Dark Mehndi: त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर किसी का मन करता है कि वो अपने हाथों में मेहंदी लगवाए। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना मेहंदी के शादी और त्योहार फीके से लगते हैं। इसके लिए महिलाएं अलग-अलग तरीके के मेहंदी डिजाइन को सर्च करती हैं और उन्हें हाथों में लगाती हैं। लेकिन दिक्कत तब आती है जब मेहंदी का रंग गहरा नहीं होता है। अगर आपके हाथों की मेहंदी का रंग गहरा नहीं होता है तो इसके लए आप इन घरेलू तरीकों को ट्राई कर सकती हैं इससे मेहंदी गहरी नजर आएगी।
मेहंदी के सूखने के बाद लगाएं सरसों का तेल (Tips For Dark Mehndi)
अगर आप मेहंदी लगवाने की शौकिन हैं लेकिन इस चीज को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं कि इसका रंग गहरा नहीं होता है तो ऐसे में आपको मेहंदी सूखने के बाद सरसों के तेल को हाथों में लगाएं। ये नुस्खा बेहद आसान और फायदेमंद है। आपके घर में रखा कच्चा सरसों का तेल आपको हाथों में लगाना है और पानी में हाथ नहीं डालने हैं। इससे आपकी मेहंदी का रंग सुबह तक गहरा हो जाएगा। आप चाहे तो पैर पर लगी मेहंदी पर भी इसे लगा सकती हैं।
टिप्स: सरसों के तेल को लगाने के बाद किसी भी चीज को हाथों में अप्लाई न करें।
मेहंदी पर लगाए चीनी-नींबू का पानी (How To Make Lemon Sugar Syrup)
मेहंदी को डार्क करने के लिए हम कई तरह के तरीकों को ट्राई करते हैं लेकिन सबसे आसान तरीका है चीनी-नींबू का पानी। आप हाथों में इसे भी लगा सकती हैं इससे भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।
- इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में चीनी लेनी है इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे घोलना है। फिर इसमें 1/2 नींबू डालना है।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लेना है।
- कॉटन की मदद से इसे अपने हाथों पर लगाना है और रातभर लगे रहने देना है।
- इससे आपकी मेहंदी (मेहंदी डिजाइन) हाथों पर टिकी रहेगी साथ ही गहरी भी रचेगी।
मेहंदी के गहरे रंग के लिए इन बातों का रखें ध्यान (Hacks To Darker Mehndi)
- मेहंदी लगाने के बाद हाथों को कुछ समय तक साबुन और पानी से साफ न करें, वरना रंग उड़ जाएगा।
- मेहंदी लगाने के बाद वैक्सिंग न करें इससे भी रंग फीका (केरी मेहंदी डिजाइन) पड़ जाता है।
- मेहंदी को जल्दी सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल न करें। वरना आपकी मेहंदी पिघल सकती है साथ ही खराब भी हो सकती है।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों