Easy Lord Jagannath Subhadra And Balabhadra Rangoli Designs: त्योहारों में घर-आंगन तभी अच्छे लगते हैं, जब वहां अलग-अलग डिजाइन की रंगोली बनाई जाती है। जगन्नाथ यात्रा का आज छठा दिन है। इस दिन भी आप अपने घर पर अलग तरह की रंगोली को तैयार कर सकती हैं। इससे आपके घर में पॉजिटिविटी आएगी। साथ ही, इससे आपका मन शांत रहेगा। आप अपने घर को सजाने के लिए सुभद्रा, बलभद्र और भगवान जगन्नाथ की रंगोली डिजाइंस को बना सकती हैं। चलिए आर्टिकल में बताते हैं, किस तरह के डिजाइन बनने के बाद अच्छे लगेंगे।
आप तस्वीर में नजर आने वाले डिजाइन को भी अपने घर के आंगन में बना सकते हैं। इसमें सुभद्रा, बलभद्र और भगवान जगन्नाथ मोर पर बैठे हुए हैं। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि यह हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। इस तरह के डिजाइन वाली रंगोली को बनाएंगे, तो आपके घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
आप अपने घर के आंगन में कमल के फूल पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। यह जब आप अपने घर के आंगन में बनाएंगे, तो यह बनने के बाद अच्छी लगेगी। इस तरह की रंगोली में आपको सिर्फ ने चेहरे के डिजाइन को फूल माला के साथ बनाना है, इसे जब आप बनाएंगी तो ऐसा लगेगा जैसे कमल के फूल पर आकर स्ंवय भगवान विराजमान है।
अगर आप भी अपने घर में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के साक्षात दर्शन पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इस तरह के रंगोली डिजाइन को घर के पूजा घर में बना सकते हैं। इसमें आपको मूर्ति की तरह से डिजाइन बनाना होगा। इसके लिए पहले आप एक चॉक से इनकी आकृति बनाएं। फिर उसमें रंग भरें। इस तरह की रंगोली से आपको भी ऐसा लगेगा कि साक्षात भगवान ने दर्शन दिए हैं।
आपके घर का आंगन बड़ा है, तो इसमें आप भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के चेहरे का रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली को अगर आप फूलों के साथ बनाएंगी, तो इससे रंगोली और भई सुंदर लगेगी। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए आपको कई सारे कलर और फूल लगेंगे। साथ ही, इसमें आप चाहें तो दीए भी लगा सकते हैं। इससे भी रंगोली सुंदर नजर आएगी।
आप मंदिर में बैठे हुए भगवान जगन्नाथ सुभद्रा और बलभद्र की रंगोली भी तैयार कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली भी बनने के बाद अच्छी लगती है। इसके लिए पहले आपको भगवान के आकार को तैयारा करना है। इसके बाद ऊपर की तरफ मंदिर के डिजाइन को बनाना है। इसके चारों तरफ आउटलाइन करनी है। आफ चाहें तो साइड में छोटा सा दीया भी बना सकती हैं। फूल और पत्तियों से इसे सजाना है। इस तरीके से आपकी रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं जगन्नाथ रथ रंगोली डिजाइन, देखते ही टिक जाएगी नजर
आप अपने घर में फूलों के साथ भी सुभद्रा, बलभद्र और भगवान जगन्नाथ की रंगोली फूलों से तैयार करके बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली बनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही इसमें जो डिजाइन क्रिएट किया जाता है, वह तिल्ली से बनाया जाता है। इससे रंगोली बनने के बाद अच्छी लगती है। आप चाहें, तो इस तरह की रंगोली को सुंदर बनाने के लिए आप आउटलाइन भी फूलों से कर सकते हैं।
आप अपने घर पर बैठे हुए सुभद्रा, बलभद्र और भगवान जगन्नाथ की रंगोली डिजाइंस को भी बना सकते हैं। इस तस्वीर में तीनों साथ बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही हर किसी के हाथ में अलग-अलग चीजें दी गई हैं। इनके आसपास घुमावदार डिजाइन से रंगोली को पूरा किया गया है। इस तरह की रंगोली भी आप घर पर बना सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।