
शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ होने वाली दुल्हनों की एक अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट को लेकर तलाश भी शुरू हो चुकी है। वैसे तो आप सभी को अपने-अपने शहर में आपको एक अच्छा मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएगा, मगर हाथों कैसी ब्राइडल मेहंदी लगवानी है उसके लिए डिजाइंस तलाश रही हैं, तो हम आपको आज वो मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे जो आजकल की हर दुल्हन को पसंद आते हैं और इन्हें लगाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है।
आपको बता दें कि मेहंदी डिजाइंस को लेकर आजकल की हर दुल्हन बहुत ज्यादा चूजी हो गई है। बहुत ज्यादा पारंपरिक डिजाइंस उन्हें अच्छी नहीं लगती हैं और न ही उन्हें मेहंदी लगवाने के लिए बहुत ज्यादा टाइम खर्च करना पसंद आता है। ऐसे में हमारी बातचीत नासिक की मेहंदी आर्टिस्ट एंव इंफ्लूएंसर प्रणाली से हुई। वह कहती हैं, "ट्रेडिशनल के साथ-साथ दुल्हन की मेहंदी को मॉर्डन टचअप देने के लिए हम बुहत सारे एलिमेंट्स का प्रयोग करते हैं। इससे मेहंदी की डिजाइन यूनिक हो जाती है और जल्दी भी लग जाती है। "

जब बात आती है ब्राइडल मेहंदी की, तो मोर का डिजाइन एक लोकप्रिय और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में जहन में उभर आता है। आजकल, दुल्हन की मेहंदी में कैरी और मोर का डिजाइन ट्रेंड में है। यह डिजाइन न केवल पारंपरिक महत्व रखता है, बल्कि यह मेहंदी की खूबसूरती और नयपन को भी दर्शाता है।
कैरी (जिसे आमतौर पर आम का छोटा स्वरूप कहा है) भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और इसे शुभ माना जाता है। इसके साथ मोर का डिजाइन एक स्टाइलिश और आकर्षक लुक प्रदान करता है, जिससे हाथों में अलग ही रौनक आ जाती है। इस डिजाइन में आमतौर पर फाइन डॉट्स, करैक्टर्स और लाइट पैटर्न्स होते हैं, जिससे यह डिजाइंस जल्दी भी लग जाती है और सुंदर भी दिखती है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन की यह विशेषता है कि यह पारंपरिक और मॉर्डन दोनों ही लुक्स को एक साथ प्रस्तुत करती है।
इसे जरूर पढ़ें- Mehndi Designs 2024: इस वर्ष इन मेहंदी डिजाइंस ने जमा दिया रंग और मचा दिया धमाल, आप भी करें ट्राई

बॉर्डर मेहंदी का क्रेज भी अजकल की ब्राइड्स में खूब देख जा रहा है। एक तो यह दिखने में बहुत ज्यादा सुंदर लगती है और इसे ब्राइडल टच देना आसान होता है। आप कलाई लेकर बाजुओं तक तरह-तरह की बॉर्डर डिजाइन बना सकती हैं। यह डिजाइन दुल्हन के हाथों में खूबसूरत बंधन की तरह नजर आता है, जिसमें फूल, बेल और छोटे पैटर्न्स को जोड़कर एक सुंदर फ्रेम तैयार किया जाता है। यह डिजइन दुल्हन के हाथों की कलाई से लेकर अंगूठे तक के क्षेत्र को कवर करती है। इसमें आप डोली, बारात, कलश, हाथी, घोड़े के कई छोटे पैटर्न्स बनवा सकती हैं, मगर यह समय और धैर्य की मांग करते हैं, लेकिन यह डिजाइंस दिखने में बेहद आकर्षक लगते है।

यह डिजाइन आजकल की दुल्हनों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बन चुका है। डॉट्स और गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन एक बहुत ही आकर्षक और फ्यूजन लुक देने वाला डिजाइन है, जिसे आसानी से लगया जा सकता है। इसमें छोटे-छोटे गोल पैटर्न्स और डॉट्स होते हैं जो पूरी डिजाइन में एक विशेष तालमेल बैठाते हैं। इस डिजाइन में बहुत अधिक जटिलता नहीं होती है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
यह डिजाइन न केवल अच्छी होती है बल्कि यह रचनात्मकता और आधुनिकता का मिश्रण होती है। आप इसे अपने हाथों और पैरों दोनों पर लगवा सकती हैं, जिससे आपके वेडिंग लुक में चार चांद लग जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Quick Mehndi Designs: अहोई अष्टमी पर जरूर लगवाएं शगुन की मेहंदी, देखें बहुत ही कम समय में लगने वाली डिजाइंस

ब्राइडल मेहंदी में हाथी और छतरी का डिजाइन एक शाही और पारंपरिक चित्रण होता है, जो विशेष रूप से दुल्हन के हाथों में एक खूबसूरत आभूषण जैसा नजर आता है। इस डिजाइन में हाथी का चित्र और छतरी एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, जो आपके शादी के खास दिन को और भी यादगार बना देते हैं। हाथी भारतीय संस्कृति में शुभता का प्रतीक होता है और छतरी का डिजाइन शादी का फील कराता है।

आजकल की दुल्हनों के बीच लव कोटेशन और हाथों में विशेष संदेश लिखने का चलन भी बढ़ रहा है। शादी की मेहंदी में आप अपने जीवनसाथी के लिए प्यार भरे संदेश, नाम, या फिर कुछ खास बातें लिखवा सकती हैं। इस डिजाइन में आपको मेहंदी के अंदर फाइन और हल्के डॉट्स के साथ सुंदर शब्दों या फिर कोटेशन को जोड़ना होता है। ये डिजाइन न केवल आपको व्यक्तिगत और प्यारी यादें देता है, बल्कि शादी के इस खास दिन पर पार्टनर के प्रति आपका प्यार भी दर्शाता है।
आप इन लव कोटेशन डिजाइंस को मॉडर्न और कस्टमाइज करा सकती हैं, ताकि यह आपके विवाह की कहानी को बयां करे। इसके अलावा, यदि आप चाहें तो इस डिजाइन में रंगीन मेहंदी का भी प्रयोग कर सकती हैं, जो इस संदेश को और भी आकर्षक बनाएगा।
ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस में कई सारे विकल्प होते हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी मेहंदी डिजाइन आपकी पर्सनैलिटी और शादी के खास दिन को दर्शाती हो। चाहे आप पारंपरिक डिजाइंस पसंद करती हों या फिर आधुनिक फ्यूजन डिजाइंस, आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। इन डिजाइनों को अपनाकर आप अपने वेडिंग लुक को न केवल खूबसूरत बना सकती हैं, बल्कि उसे और भी खास और यादगार भी बना सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Mehendi Artist Pranali Nagpur / Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।