी को लंबे हाथों पर बनाती हैं, तो यह बहुत ज्‍यादा अच्‍छी लगती हैं। आप इसे फ्रंट और बैक हाथों के दोनों साइड लगा सकती हैं।

hibiscus flower mehndi

गुड़हल का जाल मेहंदी डिजाइन

जाल मेहंदी डिजाइन में आप फूलों की चादर डिजाइन भी बना सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में गुड़हल के फूल की डिजाइन बना सकती हैं। आप हथेली के बीच में गुड़हल का फूल बनाएं और उसके आस-पास फूलों की चादर बना दें। यह मेहंदी डिजाइन घनी भी लगती है और रचने के बाद अच्छी भी लगती है। आप जाल के अलावा सर्किल में चेक डिजाइन भी बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन अगर छोटे हाथों पर लगाई जाती है, तो वह बड़े साइज के लगने लगते हैं। आप इस डिजाइन को हाथों के फ्रंट और बैक दोनों तरफ लगा सकती हैं। आप ऐसा भी कर सकती हैं हथेली के बीच में एक सर्किल बनाएं और उसके अंदर गुड़हल का फूल बना दें, फिर आप उसके आस-पास जाल मेहंदी लगाएं। इससे आपके हाथ बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगे।

hibiscus flower mehndi designs

गुड़हल मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन

मंडला आर्ट एक लोकप्रिय फोक आर्ट है और मेहंदी डिजाइन में यह बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती है। अगर आपको इस तरह की डिजाइन में गुड़हल के फूल को शामिल करना है, तो आप ऐसा कर सकती हैं। इसके लिए आप गुड़हल के फूल को हथेली के बीच में बनाएं और फिर उस फूल के चारों तरफ अन्‍य डिजाइन बनाएं। आप इसमें झरोखा और मेहराब डिजाइंस को भी जोड़ सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी ज्यादा खूबसूरत भी नजर आएगी और हाथ भी भरे-भरे नजर आएंगे। रचने के बाद भी यह मेहंदी बहुत अच्‍छी लगती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit main- mina_mehndiartist/Mehndi/Henna Artist Hyderabad/Instagram

..............

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP