herzindagi
Backhand mehndi designs for women

Mehndi Designs: बैकहैंड पर लगाएं ये खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन

मेहंदी के कुछ खूबसूरत डिजाइन आप अपने बैकहैंड पर लगा सकती हैं। यहां जानें कौन से डिजाइन हैं बेस्ट।
Editorial
Updated:- 2023-09-24, 08:00 IST

Easy Mehndi Design: मेहंदी लगाना महिलाओं को काफी पसंद होता है। अब तो कई सारे ऐसे त्योहार और शादी का सीजन आ रहा है कि महिलाएं सबसे ज्यादा मेहंदी लगाना पसंद करेंगी। कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो डिजाइन के अलग-अलग ऑप्शन ऑनलाइन सर्च करती हैं और बाहर से जाकर वैसे ही डिजाइन को हाथों में लगवाती हैं। इस बार आपको हम बैकहैंड के कुछ ट्रेंडी डिजाइन के बारे में बताएंगे। इन्हें लगाना भी काफी आसान है और ये सिंपल भी होते हैं।

सिंपल मेहंदी डिजाइन (Back Hand Mehndi Designs)

Simple mehndi

अगर आपको बैकहैंड पर खुला खुला मेहंदी का डिजाइन लगाना है। वो भी भरकर तो इसके लिए आप इस डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। बस आपको दोनों हाथों में अलग-अलग डिजाइन क्रिएट करना है। एक में आपको गोल टिक्की डिजाइन के साथ फूल क्रिएट करना है। दूसरे में एक तरफ फूल और दूसरी तरफ लाइन खींचकर उसमें गोल डिजाइन बनाना है। इस तरीके से आपकी खूबसूरत सिंपल मेहंदी लगकर रेडी हो जाएगी। इन्हीं डिजाइन को आप उंगलियों पर क्रिएट कर सकती हैं।

चेन मेहंदी डिजाइन (Jewellery Mehndi Design)

Chain mehndi designs

मेहंदी डिजाइन के आपको अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन अगर आपको बैकहैंड पर सिंपल मेहंदी लगानी है तो इसके लिए आप इस तरीके के चेन मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें कलाई पर ऊपर और नीचे की तरफ फूल का डिजाइन बनाया जाएगा। जिसे पत्तियों कंप्लीट किया जाएगा। फिर ऊपर की तरफ चेन बनानी है। इसके बाद उंगलियों पर फूल का डिजाइन दोबारा क्रिएट करना है। ऐसे आपका बैकहैंड मेहंदी डिजाइन लगकर रेडी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Quick Mehndi Designs for Wedding Party: शादी में जाना है तो फटाफट लगा लें मेहंदी के ये डिजाइन

लटकन ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन ( Easy Back Hand Mehndi)

Latkan jewellery Mehndi designs

आजकल लटकन ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन काफी चल रहे हैं। बैकहैंड पर ऐसे डिजाइन लगने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। आप भी इस तरीके के मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसके लिए आपको कलाई पर फूल फिर जाली डिजाइन इसके बाद लटकन ज्वेलरी डिजाइन क्रिएट करना है। इसको बनाने में थोड़ा सा बारिक वर्क करना पड़ता है। लेकिन बनने के बाद ये अच्छा लगता है। इसके बाद आप उंगलियों में जाली का डिजाइन बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Mehndi Tips: मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हाथ दिखेंगे खूबसूरत  

इन सभी डिजाइन के अलावा आप मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन लगा सकती हैं। इस डिजाइन को आप सिंपल तरीके से घर पर भी लगा सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit- Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।