कल यानि 24 अक्टूबर 2024 को अहोई अष्टमी का त्योहार है और यह महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष त्योहार होता है, इस दिन महिलाएं अपनी संतान के लिए व्रत रखती हैं और पूजा अर्चना करती हैं। मजे की बात तो यह है कि यह त्योहार भी बिल्कुल करवचौथ की तरह ही होता है और इस त्योहार पर भी महिलाएं बिना पानी और अन्न के रहती हैं और शाम को तारे को अर्घ देने के बाद वे चाय, पानी और खाना खा सकती हैं। पुजा के दौरान महिलाएं पूरे साजो-श्रृंगार के साथ बैठती हैं। महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी एक के महत्वपूर्ण चीज है और इसके बिना उनका कोई त्योहार पूरा नहीं होता है। ऐसे में हम कुछ बेहतरीन मेहंदी के डिजाइंस आपको दिखाएंगे, जो बहुत कम समय में ही आपके हाथों पर लग सकती है।
1. अरेबिक बेल मेहंदी डिजाइन
अरेबिक बेल डिजाइन एक लोकप्रिय और सरल मेहंदी डिजइन है, जिसे लगाने में कम समय लगता है। इस डिजाइ में बेल और पत्तियों का खूबसूरत तालमेल बैठाया जाता है। आप इसमें फूल, कैरी, लताएं और पराग बना सकती हैं। इसे हाथों या पैरों पर आसानी से लगाया जा सकता है। अरेबिक शैली में मेहंदी डिजाइन लगाने पर एक रेखा में मेहंदी लगाई जाती हैं, जो मोटी और पतली हो सकती है। यह रच भी जल्दी जाती है और बहुत सुंदर लगती हैं। इस डिजाइन की एक खासयित यह भी है कि इससे आपके पूरे हाथ मेहंदी से नहीं भरते हैं।
2. चक्र मेहंदी डिजाइन
चक्र मेहंदी डिजाइन भी एक साधारण और आकर्षक विकल्प है। इसमें गोल आकार के चक्र का उपयोग किया जाता है, जो एक अद्भुत पैटर्न बनाता है। यह डिजाइन बहुत ही डिवाइन लगती है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। चक्र मेहंदी डिजाइन को आप अपनी हथेलियों के बीच में या कलाई के पास लगा सकती हैं। इस डिजाइन का एक खास आकर्षण यह है कि यह विभिन्न आकारों और शैलियों में बनाई जा सकती है, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार इसे अनुकूलित कर सकती हैं।
3. मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन एक बहुत ही लोकप्रिय और ध्यान आकर्षित करने वाला विकल्प है। इसमें जटिल गोलाकार आकृतियां और पैटर्न शामिल होते हैं, जो एक खूबसूरत कला का अहसास कराते हैं। मंडला आर्ट डिजाइन में ज्यामितीय आकारों का उपयोग होता है, जिससे यह बहुत आकर्षक लगती है। इसे लगाने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन एक बार जब यह लग जाती है, तो यह निश्चित रूप से सभी का ध्यान आकर्षित करती है। मंडला आर्ट डिजाइन का एक और फायदा यह भी है कि यह आपको अपनी रचनात्मकता को दर्शाने का एक मौका देती है।
4. जाल वर्क मेहंदी डिजाइन
जाल वर्क मेहंदी डिजाइन भी एक बेहद आकर्षक विकल्प है। इसमें विभिन्न आकारों के जालों का उपयोग किया जाता है, जो हाथों या पैरों पर एक अद्भुत प्रभाव डालता है। जाल वर्क मेहंदी डिजाइन में आप विभिन्न पैटर्न्स और आकारों को जोड़कर एक अनोखा मेहंदी डिजाइन लुक प्राप्त कर सकती हैं। यह डिजाइन बहुत जल्दी लग जाती है, इससे हाथ भी भरे-भरे लगते हैं और रचने के बाद बहुत जल्दी गहरी भी हो जाती है।
5. कैरी मेहंदी डिजाइन
कैरी मेहंदी डिज़ाइन एक सरल लेकिन खूबसूरत विकल्प है, जिसमें आम के पेड़ की पत्तियों और फलों की आकृतियां बनाई जाती हैं। यह डिजाइन न केवल देखने में सुंदर होती है, बल्कि यह खासतौर पर त्योहारों के दौरान बहुत ही ट्रेडिशनल फीलिंग देती है। इसे जल्दी से लगाया जा सकता है और यह हर किसी पसंद आ जाती है। कैरी मेहंदी को सजाने के लिए आप इसमें विभिन्न रंगों के स्पार्कल्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, जिससे यह और भी आकर्षक बन जाती है।
अहोई अष्टमी की आप सभी को शुभकामनाएं। इन डिजाइन को आप अपने व्यक्तित्व और रचनात्मकता के अनुसार मैच कर सकती हैं। तो इस अष्टमी, मेहंदी लगवाने के लिए ऊपर दिखाई गईं डिजाइंस को जरूर ट्राई करें और अपने त्योहार को और भी खास बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों