Hartalika Teej Mehndi Designs: मेहंदी लगाना महिलाओं को पसंद होता है। खासतौर पर हरतालिका तीज जैसे त्यौहारों पर महिलाएं खूबसरत लुक लेने के लिए हाथो पर मेहंदी जरूर लगवाती हैं। मेहंदी लगवाना शुभ भी माना जाता है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन।
अगर आप हाथों पर कम से कम समय में बढ़िया डिजाइन लगाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह डिजाइन बेस्ट। आपको इसे लगाने के लिए बस एक फूल के साथ अन्य फूल बनाते हुए एक बेल बनानी है। यह डिजाइन हर आउटफिट के साथ खूबसूरत लुक देता है।
इसे भी पढ़ेः Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ पर इन फुल हैंड मेहंदी डिजाइन से बढ़ाएं अपने हाथों की रौनक
शादी में जाने के लिए आप मेंहदी के आसान डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इन डिजाइन को आप खुद भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं। आपको बस बैक हैंड पर छोटी सी लाइन के बाद एक डिजाइन बनाना है और उसे रिपीट करते जाना है। एथनिक आउटफिट्स के साथ यह डिजाइन खूब जचता है।
लड़कियों के लिए मेहंदी के सिंपल डिजाइन बेस्ट होता है। इस फोटो में नजर आ रहे मेहंदी के डिजाइन आप शादी में जाने से पहले लगा सकते हैं। लहंगे के साथ आप इस डिजाइन को ट्राई कर खूबसूरती में चारचांद लगा सकते हैं।
इन सभी डिजाइन के अलावा आप मेंहदी का लेयर वाले डिजाइन भी लगा सकते हैं। इस डिजाइन को आप खुद किसी भी टाइम लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेः Mehndi Tips: मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हाथ दिखेंगे खूबसूरत
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram, HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।