Bail Mehndi Designs for Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन के लिए बेहद खास हैं बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

Bail Mehndi Designs: मेहंदी लगाने के लिए आपको मौके के साथ-साथ अपने हाथों के आकार को भी समझना बेहद जरूरी होता है और उसी के हिसाब से डिजाइन को भी चुनना चाहिए। 

 
bail mehndi designs for raksha bandhan  in hindi

लगभग हर त्यौहार के मौके पर मेहंदी लगाई जाती है। वहीं मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। रक्षा बंधन आने वाला है और इस मौके पर अक्सर हम अपने हाथों की शोभा बढ़ाने के तरह-तरह की मेहंदी लगाते हैं। डिजाइन की बात करें तो आजकल बेल मेहंदी डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके कई डिजाइन आपको ऑनलाइन भी मिल जाएंगे, लेकिन इन सभी डिजाइन को बना पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है।

इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं रक्षा बंधन के शुभ मौके पर बेल मेहंदी के कुछ आसान डिजाइंस, जिन्हें आप आसानी से अपने हाथों पर रचा सकती हैं और इनकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका।

केरी बेल मेहंदी डिजाइन

keri bel mehndi raksha bandhan

डिजाइन की बात करें तो सबसे ज्यादा केरी मेहंदी को पसंद किया जाता है और इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। वहीं केरी मेहंदी डिजाइन बनाकर आप अंदर की तरफ जाल बना सकती हैं। जाल के लिए आप बारीक पैटर्न को बनाए। इसके लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

भरे हाथों वाली बेल मेहंदी डिजाइन

full hand bail mehndi raksha bandhan

भरे हाथों की मेहंदी देखने में बेहद आकर्षक नजर आती है। वहीं अब आप बेल में भी हाथों को भरा हुआ दिखा सकती हैं। इसमें आप फूल-पत्ती से लेकर जाल वर्क या ज्वेलरी स्टाइल के डिजाइन को भी चुन सकती हैं। वहीं चाहे तो इसमें आप अपना नाम भी लिखवा सकती हैं।

जाल बेल मेहंदी डिजाइन

jaal mehndi raksha bandhan

इस तरह की मेहंदी को लगाने के लिए आप अपने हाथों के आकार का खास ख्याल रखें और उसी के हिसाब से जाल को चौड़ा या बारीक डिजाइन का बनाये। आप कोई भी डिजाइन बनाकर अंदर की तरफ बारीक पैटर्न के जाल डिजाइन को बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Raksha Bandhan 2023 Wishes In Hindi: भाई-बहन रहते हैं दूर तो इन खूबसूरत मैसेज से दीजिए रक्षाबंधन की बधाई

फूल-पत्ती बेल मेहंदी डिजाइन

flower mehndi design raksha bandhan

फूल-पत्ती डिजाइन की मेहंदी तो एवरग्रीन पसंद की जाती है। वहीं अगर आप मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह का डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करेगा। ध्यान रहे कि आप फूल-पत्ती के आकार को हाथों की शेप और साइज के हिसाब से ही बनाए।

अगर आपको रक्षा बंधन के मौके पर बेल मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP