महिलाएं और लड़कियां अक्सर तीज-त्योहार और खास अवसरों पर मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी को बहुत शुभ माना गया है, साथ ही इसे सुहागनों के सोलह श्रृंगार का एक हिस्सा माना गया है। गोल टिक्की हो या कैरी हाथों में मेहंदी के कई खूबसूरत डिजाइन लगाए जाते हैं। इंटरनेट में आपको मेहंदी के कई डिजाइन मिल जाएंगे, जिससे आप अपने खूबसूरत मेहंदी लगवा सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मेहंदी की कुछ सरल और सुंदर मेहंदी की डिजाइन लेकर आए हैं, जिसे आप अपने हथेली के फ्रंट और बैक हैंड में लगवाकर हाथों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं।
अरेबिक, सिंपल और गोल कई तरह के डिजाइन लोग अपने हाथों में लगवाते हैं, ऐसे में आप राजस्थानी या मारवाड़ी मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइन को एक्सप्लोर कर अपने पसंदीदा डिजाइन बनवा सकती हैं।
हाथों में बनी ये मेहंदी की डिजाइन हाथों की खूबसूरती को चार गुना तक बढ़ा देगी। हथेली में में बने ये डिजाइन बेहद यूनीक और खूबसूरत है, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। हथेली में बनी य मोटी डिजाइन रचने के बाद बहुत प्यारी लगेगी और काफी रचेगी क्योंकि यह बारीक नहीं है और आसपास बने बारीक डिजाइन मेहंदी की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं।
राजस्थानी मेहंदी की ये डिजाइन काफी खूबसूरत और सिंपल है। इस डिजाइन को बहुत आसानी से हाथों में बना सकते हैं। आप इस डिजाइन को फ्रंट हैंड के अलावा बैकहैंड में भी बना सकती हैं। हथेली और हाथों में बनी ये डिजाइन बहुत सिंपल है और रचने के बाद हाथों में प्यारी भी लगेंगी।
इसे भी पढ़ें: Circle Mehndi Design: हथेली की बैक और फ्रंट दोनों ही साइड पर खूब जचेंगी मेहंदी की ये सर्कल डिजाइन, देखें तस्वीरें
बैक हैंड पर बनी ये डिजाइन काफी यूनिक, लेटेस्ट और ट्रेंडी है। इस डिजाइन को बैकहैंड पर लगाएं और हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगी। हाथों में लगने के बाद ये डिजाइन खूब जचेंगी, यदि आप दुल्हन बनने वाली हैं और हाथों में सिंपल डिजाइन (सिंपल मेहंदी डिजाइन) बनाना चाह रही हैं, तो भी ये डिजाइन अच्छे हैं।
यदि आपकी सगाई या इंगेजमेंट होने वाली है, तो यह डिजाइन सबसे बेस्ट और परफेक्ट हैं। मेहंदी की इस डिजाइन में रिंग और रिंग पहनाते हुए कपल का भी डिजाइन बना हुआ है। इंगेजमेंट या अंगूठी रस्म के लिए यह डिजाइन परफेक्ट हैं।
यह डिजाइन लगने के बाद किसी के भी हथेली की शोभा बढ़ जाएगी। मेहंदी की ये डिजाइन बहुत प्यारी और सुंदर है साथ ही बनाने में भी आसान है। मेहंदी के इस डिजाइन को आप हथेली और बैकहैंड दोनों में लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Jewellery Mehndi Design: होने वाली दुल्हन के हाथों में खूब जचेंगी ये ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।