कोई तीज-त्योहार हो या फिर विवाह समारोह, महिलाओं का श्रृंगार तब तक अधूरा रहता है, जब तक वे हाथों पर मेहंदी नहीं रचाती हैं। मेहंदी का क्रेज भी महिलाओं में ऐसा है कि उसकी डिजाइन को लेकर, उनकी तलाश कभी खत्म ही नहीं होती है। ऑनलाइन भी आपको मेहंदी डिजाइन में बहुत सारे विकल्प देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, मेहंदी डिजाइन में अब आपको मॉडर्न आर्ट भी देखने को मिल जाएगी, मगर आज भी मेहंदी की पारंपरिक डिजाइंस को महिलाएं बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। इन डिजाइंस में से एक है कैरी की डिजाइन। कैरी की डिजाइन आप किसी भी तरह की मेहंदी आर्ट के साथ क्लब कर सकती हैं। दिखने में यह जितनी खूबसूरत नजर आती हैं, उतना ही इसे बनाना आसान होता है और मेहंदी डिजाइन को जल्दी पूरा करने में कैरी फिलर का काम करती है।
आप छोटी-बड़े, मोटी-पतले किसी भी तरह के हाथ पर इस डिजाइन को लगा सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में छोटे हाथों के लिए कैरी मेहंदी की कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपके हाथों को लंबा और पतला दिखाएंगी।
कैरी मेहंदी की मोटी बेल
अगर आपके हाथ छोटे हैं, तो मेहंदी की बेल डिजाइन आपके हाथों पर बहुत ही अच्छी लगेगी। बेल में आप फूल और पत्ती के साथ कैरियां भी बना सकती हैं। मेहंदी को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आप चेक और चक्र की महीन डिजाइन भी बना सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपको बेल की मोटी डिजाइन हाथों पर लगानी चाहिए। क्योंकि पतली बेल से आपके हाथों में खालीपन दिखेगा। आप बेल को घना बननाने के लिए फूल के अंदर से पराग कोश भी निकाल सकती हैं। इससे मेहंदी और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी।
कैरी मेहंदी की घनी डिजाइन
इस तस्वीर मे आप देख सकती हैं कि आर्टिस्ट ने कैरी की मदद से मेहंदी की कितनी घनी डिजाइन लगाई है। आप अरेबिक स्टाइल में मेहंदी की घनी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो आप इस तहर की मोटी बेल बना सकती हैं। इस तहर की मेहंदी लगाने के लिए आप पहले उसका एक स्कैच हाथों पर लगा लें अैर फिर आप इसे अंदर से फिल करें। आप इस ढांचे को फिल करने के लिए चेक डिजाइन, मेहराब डिजाइन और पराग डिजाइन बना सकती हैं। आप इस डिजाइन को हथेली से लेकर कोहनी तक लगा सकती हैं।
जाल और कैरी डिजाइन
आप जाल की अलग-अलग डिजाइन के साथ भी कैरी को क्लब करके अलग तरह की मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। ऊपर दी गई तस्वीर में आप बेल, चेन, चेक और जाल की डिजाइन के साथ कैरी की अलग-अलग आकृतियों को देख सकती हैं। यदि आपको हाथों पर घनी और महीन मेहंदी लगानी है, तो आप इस तरह की डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, इस डिजाइन को लगाने में काफी वक्त लगेगा और कोई हुनरमंद आर्टिस्ट ही इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा सकता है। आप शादी के अवसर पर या फिर तीज-त्योहार पर इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं।
फुल हैंड कैरी मेहंदी डिजाइन
इस तस्वीर में आप देख सकती हैं कि कैरी की तरह-तरह की आकृतियों को बनाकर मेहंदी डिजाइन को कंप्लीट कर दिया गया हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन बनने के लिए आप पहले कैरी का स्केच बना लें, फिर उसके अंदर अलग-अलग डिजाइन फिल करें। आप चेक,लाइन और चेन डिजाइन से कैरी को अंदर से भर सकती हैं। इसे और घना और खूबसूरत बनने के लिए पराग कोश बना सकते हैं। इस तरह की डिजाइन भी आपको किसी बहुत अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट से लगवानी चाहिए।
फूल और कैरी की बेल डिजाइन
आप तरह की मेहंदी को अपने हाथों की फ्रंट और बैक साइड पर लगा सकती हैं। इसमें आप तरह-तरह के फूलों की आकृतियां बना लें और फिर उन फूलों के अगल-बगल से कैरियां निकालें। इन कैरियों को खूबसूरत अंदाज देने के लिए पराग कोश बनाएं और लताएं निकालें। इस तरह से आप पूरे हाथों को मेहंदी डिजाइन से भर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन बनाने में आपको वक्त लग सकता है। मगर रचने के बाद यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- mehandi_for_girls_1/instagram, Pragya22mishra/instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों