रमजान का पावन महीना चल रहा है और इस महीने को लोग खूब हर्षोल्लास से मनाते हैं। इन दिनों में जहां लोग रोजे रखते हैं, वहीं महिलाओं का मेहंदी लगाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में रमजान का महीना आते ही ही महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाने के लिए नई-नई डिजाइंस तलाशने लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आज हम आपको जाल मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें आप हाथों पर आगे और पीछे दोनों ओर लगा सकती हैं।
आपको बता दें कि इस्लामिक आर्किटेक्चर डिजाइंस में झरोखों और जाल का बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाता है। जाल वर्क का संबंध मुगल काल से भी है। आपको राजपुताना महलों और किलों में भी जाल वर्क, जाल कार्विंग और जाल पेंटिंग देखने को मिल जाएगी। ऐसे में रमजान के महीने में आप भी जाल मेहंदी की डिजाइन लगा सकती हैं। चलिए हम आपको मेहंदी की कुछ डिजाइन दिखाते हैं।
मोटी जाल मेहंदी डिजाइन
जाल में आपको बहुत तरह की डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसमें आप पतला और मोटा दोनों तरह का जाल बना सकती हैं। अगर आपके हाथ बहुत पतले और लंबे हैं, तो मोटे जाल वाली मेहंदी आपके हाथों पर बहुत अच्छी लगेगी। आप पूरे हाथों पर जाल बना कर और उसमें मोटी आउटलाइन बनाकर जाल के अंदर छोटी-छोटी डिजाइंस बना सकती हैं। आप जाल के अंदर फूल या फिर डॉट आदि भी बना सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी और भी ज्यादा घनी नजरआएगी। इसके साथ ही आप उंगलियों में कुछ छोटे आकार का जाल बना सकती हैं, जिससे आपकी उंगलियां भी बहुत अच्छी नजर आएंगी।
जाल और बॉर्डर मेहंदी डिजाइन
आप जाल को बॉर्डर मेंहदी के साथ क्लब कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन आपके हाथों को लंबा और खूबसूरत दिखती है। अगर आपके हाथ छोटे आकार के हैं, तो आप महीन जाल और बॉर्डर डिजाइन को क्लब करके मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं इस तरह की डिजाइन आप फ्रंट और बैक दोनों तरफ हाथों पर लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी छोटे हाथों पर बहुत अच्छी लगती है, क्योंकि इससे आपके हाथ लंबे नजर आएंगे।
फूल और पत्ती की बेल का जाल
बेल मेहंदी डिजाइन को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप जल्दी और आसान मेहंदी डिजाइन हैं। आप फूल और पत्ती की बेल का जाल भी हाथों पर मेहंदी के कोन से बना सकती हैं। यह डिजाइन दिखने में बहुत ही अच्छी लगती हैं और जिसके हाथ लंबे होते हैं उनके हाथों पर यह बहुत अच्छी लगती हैं। इसे लगाने बाद आपको हाथों में खालीपन लगेगा। इसलिए जिन महिलाओं को कम हैवी मेहंदी डिजाइंस पसंद हों, उन्हें ही इस डिजाइन का चुनाव करना चाहिए। आप इस मेहंदी को हथेली से लेकर कलाई के नीचे तक लगा सकती हैं।
घुमावदार बेल का जाल मेहंदी डिजाइन
हम आपको अपने एक आर्टिकल में टर्किश मेहंदी के बारे में बता चुके हैं। इस तरह की मेहंदी में घुमावदार फूल पत्तियों की बेल लगाई जाती है। अगर आप भी अपने हाथों को इस प्रकार की बेल से भरना चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगी। इसमें आपको अंग्रेजी के अक्षर S को बनाना है और इससे जुड़े हुए और S बनाने हैं। फिर आप इसमें छोटी-छोटी पत्ती और फूल बना सकती हैं। यह जाल मेहंदी डिजाइन दिखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को आप बहुत कम समय में अपने हाथों पर लगा सकती हैं।
चेक जाल मेहंदी डिजाइंस
ऊपर जो तस्वीर दिखाई गई है, उसमें जो मेहंदी डिजाइन है, वह भी एक अच्छा विकल्प है। आप इस तरह की जाल मेहंदी भी हाथों में लगा सकते हैं। यह मेहंदी डिजाइन दिखने में भी अच्छी है और इसे बहुत जल्दी आप हाथों पर लगा भी सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप लंबे और पतले हाथों पर लगाएंगी तो यह दिखने में बहुत ज्यादा अच्छी लगेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों