साल भर के इंतजार के बाद महाशिवरात्रि का त्योहार एक बार फिर आ गया है। इस शुभ दिन को हर हिंदु परिवार में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन घर-घर में भगवान शिव-पार्वति के विवाह का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भी सोलह श्रृंगार करती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं। हालांकि, इस दिन हर शिव-भक्त अपने प्रभु की भक्ती में लीन होकर घर को सजाता है और खुद भी अच्छे वस्त्र पहनता है। महिलाओं के लिए यह पर्व और भी खास होता है, क्योंकि इस दिन उन्हें मेहंदी लगाने का भी अवसर मिलता है। इस दिन शगुन की मेहंदी लगाने को शुभ भी माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस महा पर्व पर मेहंदी लगाने के बारे में सोच रही हैं, तो आज हम आपको गोल टिक्की मेहंदी की कुछ बेहद आसान और जल्दी लग जाने वाली डिजाइंस दिखाएंगे और उन्हें बनाने का तरीका भी समझाएंगे। आपको बता दें कि रचने के बाद गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।
गोल टिक्की मेहंदी का प्रचलन सदियों पुराना है। अगर मेहंदी लगाने का समय नहीं है और हाथों को शगुन के लिए मेंहदी से पीला भी करना है, तो गोल टिक्की मेहंदी लगाना सबसे अच्छा विकल्प है। यह मेहंदी बहुत असान भी है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में हथेली के केंद्र में गोल टिक्की बनाई जाती है। ज्योतिष के आधार पर हथेली के केंद्र में राहु ग्रह होता है। राह एक छाया ग्रह है और यह स्वभाव से गरम होता है, इसे शांत करने और ठंडा रखने के लिए मेहंदी लगाना एक अच्छा विचार हो सकता है। ऐसे में गोल टिक्की मेहंदी को केवल फैशन नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया है।
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत और सजीली लगती है। इसमें बहुत सारे डिजाइंस आपको देखने को मिल जाएंगे। मंडला एक ऐसी कला है, जिसे दीवारों पर किया जाता है। आप इसकी घनी और बारीक डिजाइंस को हाथों पर भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको हाथेली के केंद्र में एक गोल टिक्की बननी है और फिर आप उसकी गोलाई में तरह-तरह की अन्य डिजाइंस भी बना सकती हैं। वैसे तो आप मंडला आर्ट में छोट बड़े कैसे भी मोटिफ्स बना सकती हैं, मगर सबसे बेस्ट लगती है बड़ी मंडला आर्ट, जिससे पूरा हाथ कवर हो जाता है। आप मेंदी के कोन के माध्यम से कई परतों में भी मंडला डिजाइन बना सकती हैं। रचने के बाद यह बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।
यदि आप लाइटऔर मिनिमलिस्टिक मेहंदी डिजाइन पसंद करती हैं, तो हथेली के केंद्र में एक बड़ा और सिंपल सा गोल आकार बनाएं और उसे मेहंदी से भर दें। इसके बाद आप उंगलियों की टिप से लेकर हाफ लंबाई तक मेहंदी की डिजाइन बनाएं। आप इसके लिए बॉर्डर मेहंदी, कैरी मेहंदी या फिर किसी अन्य डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। आप उंगलियों पर अलग-अलग पैटर्न से सजावट भी कर सकती हैं। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए आदर्श है जो ज्यादा देर तक बैठ कर मेहंदी नहीं लगवा सकती हैं, मगर शगुन की मेहंदी भी लगवाना चाहती हैं।
हथफूल एक बहुत ही खूबसूर गहना है, जो महिलाएं हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए पहनती हैं। आप मेहंदी में भी इसकी डिजइन बना सकती हैं। यहां आप गोल टिक्की को आधार बनाकर हाथों पर खूबसूरत और बड़ी सी डिजाइन खीच सकती हैं। इसमें आप चेन, झूमर और फूल-पत्तियों की बेल डिजाइन बना सकती हैं। अगर आप नई नवेली दुल्हन हैं और शादी के बाद पहली बार महाशिवरात्रि का त्योहार आया है, तो मेहंदी की यह डिजाइन आप बैक पर लगा सकती हैं। यह डिजाइन दिखने में बेहद क्लासिक और रॉयल लगती है, खासकर नई दुल्हनों के लिए यह परफेक्ट रहता है। महाशिवरात्रि के लिए यह डिजाइन इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें परंपरा और ट्रेंड का खूबसूरत संगम नजर आता है।
हथेली के केंद्र में गोल टिक्की बना कर आप उसके चारों तरफ फूलों की बेल बना सकती हैं। इतना ही नहीं, आप हथेली पर 4 से 5 गोल टिक्की रखकर उसमें रेखाएं खींच कर फूल बना सकती हैं। अगर आप इस तरह की डिजाइन बना रही हैं, तो आपको बता दें कि इस डिजाइन में मुख्य टिक्की के चारों ओर फूलों की पंखुड़ियां बनाई जाती हैं, जिससे यह देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। आपको बता दें कि फूलों की डिजाइन शुभता और स्त्रीत्व का प्रतीक होते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक त्योहार पर इस डिजाइन कोलगाना बहुत अच्छा माना जाता है।
अगर आप पारंपरिक गोल टिक्की को मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो अरेबिक स्टाइल आपके लिए बेस्ट है। इस डिजाइन में गोल टिक्की के चारों ओर फ्लोरल बेल-बूटों, पत्तियों और घुमावदार लाइनों का प्रयोग किया जाता है, जो इसे बेहद ग्रेसफुल बनाते हैं। यह मेहंदी डिजाइन बहुत जल्दी बनती है और देखने में बहुत ही एलिगेंट लगती है।
महाशिवरात्रि के मौके पर गोल टिक्की मेहंदी लगाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि यह आध्यात्मिक और सौंदर्य दोनों का खूबसूरत संगम है। तो इस बार महाशिवरात्रि पर अपनी हथेलियों को गोल टिक्की मेहंदी से सजाएं और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें।
आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
इसे जरूर पढ़ें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।