महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी चार चांद लगा देती है। खासतौर पर जब कोई तीज-त्योहार आता है तो महिलाएं मेहंदी से अपने हाथों को सजा लेती हैं, फिर बात जब सावन के महीने की हो तो पूरे महीने ही छोटे बड़े तीज-त्योहार आते रहते हैं। ऐसे में महिलाएं मेहंदी की नई डिजाइंस की तलाश में रहती हैं। दिवाली का त्योहार भी नजदीक ही है। ऐसे में यदि आप भी मेहंदी की डिजाइंस तलाश रही हैं, तो यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें और तस्वीरे देखें।
मेहंदी में कई तरह की परंपरिक डिजाइंस हैं, मगर केरी डिजाइंस का क्रेज महिलाओं में कभी कम नहीं हुआ है। मजे की बात तो यह है कि केरी डिजाइंस को हम किसी भी मेहंदी डिजाइंस के साथ क्लब कर सकते हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग तरह से केरी डिजाइंस बनाना सिखाएंगे, जिनसे आप मात्र 10 मिनट में ही अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।
मिनिमल डिजाइन की मेहंदी हाथों में लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीक मेहंदी से आप केरी का डिजाइन आसानी से बना सकती हैं। इस तरह की केरी डिजाइन को आप बेल की तरह फ्रंट और बैक हैण्ड के लिए आसानी से बना सकती हैं।
केरी के डिजाइन के साथ आप एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इस तरह से जाल का डिजाइन अपने हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन खासकर लम्बे हाथ और लंबी उंगलियों पर खूबसूरत नजर आता है। वहीं अगर आपके हाथ चौड़े हैं तो जाल की चौड़ाई भी कम ही रखें।
अगर आपको अरेबिक मेहंदी डिजाइन अच्छी लगती है, तो आप केरी की मदद से इस डिजाइन को पूरा कर सकते हैं। आप इसके साथ मोर डिजाइन, चौक डिजाइन और फूल पत्ती डिजाइन को भी ऐड ऑन कर सकती हैं। आप केरी को अंदर से भरने के लिए चेक डिजाइन, फूल-पत्ती आदि बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: केवल 10 मिनट में लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन
हाथों के बैक में आप केरी की ब्रेसलेट डिजाइन भी बना सकती हैं। इसके लिए आप बीच में कोई गोल डिजाइन बनाएं और आगे पीछे केरी डिजाइन बनाएं। यह आपको तय करना है कि छोटी-बड़ी आप कैसी केरी डिजाइन बनाना चाहती हैं। आप केरी को अंदर से गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन से भर सकती हैं। यह आसान भी है और कम समय में आपकी मेहंदी डिजाइन पूरी भी हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: Hariyali Teej Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर छोटे हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
अगर आपको केरी के अंदर डिजाइन बनाने में दिक्कत महसूस होती है या फिर आप यह तय नहीं कर पाती हैं कि किसी तरह की डिजाइन से केरी को भरा जा सकता है, तो आपको एक बार यह तस्वीर जरूर देखनी चाहिए। इस तस्वीर में कई तरह की डिजाइन हैं, जिनसे आप केरी को भर सकती हैं।
फूल और केरी को मिक्स करके आप मेहंदी की डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। इसके साथ आप कलियां भी बना सकती हैं,जो आपकी मेहंदी डिजाइन को हैवी लुक देंगी, साथ में डिजाइन को जल्दी पूरा भी कर देंगी। अगर आप बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहती हैं तो आप केरी की ब्रॉड डिजाइन बनाएं और उसके उसके अंदर दूसरी डिजाइन फिल कर दें।
आप केरी के साथ फूल और कली बना रही हैं और उसके अंदर कोई डिजाइन डालना नहीं चाहती हैं तो आप शेडेड मेहंदी डिजाइन का चुनाव करें। बेस्ट होगा कि आप केरी को किसी विशेष डिजाइन से भर लें और फूल को शेड इफेक्ट दे दें।
अगर आप कैरी के अंदर कोई विशेष डिजाइन नहीं बनाना चाहती हैं और जल्दी से उसे भरना चाहती हैं, तो एक बार ऊपर दिखाई गई तस्वीर को देखें। इसमें कैरी के अंदर चेक की डिजाइन बनाई गई है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन जल्दी भी बन जाएगी और देखने में भी अच्छी लगेगी।
यह सभी मेहंदी डिजाइंस बहुत कम समय में हाथों पर लगाई जा सकती हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।