यूक्रेन देश से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में जानें  

आजकल युद्ध के हालातों से जूझ रहा यूक्रेन कई और मायनों में भी दुनिया भर में चर्चित है। देश से जुड़ी कई ऐसी रोचक बातें हैं, जिनसे आप अंजान होंगे।

all about ukraine

पिछले कुछ समय से आप यूक्रेन(Ukraine) और रूस के युद्ध से जुड़ी खबरें सुन रहे होंगे। यही वजह है कि आजकल ये दोनों ही देश चर्चा का विषय बने हुए हैं। वैसे तो रूस के बारे में आप में से ज्यादातर लोग जानते होंगे, मगर यूक्रेन का नाम आप में से कई लोग पहली बार युद्ध जैसी चर्चा में सुन रहे होंगे। आज युद्ध के हालातों के बीच यूक्रेन में खतरे का माहौल है, लोग अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि यह हालात यूक्रेन में हमेशा से नहीं थे, कुछ समय पहले यूक्रेन बेहद सुरक्षित और खूबसूरत देशों में से एक था। इस युद्ध भरे माहौल के बीच आज के आर्टिकल में हम आपको यूक्रेन से जुड़े कई रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं यूक्रेन देश से जुड़ी इन जानकारियों के बारे में-

देश जो कभी हुआ करता था सोवियत संघ का हिस्सा-

ukraine and it's intresting facts

आप में से शायद बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि यूक्रेन कभी सोवियत संघ का हिस्सा था। मगर साल 1990 में यूक्रेन सोवियत संघ से अलग हो गया, इसके बाद से ही इस देश ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई।

खेती है देश की कमाई का अहम स्रोत-

unknown facts about ukraine

भारत एक कृषि प्रधान देश है, इस विषय में सभी जानते हैं। भारत की तरह यूक्रेन भी अपने यहां होने वाली खेती के लिए जाना जाता है। बता दें कि यूक्रेन में लोग बड़ी संख्या में खेती करते हैं, खेती यूक्रेन की कमाई का एक अहम स्रोत है। इतना ही नहीं खेती के मामले में यूक्रेन दुनिया भर में तीसरे नंबर पर आता है, यह खासियत भी यूक्रेन को यूरोप के बाकी देशों से अलग बनाती है।

यूरोप के बड़े देशों में से एक है यूक्रेन-

यूक्रेन यूरोप के सबसे बड़े देशों में से एक माना जाता है। जहां देश की 30 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है, वहीं बाकी 70 प्रतिशत की आबादी शहरों में रहती है। यूक्रेन के क्षेत्रफल के हिसाब से यहां की आबादी काफी कम है, मगर इसके बावजूद भी तकनीकी मामलों में यह अन्य यूरोपीय देशों से किसी भी मायने में कम नहीं है।

इसे भी पढ़ें-जानें भारतीय रेलवे से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में

यूक्रेन है खूबसूरत लड़कियों वाला देश-

women of ukraine

लड़कियों को खूबसूरती का बड़ा क्रेज होता है, यही वजह है कि लोग खूबसूरती के फैक्टर को भी ध्यान में रखते हैं। बता दें कि ऐसा माना जाता है कि दुनिया भर में सबसे खूबसूरत लड़कियां यूक्रेन में रहती हैं। इतना ही नहीं यहां की लड़कियां इंडिपेंडेंट भी हैं, जहां उन्हें खुद की पसंद के लड़के को डेट करने और जीवन जीने की पूरी छूट मिलती है।

भारी संख्या में हैं परमाणु हथियार-

unique facts about ukraine

युद्ध के माहौल को देखते हुए रूस और यूक्रेन के हथियारों की तुलना की जा रही है। बता दें कि परमाणु हथियारों के मामले में रूस की तरह यूक्रेन भी टॉप पर है। यूक्रेन परमाणु हथियार रखने के मामले में तीसरे नंबर पर आता है, एक यह भी वजह है जो दुनिया भर में यूक्रेन को चर्चा का विषय बनाती है।

इसे भी बढ़ें-जानिए केरल से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स, जिससे अब तक अनजान हैं आप

किलों के लिए फेमस है यूक्रेन-

यूक्रेन देश अपने यहां के खूबसूरत किलों के लिए भी जाना जाता है। यहां देश भर में करीब 5000 किले देखने को मिलते हैं। देश का कमियानेट्स पोडोल्स्की महल यूक्रेन के आकर्षक महलों में से एक है, यहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस किले के अलावा भी यूक्रेन में कई अन्य किले मौजूद हैं, जो दुनिया भर में काफी फेमस हैं।

देश की आधिकारिक भाषा-

यूक्रेन देश की आधिकारिक भाषा उक्रेनियन है, मगर यहां पर रूसी भाषा बोलने वाले लोग ज्यादा हैं। यही वजह है कि वहां के लोगों को उक्रेनियन और रूसी भाषा दोनों अच्छी तरह से आती है।

सबसे सस्ती मेडिकल शिक्षा-

medical education in ukraine

भारत में बच्चे को मेडिकल कॉलेज में पढ़ाना किसी संघर्ष से कम नहीं होता, मगर यूक्रेन की मेडिकल शिक्षा दुनिया भर में फेमस है। अन्य देशों के मुकाबले यूक्रेन में डॉक्टरी की पढ़ाई करना काफी सस्ता होता है, यही वजह है कि हर साल हजारों विद्यार्थी भारत से यूक्रेन डॉक्टर बनने का सपना लेकर जाते हैं और अपने सपने को पूरा करते हैं।

अंगूठी को लेकर यूक्रेन में अलग रीति रिवाज-

पूरी दुनिया में अंगूठी बायें हाथ में पहनाई जाती है, मगर यूक्रेन में इसके उलट दायें हाथ में पहनाई जाती है। ऐसे ही कई और छोटे रीति-रिवाज है जो यूक्रेन में अलग हैं।

इस धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या है सबसे ज्यादा-

वैसे तो यूक्रेन में कई धर्मों के लोग रहते हैं, मगर यहां पर सबसे ज्यादा संख्या ईसाइयों की है। ईसाई धर्म के लोग यहां बहुसंख्यक हैं, इसके अलावा यहां मुस्लिमों की आबादी भी काफी ज्यादा है।

ये हैं यूक्रेन की प्रमुख चीजें-

famous things in ukraine

यूक्रेन के पारम्परिक व्यंजनों की बात करें तो यहां Borsh और Varenyky लोकप्रिय माना जाता है, जिसे इस देश के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। इसके अलावा यूक्रेन का सबसे प्रमुख खेल फुटबॉल है, यह खेल यूरोप के लोगों में काफी फेमस है।

तो ये थे यूक्रेन देश से जुड़े कई रोचक तथ्य जिनके बारे में आप में से कई लोग अंजान होंगे। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit freepik and google searches

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP