साल भर में कई एकादशी आती हैं, मगर कुछ एकादशी विशेष महत्व रखती हैं और 10 जून 2022 को पड़ने वाली निर्जला एकादशी भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, एकादशी का जो भी व्रत रखते हैं, वह निर्जला एकादशी को पर्व की तरह मनाते हैं।
वैसे तो यह व्रत महिला और पुरुष कोई भी रख सकता है, मगर महिलाओं के लिए जैसे हर पर्व खास होता है, वैसे ही निर्जला एकादशी का भी अलग ही क्रेज हैं। बेशक इस दिन महिलाओं बहुत अधिक श्रृंगार न करें, मगर मेहंदी तो जरूर ही लगाती हैं।
यदि आप भी निर्जला एकादशी के दिन हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं और कोई बेहद आसान सी मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो आज हम आपको मात्र 10 मिनट में लग जाने वाली गोल टिक्की मेहंदी की कुछ डिजाइंस दिखाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: कंघी से लेकर भिंडी तक, इन 3 चीजों की मदद से बनाएं स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन
अगर आप बैक साइड में मेहंदी लगाने के लिए कोई आसान डिजाइन तलाश रही हैं, तो आप इस तस्वीर को देखें। इस डिजाइन को हाथों पर उकेरने के लिए आपको बस 4-5 डबल कर्व लाइन खींचनी है और फिर लाइन के ऊपर आप छोटी या बड़ी गोल टिक्की बना सकती हैं। इस तरह से आपकी यह डिजाइन कंप्लीट हो जाएगी।
इस तस्वीर में भी गोल टिक्की मेहंदी की आसान डिजाइन दिखाई गई है। इसके लिए आपको एक बड़ा सा गोला बनाना है और फिर उसकी गोलाई में आप कोई भी आसान डिजाइन बना सकती हैं। इस डिजाइन को और भी निखारने के लिए आप उंगलियों की टिप को मेहंदी से भर सकती हैं, साथ ही कलाई में भी ब्रेसलेट नुमा गोल टिक्की मेहंदी लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: S अक्षर से लगाएं आसान मेहंदी डिजाइन
अगर आप अपनी हथेलियों पर गोल टिक्की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो आपको एक बार ये मेहंदी डिजाइन जरूर देखना चाहिए। आप एक बड़ी गोल टिक्की बना कर उसकी गोलाई में मेहंदी की सुंदर सी डिजाइन लगाना चाहिए। इससे आपकी पूरी हथेली भर जाएगी। आप उंगलियों की टिप्स पर भी इसी तरह की डिजाइन लगा सकती हैं।
गोल टिक्की मेहंदी में आप फूलों की डिजाइन भी बना सकती हैं। इस तस्वीर में बहुत ही सिंपल गोल टिक्की फ्लोरल मेहंदी डिजाइन नजर आ रही है। इस डिजाइन के लिए आपको मेहंदी की कीप भी नहीं चाहिए होगी। आप किसी मोटी लकड़ी के छोटे से टुकड़े या फिर माचिस की तीली से यह मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।
आप गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन हाथों में लगा कर आप ईयर बड की मदद से उसे एक नया अंदाज दे सकते हैं। यह भी बहुत ही आसान मेहंदी डिजाइन है, जिसे वे लोग भी लगा सकते हैं, जिन्हें मेहंदी लगाने का तजुर्बा भी नहीं है।
उम्मीद है कि आपको ये मेहंदी डिजाइन पसंद आए होंगे। इस आर्टिकल को शयेर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।