herzindagi
manushi chhillar main

Manushi Chhillar Birthday:मेडिकल की पढ़ाई करने से लेकर मिस वर्ल्ड बनने तक, मानुषी छिल्लर का ऐसा रहा सफर

मेडिकल स्टूटेंड की पढ़ाई से लेकर मिस वर्ल्ड जीतने तक, मानुषी छिल्लर का सफर कैसा रहा, आप भी जानिए
Editorial
Updated:- 2020-05-14, 12:14 IST

फेमिना मिस इंडिया  साल 2017 में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने के बाद मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। आज यानी 14 मई को मानुषी 23 साल की हो गई हैं। मानुषी पढ़ाई में हमेशा से ही मुखर थीं। मानुषी ने 12वीं में इंग्लिश में टॉप किया था और अपने बोर्ड एक्जाम्स में 96 फीसदी से ज्यादा मार्क्स लाई थीं। मानुषी ने अपने सभी प्री मेडिकल टेस्ट पहली बार में पास कर लिए थे। मानुषी सोनीपत में  भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन से मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। इसी बीच उन्होंने ब्यूटी पेजेंट के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया था और इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। 

मानुषी छिल्लर हैं मल्टी टेलेंटेंड

manushi chhillar from haryana

मानुषी छिल्लर को साल 2016 में मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन की तरफ से उनके कॉलेज फेस्ट के दौरान चुना गया था और इसके बाद उन्होंनें यह खिताब जीता। मानुषी मिस वर्ल्ड में भारत की तरफ से चौथी ‘Beauty With a Purpose’ बनीं और भारत की तरफ से दोनों टाइटल्स जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। मानुषी 17 साल बाद भारत की झोली में ताज लेकर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने ये ताज साल 2000 में जीता था। मानुषी छिल्लर beauty with brains का बेहतरीन उदाहरण हैं। साथ ही वह सोशल एक्टिविटीज में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। मानुषी पेंटिंग और कुचिपुड़ी डांस में भी पारंगत हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है बैले डांस। मानुषी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का भी हिस्सा रही हैं। मानुषी एडवेंचर गेम्स की शौकीन हैं। पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स उन्हें काफी रास आते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें: Birthday Special: पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के बारे में कितना जानती हैं आप?

माता-पिता हैं डॉक्टर

मानुषी के मम्मी-पापा दोनों डॉक्टर हैं। उनके पिता डॉ. मित्र बासु छिल्लर एमडी हैं, जो फिलहाल दिल्ली के इनमास इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और मां डॉ. नीलम छिल्लर इब्मास कालेज में बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर हैं। उनकी स्कूली पढ़ाई सेंट थॉमस स्कूल, दिल्ली से हुई। मानुषी के परिवार ने करीब 20 साल पहले गांव छोड़ दिया था और दिल्ली बस गया था। 

इसे जरूर पढ़ें: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हैं बेहद खास जिन्हें देखना चाहेंगी आप बार-बार

ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए एक साल का लिया था ब्रेक

मिस इंडिया टाइटल जीतने के बाद मानुषी ने ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज से एक साल का ब्रेक लिया था। जब उन्होंने मिस वर्ल्ड टाइटल जीत लिया, इसके बाद फिर से उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।  

 

पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में नजर आएंगी मानुषी 

मानुषी छिल्लर लंबे वक्त से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत का इंतजार कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार वह अक्षय कुमार के साथ डेब्यू कर सकती हैं। खबर है कि वह पृथ्‍वीराज चौहान की बायोपिक में नजर आएंगी। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बन रही पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। इस फ‍िल्‍म में मानुषी दिलचस्प किरदार में नजर आएंगी।

 

इस बात की भी चर्चा है कि यशराज बैनर आखिरी ह‍िंदू सम्राट रहे पृथ्वीराज चौहान की कहानी को पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने के लिए तैयारी कर रहा है। बड़े बजट की इस फिल्म में मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयुक्ता का किरदार निभाएंगी। इस किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए मानुषी ने एक्टिंग और डांस वर्कशॉप क्लासेस भी अटेंड की हैं। 

अगर आपको यह खबर अच्छी लगी, तो इसे जरूर शेयर करें, अपने चहेते सेलेब्स के बारे में अपडेट्स जानने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।

Image Courtesy: Instagram(@manushi_chhillar)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।