23 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं और सावन का महीना आते ही त्योहारों की झड़ी लग जाती है। सावन में अधिकांश त्योहार महिलाओं से जुड़े होते हैं, जिनमें से तीज सबसे प्रमुख होता है। इस पर्व पर महिलाएं सजती-संवरती हैं और बिना मेहंदी के महिलाओं को श्रृंगार अधूरा ही समझा जाता है।
मेहंदी से जुड़े कई धार्मिक महत्व भी हैं, इसलिए तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाना महिलाएं बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। जाहिर है, तीज के त्योहार पर भी महिलाएं मेहंदी लगाती हैं और अभी से उसके लिए डिजाइंस भी तलाशने लग गई हैं। इसलिए आपकी मदद करने के उद्देश्य से हम आपको कुछ मेहंदी आर्टिस्ट्स की मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे।
मेहंदी की सबसे लोकप्रिय डिजाइंस में फूल-पत्ती का नाम भी आता है, इसलिए आज हम आपको फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे।