हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी को हाथों और पैरों पर लगाया जाता है। तीज त्यौहार की बात करें तो कल हरियाली तीज (Hariyali Teej) है और इस मौके पर सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और तैयार होकर पूजा करती हैं।
वहीं घर के कामकाज के कारण कई बार हमें बाहर जाकर मेहंदी लगवाने का समय नहीं मिल पाता है और इसी वजह से हम कई बार समय पर मेहंदी भी नहीं लगवा पाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ ऐसे आसान डिजाइंस, जिन्हें आप केवल 5 मिनट के अंदर-अंदर अपने हाथों पर लगा पाएंगी और अपने हाथों की शोभा बढ़ा पाएंगी। साथ ही बताएंगे इन डिजाइंस को हाथों पर लगाने का आसान तरीका।
देखने में ये मेहंदी डिजाइन कई बार थोड़ा मुश्किल जरूर नजर आता है, लेकिन इस तरह का डिजाइन आपके हाथों को बेहद खूबसूरत बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप डॉट-डॉट मेहंदी से ज्वेलरी का कोई स्टाइल जैसे ब्रेसलेट, हाथ फूल जैसे कई डिजाइन आसानी से बना सकती हैं।
अगर आप वर्किंग हैं और मेहंदी लगवाने का ज्यादा समय नहीं है तो ऐसे में आप फ्लावर बेल मेहंदी डिजाइन को इस हरियाली तीज पर लगा सकती हैं। इसमें आप बड़े-बड़े फूलों का डिजाइन हाथ के पीछे वाले हिस्से पर लगाएं। इसके साथ डॉट चेन डिजाइन को क्रिएट करें। उंगलियों पर भी इसी तरीके के डिजाइन को क्रिएट करें। 5 मिनट इस डिजाइन से आपके हाथ सज जाएंगे। आप चाहे तो लाल कलर वाली मेहंदी से भी इस डिजाइन को लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास
जाल मेहंदी हाथों के आकर के हिसाब से बनाना जरूरी होता है। वहीं जाल के लिए ज्यादातर कम चौड़ाई वाले डिजाइन को ही चुना जाता है और इस तरह का डिजाइन लगभग हर तरह के हाथों पर खूबसूरत भी नजर आता है। आप चाहे तो जाल के अंदर शेडिंग कर सकती हैं और आस-पास बॉर्डर बनाने के लिए फूल-पत्ती डिजाइन को बना सकती हैं।
अगर आपको भरे हाथ वाली मेहंदी लगाना पसंद नहीं हो तो ऐसे में आप साइड बेल वाली मेंहीद डिजाइन को इस हरियाली तीज पर लगवा सकती हैं। इसके लिए आप पत्तियों का डिजाइन भी क्रिएट करा सकती हैं वरना मोर डिजाइन भी इस तरीके की बेल में अच्छा लगता है। उंगलियों के लिए सिंपल डिजाइन चूज कर सकती हैं।
इस तरह का मेहंदी डिजाइन बनाना भी काफी आसान है, लेकिन आप चाहे तो उंगलियों के लिए बारीक पैटर्न वाला कोई अलग डिजाइन बना सकते हैं। वहीं गोल टिक्की का डिजाइन बनाने के लिए आप छोटे साइज वाली चूड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : छोटी उंगलियों पर खूब जचेंगे बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
बेल में आपको कई तरह के पैटर्न्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप मॉडर्न लुक वाली मेहंदी के साथ-साथ अपना कीमती समय भी बचाना चाहती हैं तो इस तरीके के मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। इसमें आप फूल-पत्ती के अलावा केरी डिजाइन भी बना सकती हैं। साथ ही इसे आकर्षक बनाने के लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको हरियाली तीज पर सिर्फ 5 मिनट में बनने वाले ये मेहंदी डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।