Rangoli Designs for Jagannath Rath Yatra 2024: त्योहार पर भगवान के आगमन और स्वागत के लिए लोग अपने घर को साफ करने के साथ ही फूल-माला की मदद से सजाते हैं। इसके साथ ही हर कोई भगवान की पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं। भारत देश छोटे से लेकर बड़े हर एक त्योहार को बेहद ही खास तरीके से मनाया जाता है। इस क्रम ओडिशा राज्य में मनाया जाने वाला पर्व जगन्नाथ रथ यात्रा को देखने और भगवान के दर्शन का इंतजार भक्त पूरे वर्ष करते हैं। ऐसे में लोग भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के दर्शन देने की खुशी में लोग अपने घर के द्वार और आंगन में रंगोली डिजाइन बनाते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा के चौथे दिन पर इन रंगोली को बनाकर भगवान को प्रसन्न कर सकती हैं।
अगर आपके घर के बाहर ज्यादा जगह है तो यह रंगोली बहुत ही सुंदर लगेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले रंगोली के ऊपर का हिस्सा मंदिर बनाएं। ऐसा करके आप इसे जल्दी बना सकती हैं। चॉक की मदद से मंदिर का रॉ डिजाइन बनाएं। अब मंदिर में भगवान जगन्नाथ और सुभद्रा की तस्वीर में उनका चेहरा और आंख बनाएं। इसके बाद फेविकोल बोतल की मदद से डॉट रखते हुए नीचे का गोला बनाकर उसे मेहरून और पीले रंग से भरकर सजाएं। इसके बाद डॉट बनाते हुए गोले के बाहर का हिस्सा पूरा करें। अब इन डॉट को माचिस की तीली या उंगली की मदद से अंदर की ओर खींचते हुए फूल बनाएं। डिजाइन को और आकर्षक बनाने के लिए फूल के बगल में पत्ती बनाते हुए पूरा करें।
घर के आंगन व मुख्य द्वार पर आप भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा, बलभद्र के चेहरे की इस आकृति की रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए सबसे चाक की मदद सबसे पहले आयताकार बॉक्स बनाएं। अब उसके नीचे फेविकोल बोतल की मदद से डाट बनाते हुए आधा गोला बनाएं। इसके बाद ऊपर के हिस्से में भगवान की चेहरा बनाएं। चेहरा बनाने के बाद उनके सिर तिलक आकृति बनाते हुए कमल का फूल बनाएं। रंगोली को सुंदर बनाने के लिए पत्ती और फूल बनाकर सजाएं। डिजाइन पूरा करने के भगवान को आप अपने हिसाब से सजा सकती हैं जैसा ऊपर की चेहरा में नजर आ रहा है।
जगन्नाथ रथ यात्रा के मौके पर आप अपने मंदिर के द्वार पर आप 10 मिनट में रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले चॉक की मदद से रॉ मंदिर डिजाइन बनाकर तैयार कर लें। अब पटरी की मदद से मंदिर के बाहर का हिस्सा बनाकर उसके ऊपर त्रिभुजाकार देकर उसके ऊपर ध्वज बनाएं। इसके बाद नारंगी रंग से भरें। इसके बाद मंदिर के दो किनारे पर फेविकोल बोतल की मदद से बिंदी रखते हुए उसे पेन की मदद से दबाएं। अब इसके अंदर भगवान जगन्नाथ की चेहरा बनाकर उसे रंग की मदद से पूरा करें। मंदिर को रथ का आकार देने के लिए नीचे के हिस्से में भूरे रंग की मदद से पहिया बनाएं। रंगोली को आकर्षक लुक देने के लिए किनारे पर दीपक जलाकर सजाएं। इस रंगोली को आप बेहद ही कम समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- रथ यात्रा के खास मौके पर घर के आंगन में बनाएं भगवान जगन्नाथ के चेहरे की रंगोली, जानें बनाने का तरीका
घर के मुख्य द्वार और आंगन के बीच आप भगवान जगन्नाथ रथ की रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले चॉक की मदद से गुम्बद के आकार में आकार का हिस्सा बनाएं। इसके बाद नीचे को हिस्से को सी (C) आकार में बनाते हुए पूरा करें। इसके लिए आप नीला, सफेद, नारंगी और हरा रंग का उपयोग करें। इसके बाद गुम्बद वाले हिस्से में कलश का आकार देते हुए पूरा करें। बीच के भाग में जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की तस्वीर बनाकर उसमें रंग भरकर पूरा करें।
अब नीचे के हिस्से में पटरी की मदद से लाइन बनाएं। इसके बीच में नारंगी रंग की मदद से फूल की कली बनाएं। अब फेविकोल बोतल की मदद डॉट डिजाइन देकर बैठक आसान बनाएं। इसके बाद सी वाले हिस्से में दो किनारे में नारंगी और बीच में हरा गुलाबी रंग भरकर उंगली की मदद से डिजाइन बनाएं। इस तरह से आप इस डिजाइन को पूरा कर सकते हैं।
मंदिर के द्वार पर आप इस रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए फेविकोल बोतल की मदद से डॉट रखते हुए पूरा गोला बनाएं। अब इसके बीच में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा का चेहरा बनाकर उसे सजाएं। इसके बाद भगवान के तस्वीर के नीचे आधा गोला बनाकर दो गोल आकार बनाकर उसे सजाएं।
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के मौके पर मंदिर के द्वार पर आप इस रंगोली को बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पटरी की मदद से लंबा त्रिभुज बनाकर पूरा करें। इसके बाद लाल रंग की मदद से इसे पूरा भरें। अब पीले रंग की मदद से पट्टी बनाएं। बीच के हिस्से पर भगवान जगन्नाथ का चेहरा बनाकर उसे सजाएं। रथ का आकार देने के लिए नीचे के हिस्से में दो अलग रंग से डॉट बनाएं। अब माचिस की मदद से उसे अंदर की ओर खीचते हुए फूल का आकार दें। इसके साथ ही बीच के हिस्से में पीले रंग की पट्टी बनाकर उस लाल रंग के डॉट बनाते हुए पेन के निचले हिस्से से दबाएं।
भगवान जगन्नाथ के रथ और मंदिर की रंगोली आप मंदिर के द्वार पर बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मोर का आकार बनाएं। इसके बाद किनारे के हिस्से डॉट रखते हुए पेड़ की शाखा और पत्ती को पेन के निचले हिस्से से दबाते हुए आकार दें। इसके बाद बीच के हिस्से में भगवान जगन्नाथ का चेहरा और बगल में तीन रथ बनाएं। रंगोली को और आकर्षक बनाने के लिए भगवान के ऊपर फूल और मोर पंख बनाते हुए नीचे कमल का फूल बनाएं। इसके बाद दीपक रखकर इसे और सुंदर बनाएं। इस रंगोली को आप कम समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-10 मिनट में बनाएं ये आसान कमल रंगोली डिजाइन, देखने वाले लोग करेंगे तारीफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Instagram (Rangoli nation)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।