
हर साल की तरह इस साल भी लोहड़ी का फेस्टिवल बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा। अगर आपकी बहु की भी इस साल पहली लोहड़ी है और आप उसे गिफ्ट में कुछ खास देना चाहती हैं, तो अब आपको गिफ्ट को लेकर और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट बिछिया डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी बहु को गिफ्ट कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
इस साल अपनी बहु को लोहड़ी पर अगर आप भी कुछ गिफ्ट देना चाहती हैं, तो अब आप उसे इस तरह की खूबसूरत ग्रीन एंड रेड स्टोन सिल्वर बिछिया गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसी बिछिया डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी या आप इसे सुनार के यहां से भी खरीद सकती हैं। बहु को गिफ्ट करने के लिए इस तरह की बिछिया एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।

आप इस साल लोहड़ी पर अपनी बहु को इस तरह की खूबसूरत अडजस्टेबल स्टर्लिंग सिल्वर पीकॉक डिजाइन बिछिया भी गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसी बिछिया की डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी बहु को भी बहुत पसंद आएगी। इसे भी आप सुनार के यहां डिजाइन करवा सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं। ऐसी डिजाइंस आपकी बहु को बहुत पसंद आएगी।

आप चाहें, तो इस तरह की खूबसूरत सिल्वर मल्टीकलर फ्लावर शेप बिछिया भी अपनी बहु को गिफ्ट में दे सकती हैं। इसे पहनकर आपकी बहु अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आप अगर इसे चांदी में बनवाने का सोच रही हैं, तो नजदीकी बाजार में आप इसे सुनार के यहां डिजाइन करवा सकती हैं। इसके अलावा आपको इस तरह की बिछिया आर्टिफिशियल भी मार्केट में मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- Ajmeri Payal Ke Designs: पैरों की खूबसूरती बढ़ा देंगे अजमेरी पायल डिजाइंस, डेली वियर में पहनने के लिए भी है बेस्ट
अगर आप इस साल लोहड़ी को यादगार बनाना चाहती हैं, तो अब आप अपनी बहु को इस लोहड़ी खूबसूरत सिल्वर फ्लावर टो रिंग बिछिया गिफ्ट कर उसे खुश कर सकती हैं। ऐसे बिछिया डिजाइन आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे या आप इसे ऑफलाइन नजदीकी बाजार से सुनार के यहां बनवाकर गिफ्ट कर सकती हैं। यह आपकी बहु के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

अगर आपकी बहु की पहली लोहड़ी है और आप उसे गिफ्ट में कुछ देना चाहती हैं, तो साड़ी या सूट देने के बजाय आप उसे इस तरह की खूबसूरत सिल्वर बिछिया भी गिफ्ट कर खुश कर सकती हैं। ऐसे बिछिया डिजाइंस आपकी बहु की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी। इसे आप सुनार के यहां बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
-1768216766525.jpg)
यह भी पढ़ें- Silver Earrings For Girls: बेटी के लिए अभी से खरीदें ऐसे सिल्वर टॉप्स इयररिंग, देखें एक से एक डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।