Karwa Chauth Full Hand Mehndi Design: करवा चौथ पर इन फुल हैंड मेहंदी डिजाइन से बढ़ाएं अपने हाथों की रौनक

Karwa Chauth 2023 Full Hand Mehndi Design: करवा चौथ के खास दिन के लिए महिलाएं हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाती हैं। इसके लिए वो पहले से ही डिजाइन सर्च करके रखती हैं।

Karwa chauth special mehndi

Mehndi Design:सुहागिन महिलाएं के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद खास होता है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। इस दिन की तैयारियां करना महिलाएं पहले से ही शुरू कर देते हैं। इस त्योहार पर कपड़े, गहने, सिंदूर, मंगलसूत्र, आलता और हाथों में मेहंदी लगाना बेहद जरूरी होता है। इसलिए महिलाएं जब भी अपनी हथेली पर मेहंदी लगाती हैं तो उसमें अपने पति का नाम जरूर लिखवाती हैं। अगर आप भी मेहंदी के डिजाइन इस दिन के लिए सर्च कर रही हैं तो ये यहां पर आपको हम बताते हैं फुल हैंड मेहंदी डिजाइन जिनके बाद आपके हाथ बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।

करवा चौथ पर लगाएं ब्राइडल स्टाइल मेहंदी (Mehndi Designs For Karwa chauth)

Karwa chauth Bridal mehndi designs

अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है तो इस दिन के लिए आप भरे हाथों वाली इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें आपको ब्राइडल डिजाइन मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन मिलेंगे। जैसे आप इसमें डोली के साथ मोर डिजाइन बना सकती हैं। इसी के साथ फूल के डिजाइन को भी एड कर सकती हैं और इसे जाली वाले डिजाइन के साथ मेहंदी कंप्लीट कर सकती हैं। हाथों में बनने वाले ये डिजाइन हाथों को भरा-भरा दिखाते हैं इसी के साथ बेहद अच्छे लगते हैं। आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी जगह बनाकर अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं। ऐसी ही भरी-भरी मेहंदी डिजाइन आपको पीछे की तरफ भी लगाना है।

जालीदार वर्क मेहंदी डिजाइन (Jaal Mehndi Designs For Karwa Chauth)

Jaal mehndi designs

कई सारी महिलाएं होती हैं जिनके हाथों की हथेलियां पतली होती हैं। ऐसे में बड़े फूल या फिर मोर के डिजाइन अच्छे नहीं लगते हैं। आप इसकी जगह पर जाल वाले मेहंदी (मॉर्डन मेहंदी डिजाइन) डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप जाली को अलग-अलग तरीके से बनाएंगी, फिर इनके अंदर डिजाइन को भरेंगी। इसके आसपास मोटी-मोटी आउटलाइन करके इस डिजाइन को हाइलाइट करेंगी। इस तरीके से आपका डिजाइन भी कंप्लीट हो जाएगा। साथ ही मेहंदी अच्छी भी लगेगी।

HZ Tips: इस डिजाइन के साथ आप चाहे तो पत्ती वाला मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस

सिंपल फुल हैंड मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehndi Design)

Simple mehndi designs

मेहंदी डिजाइन कई तरह के होते हैं लेकिन हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है। ऐसे में अगर आप सिंपल डिजाइन (केरी मेहंदी डिजाइन) वाली मेहंदी से अपने हाथों को खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आप इस फोटो में दिखाए गए सिंपल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको जाली के साथ फूल का डिजाइन क्रिएट करना है, जो दिखने में भी अच्छा लगेगा।

कैरी फुल हैंड मेहंदी डिजाइन (Easy Mehndi Designs)

Keri full hand mehndi designs

इस करवा चौथ आप कैरी फुल हैंड मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इसमें आपको हैवी लेकिन बारिक डिजाइन लगाए जाएंगे, जो रचने के बाद काफी अच्छे लगेंगे। इनकी खास बात ये है कि इससे आपकी हथेली सुंदर और भरी-भरी नजर आएगी। इसे आपक घना मेहंदी डिजाइन भी कह सकती हैं। इसे अगर आप बाजार में लगाने जाएंगी तो इसके लिए आपको 1000 से 1500 रुपये एक हाथ के देने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: Mehndi Design: हाथों में लगाएं 15 मिनट में बनने वाली सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन

इस करवाचौथ इन डिजाइन को आप हाथों में लगा सकती हैं। ये लगने के बाद हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP