Mehndi designs: हाथों में मेहंदी लगाने का शौक हर लड़की को होता है और इसलिए हर बार मेहंदी लगाने के लिए वो अलग-अलग डिजाइन को सर्च करती हैं। वैसे तो आपको मेहंदी में एक से बढ़कर एक डिजाइंस देखने को मिलेंगे। मगर जब नए ट्रेंड की बात की जाए तो इसमें आपको काफी सारे लेटेस्ट डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। आजकल सबसे ज्यादा सिंपल और मिनिमल मेहंदी डिजाइंस काफी ट्रेंड में है। इसमें लड़कियां हाथों और पैरों में फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस लगती हैं। इसे बनाना भी आसान होता है और समय भी कम लगता है। आप भी इस तरह की मेहंदी डिजाइंस को लगा सकती हैं।
हाथों में सबसे आसानी से बनने वाले रोज फ्लावर मेहंदी डिजाइंस को बना सकती हैं। इसके लिए आपको छोटे-छोटे रोज फ्लावर हाथों में बनाने हैं इसके आसपास जाली के डिजाइंस को क्रिएट करना है। पत्तियां बनानी हैं आप चाहे तो अपने पति के नाम के अक्षर से डिजाइन बना सकती हैं। फिर उसकी आउटलाइन करनी है। इस तरीके से डिजाइन बन जाएगा। आप इसे पैरों पर भी बना सकती हैं। मार्केट में लगाने जाएंगी तो इसी डिजाइन के आपको 250 से 500 रुपये देने पड़ेंगे।
अगर आपको ज्यादा हैवी मेहंदी पैरों में नहीं लगवानी तो इसकी जगह आप सिंपल मेहंदी लगवा सकती हैं। इसके लिए आप लोटस फ्लावर के डिजाइंस (राजस्थानी मेहंदी) को पैरों के बीचो-बीच क्रिएट करें। इसके बाद उसकी मोटी-मोटी आउटलाइन करें। आप इसके आसपास जाली के डिजाइन को भी बना सकती हैं। फिर मोर बनाएं और डिजाइन को कंप्लीट करें। इस तरीके से आपके पैरों पर मेहंदी लग जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Face Mehndi Designs: हाथों पर मेहंदी से उकेरे अपना चेहरा, देखें डिजाइंस
बेल के अलग-अलग डिजाइंस काफी चल रहे हैं आप भी इस हाफ कट फ्लावर मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें एक हाफ राउंड बनाकर (मेहंदी डिजाइन) उसके पास फ्लावर के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। फिर पत्तियां बनाई गई हैं। आप भी इसे ऐसे ही बनाएं। इस तरीके की बेल हाथ के पीछे वाले हिस्से पर काफी अच्छी लगेगी। पैरों में ये साइड में क्रिएट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे मिनिमल डिजाइन की ये आसान मेहंदी डिजाइंस
इस तरीके से आप फ्लोरल मेहंदी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे हाथ और पैर दोनों सुंदर लगेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।