Jagannath Face Rangoli Designs 2024: त्योहारों के शुरू होते ही हर घर में एक पॉजिटिव माहौल बन जाता है। ऐसा लगता है कि जैसे हर कोई भगवान की भक्ति में लीन हो गया है। यही वजह है कि हमारे देश में त्योहारों को एक खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। ओडिशा में हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा को बड़े स्तर पर मनाया जाता है। आज जगन्नाथ यात्रा का दूसरा दिन है। ऐसे ही इस यात्रा को खास बनाने के लिए हर कोई अपने घर के आंगन में भगवान जगन्नाथ के रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। आप इस बार उनके चेहरे के रंगोली डिजाइन को अपने आंगन में बनाएं। चलिए आपको बताते हैं किस डिजाइन को आप अपने घर में बना सकते हैं।
जगन्नाथ भगवान के चेहरे की आकृति आप फूल माला के साथ क्रिएट कर सकती हैं। इसमें पहले इनके चेहरे के डिजाइन को बनाना है। इसके बाद इनके सिर के ऊपर मोर पंख के डिजाइन को बनाना है। इसके बाद नीचे की तरफ फूल माला का डिजाइन बनाना है। आप इनके हाथों में शंख और चक्र का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके घर का आंगन सुंदर लगेगा।
भगवान जगन्नाथ के चेहरे का चित्र आप अपने घर की पूजा में बना सकते हैं। इसके लिए पहले आपको मोर की आकृति को तैयार करना है। इसके बाद इसके बीच में भगवान जगन्नाथ के चेहरे के डिजाइन को बनाना है। फिर इसमें तीन रथ को बनाना है। इसके बाद इस रंगोली को और भी सुंदर बनाने के लिए कमल के फूल का डिजाइन और पत्तियों के डिजाइन को बनाना है। इसके बार अलग-अलग रंगों से इस रंगोली को पूरा करना है। इससे आपके घर की पूजा अच्छी लगेगी। इस तरह की रंगोली को बनाने के लिए आपको 30 मिनट लगेगा।
भगवान जगन्नाथ के चेहरे के चित्र को बनाने के लिए आपको पहले उनके आंख, नाक, मुंह और तिलक को डिजाइन करना है। इसके बाद इसकी गोलाकार में आकृति करके बाहर की तरफ मोर पंख के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसे आपको आधे हिस्से में डिजाइन करना है, जो हिस्सा आधा बचेगा उसमें फूल के साथ पत्तियों के डिजाइन को बनाना है। आप इसमें अपनी पसंद के कलर से इनके चेहरे को कलर कर सकती हैं। लेकिन मोर पंख के लिए वैसे ही कलर का इस्तेमाल करें। इससे यह रंगोली सुंदर के साथ-साथ आकर्षक नजर आएगी।
देखने में बेहद सुंदर और बनाने में उतनी ही आसान होती हैं, डॉट रंगोली डिजाइन (Dot Rangoli Designs)। इसे बनाने के लिए आपको बाजार में छोटी-छोटी कलर की बोतल मिल जाएंगी, जिसकी मदद से आसानी से इस डिजाइन को क्रिएट किया जा सकता है। इसके लिए पहले आपको एक चॉक लेना है और उससे रंगोली के डिजाइन को फर्श पर क्रिएट करना है। इसके बाद भगवान जगन्नाथ के चेहरे को रंग से पूरा करना है। फिर इसके आसपास डॉट के निशान बनाने हैं और इन्हें चम्मच या तिल्ली की मदद से फैलाना है। जैसे आप फूल और पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करते हैं, वैसे डिजाइन बनाना है। इस डिजाइन के बाद आपकी रंगोली अच्छी लगेगी। इसके आसपास आप दीये लगा सकती हैं। इससे आपके घर के आंगन की रौनक दोगुनी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs For Holi 2024: खराब चूड़ियों की मदद से 15 मिनट में बनाएं रंगोली के ये डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
भगवान जगन्नाथ के चेहरे की आकृति के लिए आप माचिस की तिल्ली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी आप रंगोली को सुंदर बना सकते हैं। इसके लिए आपको पहले डिजाइन को चॉक से फ्लोर पर बनाना है। इसके बार रंगोली के कलर इसमें डालें और माचिस की तिल्ली से इन्हें घुमावदार बनाएं। ऐसे ही डिजाइन को आपको पूरी रंगोली में बनाना है। बस चेहरे के कुछ हिस्से की आउटलाइन करके उसमें कलर भरना है। इस तरीके से रंगोली बनाएंगे, तो यह काफी सुंदर लगेगी। इस तरह के डिजाइन के लिए आप अलग-अलग कलर को चूज करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
हर भगवान को फूल बेहद प्रिय होते हैं। पूजा में इसका इस्तेमाल भी काफी होता है। अगर आप भी भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनके चेहरे की रंगोली को खास बनाने के लिए कमल के फूलों के डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इससे रंगोली अच्छी लगेगी। इसके लिए आपको भगवान के चेहरे के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके आसपास गोलाकार डिजाइन और कमल के फूलों को बनाना है। इसे आपको रंगों से और भी सुंदर बनाना है। इस रंगोली को बनाने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आपके घर खुद जगन्नाथ भगवान आए हैं।
इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
आप पत्तियों के डिजाइन के साथ भी भगवान जगन्नाथ के रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे यह रंगोली हरी रंगों से सजी नजर आएगी। इसके लिए आपको उनके चेहरे के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके बाद इसके आसपास पत्तियों के डिजाइन को बनाना है। इसमें अच्छा डार्क कलर करना है। फिर आसपास डार्क कलर को इस्तेमाल करके इनके चेहरे और पत्तियों के डिजाइन को अच्छे से हाइलाइट करना है। इस तरह के डिजाइन को घर के आंगन में बनाएंगे, तो आपको भी इसे देखकर अच्छा लगेगा।
इस बार जगन्नाथ यात्रा को खास बनाने के लिए आप घर पर भगवान के इस रंगोली के डिजाइन को क्रिएट करें। इससे आपका घर का आंगन अच्छा लगेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।