herzindagi
Lohri bangles designs

Yellow Bangles Designs: लोहड़ी के लिए ढूंढ रही हैं पीले रंग की खूबसूरत चूड़ियां, यहां देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

Yellow Chooriyan Designs: लोहड़ी पर अपने एथनिक लुक को शानदार बनाना है, तो बाजार से पीले रंग की चूड़ियों की ये डिजाइंस जरूर ले आएं। इससे आपको जबरदस्‍त लोहड़ी लुक मिल जाएगा। 
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 19:39 IST

Yellow Bangle Designs Pictures: लोहड़ी के त्‍योहारा पर महिलाएं श्रृंगार न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है और श्रृंगार चूड़ियों के बिना अधूरा है। लोहड़ी के त्‍योहार पर पीले रंग का महत्‍व बढ़ जाता है, इसलिए बाजार में आपको पीले रंग की खूबसूरत चूड़ियों के डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इन्‍हें आप किसी भी सूट, लहंगे या साड़ी के साथ पहन सकती हैं। चलिए हम आपको पीली चूड़ियों की कुछ बहुत ही सुंदर डिजाइंस दिखाते हैं, जो आप किसी भी कंगन के साथ मिक्‍स मैच करके पहन सकती हैं और अपने लोहड़ी लुक को परफेक्‍ट बना सकती हैं।

लोहड़ी के लिए कांच की किरकी वाली पीली चूड़ियां

कांच की चूड़ियों में आपको बहुत सारी वेराइटी मिल जाएगी। मगर सबसे ज्‍यादा इसमें किरकरी वाली डिजाइन को पसंद किया जाता है। इस तरह की डिजाइन वाली पीली चूड़ियों को आप मोती के भारी कंगन के साथ अगर पहन लें, तो आप सिंपल लुक में भी जलवे बिखेर सकती हैं। आपके हाथ इतने ज्‍यादा खूबसूरत लगेंगे कि लोगों की नजरें भी नहीं हटेंगी। किरकी वाली कांच की चूड़ियों में आपको स्‍पार्कल के डॉट्स देखने को मिल जाएंगे, जो चूड़ियों की खूबसूरती को चार गुना बढ़ा देंगे। आपको बाजार में यह चूड़ियां 20 रुपये से लेकर 50 रुपये दर्जन तक में मिल जाएंगी।

yellow bangles for ladies

लोहड़ी के लिए मेटल की मोती वाली पीली चूड़ियां

मेटल में भी आपको पीली चूड़ियां मिल जाएंगी, जिसमें आपको लहरिया, मोती और दानेदार डिजाइंस मिल जाएंगी। इन डिजाइंस में सबसे ज्‍यादा लेटेस्‍ट है मोती कटिंग वाली चूड़ियां। इनके साथ आप डिजाइनर ऑक्‍सीडाइज कंगन कैरी कर सकती हैं। आपको बाजार में इस तरह की चूड़ियों में भी स्‍पार्कल डिजाइन मिल जाएगी। लोहड़ी पर शॉर्ट कुर्ती और पटियाला सलवार के साथ आप इस तरह का चूड़ी सेट पहन सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां आपको बाजार में 50 रुपये से लेकर 100 लोहड़ी के लिए रुपये दर्जन तक मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Pink Bangle Designs For Women: डार्क कलर साड़ी के साथ खूब जचेंगी पिंक रंग की चूड़ियां, देखें डिजाइंस

 chooriya designs for lohri

लोहड़ी के लिए कांच की सिंपल पीली चूड़ियां

कांच की सिंपल चूड़ियों को तो आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इनके साथ आप अगर किसी और कलर की चूड़ियों का कॉम्‍बिनेशन बना लें या फिर किसी लाक के कंगन के साथ इन्‍हें पहनें, तो आपके हाथ इतने ज्‍यादा खूबसूरत लगेंगे कि आपकी खुद की निगाहें भी हाथों पर से नहीं हटेगी। अच्‍छी बात यह है कि इसमें भी आपको तरह-तरह की कटिंग वाली चूड़ियां मिल जाएंगी। बाजार में इनका रेट 10 रुपये से लेकर 25 रुपये दर्जन तक है।

beautiful yellow chooriya designs

लोहड़ी के लिए ट्रांसपेरेंट कांच की पीली चूड़ियां

कांच की चूड़ियों में अब आपको बहुत सारे नए प्रयोग देखने को मिल जाएंगे। आजकल बाजार में क्रिस्‍टल कटिंग वाली ट्रांसपेरेंट चूड़ियां मिल जाएंगी। इन्‍हें आप घुंघरू वाले कंगन के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के चूड़ी सेट को आप किसी भी हैवी सूट और साड़ी आदि के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां आपको 30 रुपये से लेकर 70 रुपये दर्जन तक बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bangle Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहनें रेड कलर की चूड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

glass bangle designs

तो आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरूर बताइएगा। इस तरह के और भी स्‍टाइल से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।